Gujarat Accident:गुजरात के अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से जा भिड़ी कार

Date:

Share post:

Ahmedabad-Vadodara Expressway Road Accident: अहमदाबाद वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर नडियाद के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. मृत्यु का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है. हादसा उस वक्त हुआ जब कार ट्रेलर के पीछे जा घुसी. कार वडोदरा से अहमदाबाद जा रही थी. हादसा होते ही 108 की दो एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई, साथ ही एक्सप्रेस हाईवे की पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंच गई है.
हादसे के बाद वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेस हाईवे पर जाम लग गया है. हादसा इतना भीषण था कि शवों को निकालने के लिए अर्टिगा कार की काटना पड़ा. एक्सप्रेस-वे पर टैंकर के पीछे से कार टकराने से कार में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की इलाज के दौरान मौत हो गई. अर्टिगा कार वडोदरा से अहमदाबाद की ओर आ रही थी. इसी दौरान नडियाद के पीछे क्षतिग्रस्त टैंकर के पीछे घुस गया और ये बड़ा हादसा हुआ.
दुर्घटनाग्रस्त कार अहमदाबाद पासिंग की है और इसका रजिस्ट्रेशन नंबर GJ27 EC 2578 है. पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए कार नंबर और आधार कार्ड विवरण के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...