मुंबई: मुंबई (Mumbai News) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इस खबर के मुताबिक, मुंबई मंत्रालय के सामने दो लोगों ने आत्महत्या करने की कोशिश (Attempted suicide in front of Mumbai Ministry) की है। ऐसे में अब इन दोनों लोगों के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस घटना से मुंबई में हड़कंप मच गया है। आइए जानते है आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे इन दोनों शख्स ने मुंबई मंत्रालय के सामने खुद को खत्म करने की कोशिश की है…
मंत्रालय के सामने आत्महत्या की कोशिश
जैसा कि हमने आपको बताया मंत्रालय के सामने आत्मदाह की कोशिश करने वाले दोनों लोगों के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इन आरोपियों के नाम दत्ता गोंडे और विमल गोंडे हैं और इनके बारे में मिली जानकारी के अनुसार, ये दोनों मालेगांव बुद्रुक पुणे के रहने वाले हैं।
क्या है माजरा
दरअसल हुआ यह कि इन दोनों को मालेगांव समाज के नागेश्वर सोसायटी के परिसर में रहने की अनुमति नहीं थी, इसलिए उन दोनों को वहां के सचिव ने काफी प्रताड़ित किया, इससे परेशान होकर बाद में उन्होंने मुंबई मंत्रालय के बाहर जहर खाने की कोशिश की।
मामला दर्ज
समय रहते गश्त पर निकली पुलिस ने रुककर दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 309, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुंबई मंत्रालय के सामने इस तरह की हरकत करने से मुंबई सहित महाराष्ट्र में हड़कंप मच गया।