अयोध्या में भक्तों के लिए 60 दिन भंडारा चलाएगी भाजपा

नई दिल्ली. अयोध्या में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भाजपा 25 जनवरी से विशाल भंडारा चलाएगी। यह आयोजन 60 दिन का होगा। सभी प्रदेश संगठनों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। एनजीओ, ट्रस्ट की भी सहायता ली जाएगी। भाजपा मुख्यालय पर गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की मौजूदगी में मंगलवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय से लेकर प्रदेशों के संगठनों के पदाधिकारी जुटे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ। बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट की रणनीति बनी।
बैठक में राम मंदिर के मुद्दे पर जनता के बीच जाने का निर्णय हुआ। पार्टी 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के दिन सभी से घरों में दीप जलाने की अपील करेगी। घर-घर प्रसाद वितरण की तैयारी है। भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार का नया नारा दिया है। पत्रिका ने इससे जुड़ी खबर पहले ब्रेक की थी कि भाजपा इस बार 400 सीटों के टारगेट को लेकर कार्य करने जा रही है।
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सभी प्रदेश इकाइयों को इस नारे को हकीकत बनाने की दिशा में कार्य करने की अपील की है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए जल्द सभी राज्यों में पदाधिकारियों और सहप्रभारियों की नियुक्ति करेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव संचालक कमेटी भी गठित होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed