शेयर बाजार में आज गिरावट, Sensex 270 अंक लुढ़का, Nifty 22700 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार सपाट खुले, लेकिन जल्द ही गिरावट के साथ कारोबार करने लगे। निफ्टी 50 22,722 पर सपाट खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 73,305 पर स्थिर खुला।

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स और एनएससी निफ्टी लाल निशान पर कारोबार करते दिखाई दिए। सेंसेक्स 270.13 अंक गिरकर 73,049.42 पर आ गया। वही, निफ्टी 93.60 अंक गिरकर 22,619.50 पर पहुंचा।

पश्चिम एशिया में युद्ध और बढ़ने की आशंकाओं के बीच कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गईं। जिसके चलते ये गिरावट देखने को मिली। विदेशी फंडों की लगातार निकासी ने भी बाजार के सेंटिमेंट को चोट पहुंचाई।

सेंसेक्स कंपनियों का हाल

30 सेंसेक्स कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, इंटरग्लोब एविएशन, अडानी पोर्ट्स और ICICI बैंक सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल थे। ट्रेंट, टाइटन, टेक महिंद्रा और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.74 प्रतिशत बढ़कर 109.8 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने गुरुवार को 9,931.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 7,208.41 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई बाजार

सोमवार सुबह एशियाई सूचकांकों में तेजी देखी गई। जापान का निक्केई 225 0.62% और व्यापक आधार वाला टॉपिक्स 0.23% बढ़ा। दक्षिण कोरिया का ब्लू-चिप कोस्पी 1.8% और स्मॉल-कैप कोस्डैक 0.98% बढ़ा। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और हांगकांग में ईस्टर की छुट्टी के कारण आज कई एशियाई बाजार बंद हैं, जबकि चीन और ताइवान में मकबरे साफ करने का त्योहार, किंगमिंग महोत्सव मनाया जा रहा है।

अमेरिकी बाजार

पश्चिमी एशिया में हुए घटनाक्रम और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते रविवार शाम को अमेरिकी शेयर बाजार से जुड़े वायदा बाजारों में गिरावट देखी गई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज वायदा में 253 अंकों की गिरावट आई, जो 0.5% का आंकड़ा है। एसएंडपी 500 और नैस्डैक-100 वायदा में क्रमशः 0.6% और 0.7% की गिरावट दर्ज की गई।

गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार

गुरुवार को सेंसेक्स 185.23 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,319.55 पर बंद हुआ। निफ्टी 33.70 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,713.10 पर बंद हुआ था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed