समृद्धि महामार्ग पर पलटी कार, 2 लोग हुए घायल, वैजापुर के पास हुई दुर्घटना

छत्रपति संभाजीनगर। समृद्धि महामार्ग पर नागपुर कॉरिडोर के चैनल क्रमांक 481 के समीप कार पलट गई, हादसे में दो लोग बुरी तरह घायल हुए। बताया जा रहा है कि कार चालक को अचानक झपकी जैसे लगने लगी, जिस कारण वाहन से उसका नियंत्रण खो गया।
दुर्घटना में दो लोग घायल हुए। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कार (एमएच-01-सीडी- 4192) छत्रपति संभाजीनगर की ओर सुबह जब 11.30 बजे आ रही थी, तो चालक सतीश कुमार कासविल (45, तेलंगणा) काे नींद की झपकी आने लगी। जिससे कार बैरिकेटस से टकरा गई।
दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों में दो को मामूली चाेटेंं आईं। घायलों को वैजापुर स्थित अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपनिरीक्षक मोहन चव्हाण, हवलदार मुंडकर, पुलिस नाईक घुगे ने महाराष्ट्र सुरक्षा बल के गोपाल होते व सुरेश जाधव की मदद से मौके पर सहायता कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *