महिला ने लगाया अपनी बहन के पति पर बच्चा अपहरण करने का आरोप

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला ने अपनी बहन के पति और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ अपने 18 महीने के बच्चे का अपहरण करने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता की बहन अपने पति से घरेलू झगड़ों के कारण अलग हो चुकी थी।

महिला ने बताया कि हाल ही में उसकी बहन के पति ने अपनी पत्नि का पता पूछने के लिए उससे संपर्क किया था। पता नहीं मिलने के बाद वह वापस लौट गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह एक अन्य व्यक्ति के साथ बुधवार को फिर से आया और उसके बच्चे को लेकर चला गया।

कलवा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *