Close Menu
    What's Hot

    23 साल की गर्लफ्रेंड और 19 का बॉयफ्रेंड… खुद से 4 साल बड़ी युवती संग OYO होटल में रुका, सुबह मिली लाश

    July 9, 2026

    Stock Market Rally: अचानक पलटी बाजी… US-ईरान जंग का खौफ धुआं-धुआं, शेयर बाजार में जोरदार रैली

    July 9, 2026

    प्रभास की फिल्म स्पिरिट के सेट पर हुआ हादसा, एक्टर राजेश शर्मा को कीड़े ने काटा, हालत नाजुक

    July 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»सूरत क्राइम ब्रांच ने 5 जगहों पर मारी रेड, ड्रग्स के साथ 10 को किया गिरफ्तार
    Blog

    सूरत क्राइम ब्रांच ने 5 जगहों पर मारी रेड, ड्रग्स के साथ 10 को किया गिरफ्तार

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Surat Crime Branch raided 5 places
    Surat Crime Branch raided 5 places
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    सूरत: गुजरात के सूरत में पुलिस द्वारा पिछले लंबे समय से ड्रग माफिया के खिलाफ ‘No Durgs in Surat City’ मुहिम चल रही है। इसी दौरान सूरत क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी की मुंबई के गोवंडी में रहने वाली एक महिला राबिया शेख एम.डी.ड्रग्स की बड़ी खेप लेकर सूरत आ रही है। सूरत रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने निगरानी रखी और मुंबई से ट्रेन में आई राबिया और उसके साथी शफीक खान पठान को धर दबोचा। राबिया के पास से स्कूल बैग में कपड़ों के बीच छुपाया गया 250 ग्राम एम.डी.ड्रग पुलिस के हाथ लगा। इन दोनों से हुई पूछताछ के बाद पुलिस को सूरत में डिलीवरी लेने वाले और बिक्री करने वाले कुछ ड्रग पेडलर्स के नाम और पते भी मिले।
    राबिया और शफीक से पूछताछ के बाद पुलिस ने मारी रेड
    राबिया और शफीक से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने 5 जगहों पर रेड की। मोहसिन शेख, सरफराज उर्फ सलमान और फैजल नाम के 3 आरोपियों ढूंढते हुए जब पुलिस पाल इलाके के काचा मरीना होटल के रूम नंबर 404 में पहुंची तो उन्हें वहां पर सरफराज उर्फ सलमान मिला। चेकिंग के दौरान उससे भी 28 ग्राम एम.डी.ड्रग बरामद हुआ। रान्देर इलाके में स्थित रमा रेजिडेंसी के पास रोड से फैसल अल्लारखा कचरा और यासीन बाबुल मुल्ला को 31 ग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया जबकि मोहसिन शेख उसके दोस्त अशफाक शेख के घर छिपे होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने वहां भी छापा मारा।
    आरोपी ने की बिल्डिंग की छत से कूदकर भागने की कोशिश
    अशफाक ने एक बिल्डिंग की छत से दूसरी बिल्डिंग पर कूदकर भागने की कोशिश की लेकिन नाकाम हो गया और उसे चोट भी लगी। अशफाक को तुरंद अस्पताल ले जाया गया और चेकिंग के दौरान उसके पास से भी 14 ग्राम ड्रग मिला। नानपुरा श्रुति हॉस्पिटल के सामने से आसिफ सैयद उर्फ़ बाबू को भी पुलिस ने धर दबोचा और उसके पास से भी 27 ग्राम एम.डी. ड्रग मिला। इस तरह सूरत क्राइम ब्रांच ने 5 जगह रेड डालकर 354.650 ग्राम ड्रग्स और 1.930 ग्राम गांजा भी बरामद किया। इस मामले में गोवंडी की राबिया बानू, यूपी के जौनपुर के शफीक खान पठान, भरूच के सरफराज और सलमान के साथ-साथ सूरत के फैसल अल्लारखा कचरा, यासीन बाबुल मुल्ला, अशफाक मोहम्मद युनिस शेख और आसिफ सैयद को गिरफ्तार किया।
    एक महीने से भी ज्यादा समय से लगी हुई थी सूरत पुलिस
    सूरत पुलिस इस केस पर पिछले 1 महीने से भी ज्यादा समय से काम कर रही थी और इन अपराधियों के सारे डिटेल्स इक्कट्ठे कर लिए थे। राबिया कई बार सूरत आने के लिए ट्रेन, बस और रिक्शे चेंज करती रहती थी। इस बार पुलिस ने शुरू से ही राबिया के पीछे 2 कॉन्स्टेबल लगा दिये थे ताकि उसके हर मूवमेंट पर नजर रखी जा सके। साथ ही उसके डिलीवरी एजेंट्स को भनक तक नहीं लगने दी कि वे क्राइम ब्रांच के रडार पर हैं। गुजरात पुलिस की मुहिम का ही असर है कि जहां पिछले 3 साल में करीब 9300 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गई थी वहीं पिछले 3 महीनों में ही 2200 करोड़ रुपये की ड्रग्र पकड़ में आई है और उसमे भी सबसे ज्यादा केस सूरत पुलिस ने पकड़े हैं।

    Drugs GUJRAT No Durgs in Surat City raided 5 places Surat Surat Crime Branch
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविदेशी मुद्रा में निवेश का झांसा देकर 46.58 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी सूरत से गिरफ्तार
    Next Article संविधान की इस कॉपी ने बनाया बिक्री का नया रिकॉर्ड, सेल्स की कुल रकम जान उड़ जााएंगे होश
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 74000 के पार हुआ बंद, निफ्टी में भी उछाल

    June 22, 2026

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    23 साल की गर्लफ्रेंड और 19 का बॉयफ्रेंड… खुद से 4 साल बड़ी युवती संग OYO होटल में रुका, सुबह मिली लाश

    By जनकल्याण टाइमJuly 9, 2026

    Bhilai News: छत्तीसगढ़ के भिलाई में ओयो होटल कुणाल के कमरे में 19 साल के…

    Stock Market Rally: अचानक पलटी बाजी… US-ईरान जंग का खौफ धुआं-धुआं, शेयर बाजार में जोरदार रैली

    July 9, 2026

    प्रभास की फिल्म स्पिरिट के सेट पर हुआ हादसा, एक्टर राजेश शर्मा को कीड़े ने काटा, हालत नाजुक

    July 9, 2026
    Top Trending

    23 साल की गर्लफ्रेंड और 19 का बॉयफ्रेंड… खुद से 4 साल बड़ी युवती संग OYO होटल में रुका, सुबह मिली लाश

    By जनकल्याण टाइमJuly 9, 2026

    Bhilai News: छत्तीसगढ़ के भिलाई में ओयो होटल कुणाल के कमरे में…

    Stock Market Rally: अचानक पलटी बाजी… US-ईरान जंग का खौफ धुआं-धुआं, शेयर बाजार में जोरदार रैली

    By जनकल्याण टाइमJuly 9, 2026

    Stock Market Rally: शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन भरभराकर टूटा था, जब…

    प्रभास की फिल्म स्पिरिट के सेट पर हुआ हादसा, एक्टर राजेश शर्मा को कीड़े ने काटा, हालत नाजुक

    By जनकल्याण टाइमJuly 9, 2026

    राजेश शर्मा जो इन दिनों प्रभास की फिल्म स्पिरिट में काम कर…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.