Close Menu
    What's Hot

    कैबिनेट विस्तार में नए को मौका, कई की छुट्टी… कैसी होगी मोदी 3.O की नई टीम

    June 30, 2026

    तो क्या बच जाएंगे सिया और चेतन, केतन की मौत का ना कोई चश्मदीद और ना कोई गवाह

    June 30, 2026

    आज क्‍यों बिखरा शेयर बाजार? मिड और स्‍मॉल कैप में भारी गिरावट, 24000 पर निफ्टी!

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Political»बंगाल: सत्ता बदलते ही दुर्गा पंडालों का रंग भी बदला, पूजा समितियों में ‘कमल’ और शुभेंदु के पोस्टर!
    Political

    बंगाल: सत्ता बदलते ही दुर्गा पंडालों का रंग भी बदला, पूजा समितियों में ‘कमल’ और शुभेंदु के पोस्टर!

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 15, 2026Updated:May 16, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पश्चिम बंगाल में BJP सरकार बनने के बाद अब दुर्गा पूजा समितियों का राजनीतिक रुख भी बदलता दिख रहा है. कोलकाता की कई बड़ी पूजा समितियां, जो पहले TMC नेताओं के करीब मानी जाती थीं, अब BJP नेताओं को अपने साथ जोड़ रही हैं.

    पश्चिम बंगाल की सियासत में 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिला है. इसका असर अब राज्य के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा पर भी साफ दिखाई दे रहा है. लंबे समय तक जिन पूजा पंडालों में तृणमूल कांग्रेस का प्रभाव नजर आता था, वहां अब राजनीतिक तस्वीर बदलती दिख रही है. कई पूजा समितियां अब पहले से अलग रुख अपनाते हुए BJP नेताओं को भी आमंत्रित कर रही हैं. पहले जो समितियां TMC नेताओं के बिना प्रशासनिक कामों में आगे नहीं बढ़ती थीं, अब उनमें दूरी और नए जुड़ाव दोनों देखने को मिल रहे हैं. कुल मिलाकर, दुर्गा पूजा पंडालों में राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं.

    बंगाल में BJP ने 207 सीटों के साथ 18वीं विधानसभा में सरकार बनाई, जिसके बाद कई पुराने राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं. कोलकाता की प्रमुख पूजा समितियां, जो पहले TMC नेताओं के करीब रहती थीं, अब BJP नेताओं को जोड़ने की ओर बढ़ रही हैं. समितियों का कहना है कि बदलते समय के साथ तालमेल बैठाना जरूरी है.

    मामला नंबर 1: चोरबागान सर्वजनिन

    कोलकाता की प्रसिद्ध चोरबागान सर्वजनिन दुर्गा पूजा में पहले ममता बनर्जी की तस्वीरें और TMC के झंडे दिखाई देते थे. इस बार माहौल बदल गया है और पंडाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बड़े पोस्टर लगाए गए हैं. समिति के सचिव जयंत बनर्जी ने बतया कि पहले प्रशासनिक मंजूरी और अन्य कामों में सुविधा के लिए TMC नेताओं से जुड़ाव रखा जाता था, लेकिन अब वे BJP नेताओं को भी साथ जोड़ना चाहते हैं. उनका कहना है कि इससे पूजा और भी भव्य तरीके से आयोजित होगी.

    मामला नंबर 2: दर्जीपाड़ा सर्वजनिन

    उत्तर कोलकाता की 86 साल पुरानी दर्जीपाड़ा सर्वजनिन पूजा समिति ने नई सरकार से सहयोग की उम्मीद जताई है. आयोजकों का कहना है कि हर साल यह चर्चा रहती है कि किन पूजा समितियों को बेहतर माना जाए और किन्हें कम महत्व मिले. उन्होंने मांग की है कि नई सरकार सभी पूजा समितियों को समान रूप से देखे. साथ ही उम्मीद जताई गई है कि पहले की तरह सरकारी अनुदान भी जारी रहेगा.

    मामला नंबर 3: अहिरीटोला सर्वजनिन

    अहिरीटोला सर्वजनिन में इस बार पंडाल को खास तौर पर सजाया गया है. यहां शुभेंदु अधिकारी की तस्वीरें और BJP के कमल लगाए गए हैं. समिति ने इस बार नई विधायक पूर्णिमा घोष को भी आमंत्रित किया है और पहले TMC से जुड़े नेताओं की जगह अब BJP से जुड़ाव बढ़ता दिख रहा है. आयोजकों का मानना है कि नई सरकार में दुर्गा पूजा और ज्यादा भव्य रूप ले सकती है.

    मामला नंबर 4: संतोष मित्रा स्क्वायर

    संतोष मित्रा स्क्वायर कोलकाता की उन चुनिंदा बड़ी पूजा समितियों में रहा है, जहां पहले भी TMC का प्रभाव सीमित रहा है. यहां के प्रमुख आयोजक और BJP विधायक सजल घोष लंबे समय से इस पूजा से जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा हमेशा जनता के सहयोग से चलती है और आगे भी चलती रहेगी. उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी समिति को परेशानी होती है तो वे मदद के लिए तैयार रहेंगे.

    सरकारी अनुदान पर उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा बहुत पहले से होती आई है और आगे भी जारी रहेगी. उनके अनुसार, क्लबों पर खर्च होने वाले बड़े बजट का उपयोग जनहित के कामों में भी किया जा सकता है.

    कुल मिलाकर, बंगाल की दुर्गा पूजा अब सिर्फ आस्था का पर्व नहीं रह गई है, बल्कि बदलते राजनीतिक समीकरणों का भी प्रतिबिंब बनती दिख रही है. कई पूजा समितियां अब नए राजनीतिक माहौल के साथ तालमेल बैठाते हुए आगे बढ़ रही हैं और आने वाले समय में इस बदलाव का असर और साफ नजर आने की उम्मीद है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाथ में गीता, गले में तुलसी माला… कान्स में सिंगर का सनातनी स्टाइल, लूटी महफिल
    Next Article चांदनी चौक में मंदिर से चोरी हुई शनिदेव की प्राचीन अष्टधातु मूर्ति बरामद, दो गिरफ्तार
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कैबिनेट विस्तार में नए को मौका, कई की छुट्टी… कैसी होगी मोदी 3.O की नई टीम

    June 30, 2026

    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जन कल्याण टाइम न्यूज़ | मुंबई प्रेस फोटोग्राफर परेश पटेल की प्रस्तुति 🚨🎬 सिनेमा का सुपरस्टार, अब राजनीति का भी सुपरस्टार!तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय का विधानसभा में दिखा अनोखा अंदाज़

    June 29, 2026

    बोगस बिलिंग: जामनगर में करोड़ों रुपये की GST चोरी के नेटवर्क का पर्दाफाश, 20 स्थानों पर छापेमारी

    June 28, 2026

    खुद मोहन यादव ने बताया था… कहां-कहां है जमीन, प्लॉट, फ्लैट्स और मकान

    June 27, 2026

    🟥 BREAKING NEWS | जनकल्याण टाइम जब नेता खुद मैदान में उतरता है, तब युवाओं का हौसला अपने आप बढ़ जाता है!

    June 27, 2026

    🔴 विशेष संपादकीय क्या भारत में भी सांसद पेंशन व्यवस्था की समीक्षा होनी चाहिए? गरीबों का कल्याण, युवाओं का भविष्य और देश का विकास सबसे पहले✍️ एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से

    June 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    कैबिनेट विस्तार में नए को मौका, कई की छुट्टी… कैसी होगी मोदी 3.O की नई टीम

    By जनकल्याण टाइमJune 30, 2026

    मोदी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर पावर कॉरिडोर तक चल रही…

    तो क्या बच जाएंगे सिया और चेतन, केतन की मौत का ना कोई चश्मदीद और ना कोई गवाह

    June 30, 2026

    आज क्‍यों बिखरा शेयर बाजार? मिड और स्‍मॉल कैप में भारी गिरावट, 24000 पर निफ्टी!

    June 30, 2026
    Top Trending

    कैबिनेट विस्तार में नए को मौका, कई की छुट्टी… कैसी होगी मोदी 3.O की नई टीम

    By जनकल्याण टाइमJune 30, 2026

    मोदी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर पावर कॉरिडोर…

    तो क्या बच जाएंगे सिया और चेतन, केतन की मौत का ना कोई चश्मदीद और ना कोई गवाह

    By जनकल्याण टाइमJune 30, 2026

    क्या बिना चश्मदीद गवाह के भी सिया गोयल और चेतन चौधरी को…

    आज क्‍यों बिखरा शेयर बाजार? मिड और स्‍मॉल कैप में भारी गिरावट, 24000 पर निफ्टी!

    By जनकल्याण टाइमJune 30, 2026

    एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय बाजार में भी भारी गिरावट…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.