मालवण के राजकोट स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के कामों को दी गतिऔर नई प्रतिमा को स्थापित करने के लिए समितियां गठित

पी वी आनंदपद्मनाभन
मुंबई:-
मालवण स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को लेकर जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद वहीँ पर फिर एक बार छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस कार्य को गति दी है. इसके लिए उसी स्थान पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए हाल ही में कुछ शिल्पकारों से मुलाकात भी की है.
मालवण स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के संदर्भ में हुई दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस विषय पर चर्चा करने के लिए गत बुधवार को वर्षा निवासस्थान पर विशेष बैठक ली थी.
इस बैठक में मुख्यमंत्री ने शिल्पकार विनय वाघ और शशिकांत वडके के विचार भी जाने थे. उसके बाद आज उन्होंने ज्येष्ठ शिल्पकार राम सुतार से वर्षा निवासस्थान पर सद्भावना भेट ली. इस दौरान उन्होंने सुतार से इस विषय पर प्रदीर्घ चर्चा की. साथ ही और भी शिल्पकरों से वें मुलाकात करेंगे और उनके भी इस विषय पर विचार जानेंगे.
इस दुर्घटना के बाद सरकार ने दो तकनिकी समितियों का गठन करने की अधिसूचना घोषित की है. इसमें हुई दुर्घटना की वजह को जानने के लिए पहली समिति गठित की है और भारतीय नौसेना के 20 साल से अधिक अनुभव के कमोडोर पवन धिंग्रा की अध्यक्षता में यह पांच सदस्यीय समिति काम करेगी. इस दुर्घटना के लिए निश्चित रूप से जिम्मेदार कौन है, इसकी जिम्मेदारी भी यह समिति निश्चित करेगी. वहीँ दूसरी समिति यह उसी स्थान पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापन करने के लिए तैयार की गई है. सार्वजनिक निर्माणकार्य विभाग की अप्पर मुख्य सचिव श्रीमती मनीषा म्हैसकर की अध्यक्षता में यह समिति काम करेगी और फिर से एक बाद उसी स्थान पर प्रतिमा को स्थापित करने को लेकर कार्यपद्धति को यह समिति निश्चित करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *