Mandi Charas Case: मंडी: स्पेशल जज सरकाघाट कैंप स्थित जोगिंदर नगर की अदालत ने चरस तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी को दोषी करार दिया है. अदालत ने दोषी को 800 ग्राम चरस रखने के जुर्म में 4 साल कठोर कारावास व 25 हजार जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया है. जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को अतिरिक्त 6 माह की कैद भुगतनी होगी.2014 का है मामला: उप जिला न्यायवादी राजीव शर्मा ने बताया कि 13 नवंबर 2014 को जोगिंदर नगर पुलिस ने गलू के पास नाका लगाया था. इस दौरान दोपहर बाद करीब 4:25 बजे गुम्मा की ओर से एक कार आई. जिसे पुलिस ने रूटीन चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर गाड़ी को भगाकर जोगिंदर नगर की ओर ले गया. जिस पर पुलिस को भी शक हुआ और पुलिस ने अपनी गाड़ी से आरोपी का पीछा किया.जोगिंदर नगर पुलिस ने आरोपी को कार सहित दो मोड़ आगे चीड़ के जंगल में रोका और तलाशी ली. इस दौरान ड्राइवर सीट के नीचे से पुलिस को एक बैग मिला. जिसकी तलाशी लेने पर 800 ग्राम चरस बरामद हुई. जोगिंदर नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर, चरस को अपने कब्जे में ले लिया. जिसके बाद पुलिस ने सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी करके अदालत में चालान दायर किया.कोर्ट में पेश किए 10 गवाह: उप जिला न्यायवादी राजीव शर्मा ने बताया कि इस मामले में कोर्ट में 10 गवाह पेश किए गए. गवाही व सबूतों के आधार पर अदालत ने आरोपी रणजीत सिंह, निवासी सिरत, जिला कांगड़ा को 4 साल कठोर कारावास व 25 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है.
Related Posts
गोवा एयरपोर्ट में मचा हडकंप, सुरक्षा जांच के बीच कतार में खड़े कपल ने कहा- ‘मेरे बैग में बम है’
- JKTTeam
- November 16, 2023
- 0
पणजी। गोवा के दाबोलिम एयरपोर्ट में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक कपल ने ‘बैग में बम’ होने का जिक्र किया। कपल के यह […]
Sharad Pawar: चुनाव आयोग ने ऐसा क्या कहा कि शरद पवार ने मोदी सरकार को घेरा? ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर ली चुटकी
- JKTTeam
- August 17, 2024
- 0
नागपुर: चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। हालांकि महाराष्ट्र और झारखंड में भी विधानसभा चुनाव होने […]
भारी वाहनों को लगाना पड़ रहा लंबा चक्कर, काम पूरा नहीं हुआ तो बरसात में आपदा की आशंका
- JKTTeam
- April 6, 2024
- 0
बिलीमोरा: बिलीमोरा में क्षतिग्रस्त अंताल्या-ओंडाच ब्रिज की संरचनात्मक बहाली की कछुआ गति से मोटर चालकों सहित स्थानीय लोग निराश हो रहे हैं। इस बात पर […]