

नई दिल्ली। खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने हैदराबाद स्थित जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया लिमिटेड, बिगबास्केट और फ्लिपकार्ट को स्वास्थ्य लाभों से जुड़े भ्रामक दावों के साथ खाद्य तेल बेचने के मामले में नोटिस जारी किए हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उसने जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया, इनोवेटिव रिटेल कॉन्सेप्ट्स (बिगबास्केट) और फ्लिपकार्ट इंडिया को ‘फ्रीडम कुकिंग राइस ब्रान ऑयल’ के बारे में भ्रामक दावों को लेकर नोटिस जारी किए हैं।
