Maharashtra Weather: गुड बाय मॉनसून! मुंबई-पुणे समेत आधे महाराष्ट्र से बारिश हुई अलविदा

Maharashtra Weather News: मुंबई, पुणे और नागपुर समेत महाराष्ट्र के लगभग आधे क्षेत्र से मॉनसून (Southwest Monsoon) की विदाई हो चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई (Mumbai monsoon Withdrawn) सहित महाराष्ट्र के कम से कम 45 फीसदी इलाकों से मॉनसून वापस चला गया है और इसके साथ ही बारिश का सीजन खत्म हो गया है। वहीं आने वाले दिनों में राज्य के बाकी हिस्सों से भी मॉनसून की रवानगी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *