हे भगवान! गरबा की धूम के बीच में थम रहीं हैं सांसें, गुजरात में पिछले 24 घंटे में हार्ट अटैक से 11 की मौत

अहमदाबाद: गुजरात में गरबा आयोजनों के बीच हार्ट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में राज्य में 11 लोगों की मौत हुई है। इसमें चार लोगों की मौत गरबा खेलते वक्त हो गई। राज्य में पिछले छह महीने से हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गरबा आयोजन में इसी खतरे को देखते हुए सरकार ने एंबुलेंस की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी राज्य में गरबा आयोजनों के दौरान और बाद में मौत के मामले सामने आने से चिकित्सक चिंतित हैं। जानकारी के अनुसार गरबा खेलते समय चार लोगों की जान चली गई, जबकि दो लोगों की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों में राजकोट, अहमदाबाद, कपडवंज, हलार, सूरत में दिल का दौरा पड़ने से मौत के मामले सामने आए हैं। एक दिन पहले अमरेली के 23 साल के दिनेश शियाल की नवरात्रि उत्सव के दौरान मौत हो गई थी।
अब कपड़वंज हार्ट अटैक का केस
हार्ट अटैक का ताजा मामला गुजरात के कपड़वंज के गरबा ग्राउंड से सामने आया है। इनमें 17 साल के लड़के की नाक से खून आने के बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया। अस्पताल में वीर शाह नाम के युवक की मौत हो गई। युवक की मौत परिवार जहां शाेक में हैं तो वहीं गरबा आयोजकों के इस तरह के मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। वीर की मौत के गरबा के कार्यक्रम को बंद कर दिया गया। यह गुजरात में हार्ट अटैक का इकलौता मामला नहीं है। सरकारी अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार पिछले 15 दिन में अकेले सूरत में हार्ट अटैक से 10 मौतें हुई हैं। निजी अस्पताल के आंकड़ों के जोड़ने से यह संख्या और ऊपर जा सकती है। वडोदरा जिले में आने वाले डभाई में भी हार्ट अटैक की घटना सामने आई थी। इसमें 13 साल के एक लड़के की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। वैभव सोनी नाम के 13 साल के लड़के को उल्टी के बाद कार्डियक अरेस्ट हो गया। वैभव छठी कक्षा में पढ़ता था। उन्होंने दो दिनों तक गरबा ग्राउंड में गरबा खेला था। राजकोट जिले के धोराजी में एक 28 वर्षीय युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इससे पहले भादर 2 बांध के स्लैब की मरम्मत के दौरान 28 वर्षीय एक मजदूर की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
बिल्डर को आया था हार्ट अटैक
राजकोट-हार्ट हादसे में 44 साल के एक बिल्डर की मौत हो गई थी। राया रोड पर अमृता पार्क सोसायटी के निवासी जयेश झालावडिया को उनके घर पर दिल का दौरा पड़ा। वह सुबह 7 बजे घर पर बेहोश हो गए और बाद में अस्पताल ले जाते समय डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गरबा के दौरान राज्य में पहली मौत अहमदाबाद से सामने आई थी।वटवा में रहने वाला रवि पंचाल हाथीजण स्थित वृन्दावन पार्टी प्लॉट में गरबा खेलने गया था। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गरबा के दौरान अचानक सीने में दर्द होने से रवि पांचाल की एंबुलेंस तक ले जाने से पहले ही मौत हो गई थी। इसके अलावा नवसारी जिले के विजलपोर के मृणाल शुक्ला की 19 अक्टूबर को गरबा खेलने आए अटैक से मौत हो गई। विशेषज्ञों के मुताबिक यह कोरोना इफेक्ट है। शारीरिक परिश्रम और शरीर में प्लाक फटने के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। अलग-अलग जिलों की घटनाओं को जोड़कर गुजरात में पिछले 24 घंटे में दिल का दौरा पड़ने से 11 लोगों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *