गुजरात सरकार ने डिप्लोमा धारकों के लिए डिग्री इंजीनियरिंग और डिग्री फार्मेसी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आरक्षित सीटों पर शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से कॉमन प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश देने का निर्णय किया है। व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रवेश समिति (एसीपीसी) की ओर से रविवार को राज्यभर में 50 स्थलों पर सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक डिप्लोमा टू डिग्री कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (डीडीसीईटी) ली गई। इसमें 96 फीसदी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
एसीपीसी के अनुसार डीडीसीईटी के लिए छह फरवरी से 23 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया था। इसमें गुजरात सहित देश भर से 18372 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। इसमें से 18256 विद्यार्थियों ने फीस भर कर पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा किया। इसमें से 17 हजार 947 विद्यार्थियों ने डीटूडी इंजीनियरिंग के लिए और 309 ने डीटूडी फार्मेसी के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें 742 विद्यार्थी गुजरात के बाहर 20 अन्य राज्यों के हैं।
एसीपीसी के अनुसार डीटूडी इंजीनियरिंग के डीडीसीईटी के लिए पंजीकृत 17947 में से 17251 विद्यार्थियों ने रविवार को 50 केन्द्रों पर ली गई प्रवेश परीक्षा में परीक्षा दी। 696 अनुपस्थित रहे। 96.10 फीसदी उपस्थित रही। डीटूडी फार्मेसी के लिए ली गई प्रवेश परीक्षा में 309 में से 298 विद्यार्थी हाजिर रहे। 11 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति का प्रतिशत 96.40 फीसदी रहा। सबसे ज्यादा 4423 विद्यार्थी अहमदाबाद में थे, जबकि सबसे कम 15 विद्यार्थी बोटाद और नर्मदा जिले में पंजीकृत हुए हैं।
What's Hot
Previous Articleवड़ा-पाव खाने के लिए लड़की को घर बुलाया, फिर पति से करवाया रेप
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
