Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली-UP से महाराष्ट्र तक मानसून का असर, कई राज्यों में आंधी-बारिश, जानें अपने शहर का हाल

    July 4, 2026

    Gen Z के लिए जंग… बीजेपी की नई मुहिम दे रही 2029 के लिए बदलती रणनीति का संकेत

    July 4, 2026

    Pritam and Pedro Review: साइबर क्राइम-थ्रिलर में हल्की कॉमेडी का डोज, बेहतरीन है राजकुमार हिरानी का शो

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Political»Gen Z के लिए जंग… बीजेपी की नई मुहिम दे रही 2029 के लिए बदलती रणनीति का संकेत
    Political

    Gen Z के लिए जंग… बीजेपी की नई मुहिम दे रही 2029 के लिए बदलती रणनीति का संकेत

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 4, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    2029 लोकसभा चुनाव के समय भारत की सबसे बड़ी चुनावी आबादी पूरी तरह से GenZ और युवा वोटरों की होगी. इसीलिए कांग्रेस सहित विपक्ष पूरी तरह Gen-Z का विश्वास जीतने में जुटी है तो बीजेपी ने नई मुहिम के जरिए युवा वोटों को साधने का कोर्स करेक्शन किया है. बीजेपी ने Gen-Z को नए तरीके से डिफाइन उनके बीच अपनी पैठ जमाए रखने का प्लान बनाया है.

    देश में युवा मतदाताओं को साधने की कवायद तेज हो गई है. एक तरफ कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों पेपर लीक का मुद्दा उठाकर Gen-Z का विश्वास जीतने की कवायद में है. कांग्रेस के तेवर और युवा वोटों की सियासी ताकत को देखते हुए बीजेपी ने Gen-Z को नए तरीके से डिफाइन करने की मुहिम छेड़ी है.

    भारतीय जनता पार्टी ने भारत के सबसे युवा वोटरों की पॉलिटिकल सोच को आकार देने की अपनी कोशिशों को तेज़ कर रही है, जिसके तहत ‘आउटरीच प्रोग्राम’ प्रोग्राम शुरू किया है. इसके तहत पार्टी एक रणनीति के तहत यह बताने और सियासी संदेश देने में जुटी है कि देश के असली Gen-Z क्या है और उसकी उपयोगिता देश के लिए कितना अहम है?

    पिछले दो महीने से बीजेपी लगातार अलग-अलग प्लेटफार्म के जरिए युवा मतदाताओं को सियासी संदेश दने की कवायद की जा रही है. इस मुहिम की कमान 46 साल के बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन संभाल रखी है और अलग-अलग राज्यों में जाकर Gen-Z को परिभाषित करने और युवाओं के सकारात्मक छवि को पेश कर रही है.

    Gen Z को डिफाइन करने में जुटी बीजेपी

    बीजेपी के राष्ट्रीय नितिन नवीन ने मई में पहली बार असली Gen-Z को डिफाइन करने की बात कही थी. इसके बाद जून में बेंगलुरु साउथ के सांसद तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु में युवा वोटरों के साथ बातचीत की थी. इसके कुछ दिनों बाद तेलंगाना के दौरे पर पहुंचे नितिन नवीन ने हैदराबाद में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए एक जैसा मैसेज दिया था. उन्होंने यह बताने का दांव चला था कि भारत के युवा एंटी-एस्टैब्लिशमेंट आवाजों के बजाय सकारात्मक दिशा में सोचते हैं, वे इनोवेटर और नेशन-मेकर हैं.

    नितिन नवीन और तेजस्वी सूर्य ने इंटरैक्टिव प्रोग्राम के ज़रिए युवाओं तक पहुंच बढ़ाई और और दोहराया कि ‘असली Gen Z’ देश के निर्माण पर फोकस करता है. कुल मिलाकर, ये इवेंट्स अहम राज्य चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले पहली बार वोट देने वालों और युवा शहरी भारतीयों के लिए एक बड़ी स्ट्रैटेजी की ओर इशारा करते हैं.

