गुजरात: गर्मी दिखाने लगी तेवर, आज और कल यलो अलर्ट

Gujarat:गुजरात के विविध भागों में पिछले कुछ दिनों से तापमान में कमी के बाद मंगलवार को गर्मी का जोर बढ़ गया। राज्य के सौराष्ट्र के महुवा में अधिकतम तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया, जो सबसे अधिक है। सुरेंद्रनगर (42.3) तथा वडोदरा (42) में भी भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान नजर आए।दूसरी ओर अहमदाबाद शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री तक पहुंच गया। महानगरपालिका के मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को भी तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की आशंका व्यक्त की है। जिससे दोनों दिन यलोअलर्ट घोषित किया है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी कड़ी धूप के कारण लोग काफी परेशान हुए। बाजारों में भी गर्मी का असर देखा गया। राज्य के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। आगामी दो दिनों तक गर्मी का जोर बरकरार रहने की संभावना भी जताई गई है।
दस से अधिक शहरों में तापमान 41 के पार
राज्य के दस से अधिक शहरों में पारा 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। अगले दो दिनों तक राज्य के विविध भागों में लू की चेतावनी भी दी गई है। बुधवार और गुरुवार को सौराष्ट्र के पोरबंदर, जूनागढ़, गिरसोमनाथ समेत जिलों में गर्म हवाओं के थपेड़े परेशान कर सकते हैं। मौसम विभाग ने गर्मी से बचने के उपाय भी सुझाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *