बड़ा हादसा: भोगावो नदी का पुल ढहा

राजकोट. सुरेंद्रनगर जिले की वढवाण तहसील के वस्तडी और चूडा गांव को जोड़ने वाला पुल रविवार को ढह गया। राष्ट्रीय राजमार्ग को चूड़ा से जोड़ने वाले भोगावो नदी पर बने इस पुल के धराशायी होने पर चार लोग घायल हो गए। पुल के तीन टुकड़े हो गए। उन्हें आसपास के लोगों ने सही समय पर बचा लिया गया। पुल ढहने के कारण डम्पर सहित कई वाहन फंस गए हैं। यह पुल करीब 10 गांवों को जोड़ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुल से एक रेत भरा डंपर गुजर रहा था। इसी समय पुल ढह गया। डंपर के साथ दो बाइक भी पुल से गुजर रही थीं वे भी नीचेगिर गई।

इस घटना में डंपर चालक समेत चार से अधिक लोग घायल हो गए। इन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। बचाव कार्य आरंभ कर दो घंटे की मशक्कत के बाद डंपर चालक और बाइक सवारों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया।

भारी वाहनों की आवाजाही पर थी रोक

जिला कलक्टर कार्यालय सूत्रों के तहत यह ब्रिज करीब 40 साल पुराना है। इस ब्रिज की कुछ समय पहले ही मरम्मत की गई थी। इस पर से भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। इसके बावजूद रेती भरा डंपर यहां से गुजरा जिससे यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *