महाराष्ट्र में ठाणे जिले के शिलफाटा के एक गोदाम में शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे आग लग गई। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं दी गई है। हादसे की जानकारी पाकर नागरिक और दमकल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और आग को काबू करने की कोशिश करने लगे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस हादसे में गोदाम क्षतिग्रस्त हो गया है।