    2029 में Gen-Z की सियासी ताकत

    बीजेपी ने अपने Gen Z नैरेटिव को और तेज़ किया. बीजेपी युवा वोटों की सियासत ताकत को समझती है. 2024 के लोकसभा चुनाव में भारत के लगभग 18 फीसदी वोटर Gen-Z के थे. अगले लोकसभा चुनाव यानि 2029 तक लाखों भारतीय युवा वोट देने के लायक हो जाएंगे. 2029 तक वोट देने वाली आबादी का लगभग 22 फीसदी Gen-Z का होगा, जो किसी भी पार्टी का चुनावी खेल बनाने की बिगाड़ने की स्थिति में होंगे. यह पीढ़ी देश के सबसे असरदार चुनावी ग्रुप में से एक बन जाएगी.

    Gen-Z के डिजिटल फुटप्रिंट और पब्लिक बातचीत को आकार देने की काबिलियत ने उन्हें हर बड़ी पार्टी की पॉलिटिकल स्ट्रैटेजी का सेंटर बना दिया है. इस बदलाव को पहचानते हुए बीडेपी ने युवा वोटरों के साथ अपना जोड़ने के लिए मजबूर किया है. ‘असली Gen Z’ को फिर से परिभाषित करना हैदराबाद में इंजीनियरिंग के छात्रों को संबोधित करना साफ है कि बीजेपी कैसे युवाओं पर अपना फोकस अभी से केंद्रित कर दिया है.

    Gen-Z वोटर्स को साधने में जुटी बीजेपी

    बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने हैदराबाद में तर्क दिया कि भारत के Gen-Z को सिर्फ़ विरोध की राजनीति के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि देश को मजबूत करने की अहम कड़ी है. ऐसे में उन्होंने कहा कि असली Gen-Z देश को कमजोर नहीं बल्कि देश को नई दिशा देता है. यह युवा संविधान या देश की संस्कृति पर सवाल नहीं उठाता. उन्होंने कहा कि हमारे देश के युवा आज उद्यमी, इनोवेशन से प्रेरित और स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी और खेल के ज़रिए भारत को सिर बुलंद कर रहे हैं.

    नितिन नवीन के मुताबित भारतीय युवाओं को ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग वाली सोच से परिभाषित नहीं किया जाता है. वारंगल में BJP बूथ अध्यक्षों के साथ एक मीटिंग के दौरान नितिन नवीन ने विपक्ष पर अपना हमला तेज़ कर दिया. उन्होंने कहा कि वायरस और कॉकरोच जैसी पार्टियां देश में आ रही हैं. ये वे लोग हैं जो देश को खोखला करना चाहते हैं. इन वायरस और कॉकरोच लोगों पर ध्यान देने की ज़रूरत है. यह गैंग देश को बांटना चाहता है’

    उन्होंने आगे कहा कि ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ वाली सोच वाले लोग, जो देश को बांटने वाले नारे लगाते हैं और ‘देश के संविधान, संस्कृति और आत्मा’ पर सवाल उठाते हैं, ये भारत के Gen-Z को रिप्रेजेंट नहीं कर सकते, उन्होंने आगे कहा कि भारत का युवा ज़िम्मेदार और जागरूक है, और हमें उनकी एनर्जी का सही इस्तेमाल करने की ज़रूरत है.

    बीजेपी की युवा इमेज को बनाने का प्लान

    बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत युवा रही है, जिनके सहारे लगातार तीन बार देश में सरकार बनाने में सफल रही है. इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की चुनावी जंग बीजेपी जीतने में सफल रही थी. बीजेपी की युवा इमेज को फिर से बनाने की कोशिश है.

    बीजेपी के एक सीनियर नेता के मुताबिक इस नए आउटरीच का मुख्य मकसद इस सोच का मुकाबला करना के भी है कि सरकार दे युवा भारतीयों की चिंताओं को दूर करने में नाकाम रही है, इसी सोच ने बेरोज़गारी, भर्ती में देरी और परीक्षा में गड़बड़ियों जैसे मुद्दों पर विरोध को हवा दी है.

    बीजेपी नेता ने बताया कि पार्टी अपने सहयोगियों के साथ केंद्र में सत्ता में 12 साल पूरे कर लिए हैं, युवा वोटरों के साथ अपना जुड़ाव बढ़ाना चाहती है, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं, किसानों और गरीबों के साथ पार्टी के चार खास सामाजिक वोटरों में से एक के रूप में पहचाना है. Gen-Z का मतलब सिर्फ़ वे लोग नहीं हैं जो सरकार के ख़िलाफ़ प्रोटेस्ट करते हैं बल्कि वे लोग भी हैं जो देश बनाने और डेवलपमेंट में पूरी लगन से लगे हुए हैं.

    बीजेपी क्या युवाओं के बीच रख पाएगी पकड़.

    भारत के Gen-z स्टार्टअप बनाने और डेवलपमेंट के लिए AI का इस्तेमाल करने में काबिल हैं, वे गलतियों को सुधारने के लिए प्रोटेस्ट भी कर सकते हैं. जम्मू-कश्मीर में, युवा पत्थर फेंक रहे थे, और आज वे रणजी ट्रॉफी जीत रहे हैं. उन्हें एक साथ रखना और Gen Z को सिर्फ़ प्रोटेस्टर और एंटी-एस्टैब्लिशमेंट के तौर पर देखना गलत होगा है.

    बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि विपक्ष के नैरेटिव का जवाब BJP का कैंपेन ऐसे समय में आया है जब विपक्षी पार्टियां बेरोज़गारी, महंगाई, पेपर लीक, भर्ती में देरी और आर्थिक मौकों की चिंताओं के इर्द-गिर्द युवा वोटरों को इकट्ठा करने की कोशिश कर रही हैं.

    पिछले दो सालों में, विपक्षी नेताओं ने बार-बार Gen-Z को सरकार के नौकरियों और शिक्षा के मैनेजमेंट से निराश पीढ़ी के तौर पर पेश किया है, यह तर्क देते हुए कि बढ़ती आर्थिक अनिश्चितता पहली बार वोट देने वालों के बीच राजनीतिक नाराज़गी में बदल गई है. एक और BJP लीडर ने इंडिया टुडे को बताया कि पार्टी युवा वोटरों को अलग-थलग करने के राजनीतिक नतीजों को अच्छी तरह जानती है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePritam and Pedro Review: साइबर क्राइम-थ्रिलर में हल्की कॉमेडी का डोज, बेहतरीन है राजकुमार हिरानी का शो
    Next Article दिल्ली-UP से महाराष्ट्र तक मानसून का असर, कई राज्यों में आंधी-बारिश, जानें अपने शहर का हाल
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🚨 तमिलनाडु में सियासी भूचाल! 35 करोड़ की डील, 15 विधायक और सरकार गिराने की कथित साजिश ? 🔥जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई प्रेस फोटोग्राफर: परेश पटेल की प्रस्तुति

    July 3, 2026

    कैबिनेट विस्तार में नए को मौका, कई की छुट्टी… कैसी होगी मोदी 3.O की नई टीम

    June 30, 2026

    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जन कल्याण टाइम न्यूज़ | मुंबई प्रेस फोटोग्राफर परेश पटेल की प्रस्तुति 🚨🎬 सिनेमा का सुपरस्टार, अब राजनीति का भी सुपरस्टार!तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय का विधानसभा में दिखा अनोखा अंदाज़

    June 29, 2026

    बोगस बिलिंग: जामनगर में करोड़ों रुपये की GST चोरी के नेटवर्क का पर्दाफाश, 20 स्थानों पर छापेमारी

    June 28, 2026

    खुद मोहन यादव ने बताया था… कहां-कहां है जमीन, प्लॉट, फ्लैट्स और मकान

    June 27, 2026

    🟥 BREAKING NEWS | जनकल्याण टाइम जब नेता खुद मैदान में उतरता है, तब युवाओं का हौसला अपने आप बढ़ जाता है!

    June 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    दिल्ली-UP से महाराष्ट्र तक मानसून का असर, कई राज्यों में आंधी-बारिश, जानें अपने शहर का हाल

    By जनकल्याण टाइमJuly 4, 2026

    IMD ने 20 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.…

    Gen Z के लिए जंग… बीजेपी की नई मुहिम दे रही 2029 के लिए बदलती रणनीति का संकेत

    July 4, 2026

    Pritam and Pedro Review: साइबर क्राइम-थ्रिलर में हल्की कॉमेडी का डोज, बेहतरीन है राजकुमार हिरानी का शो

    July 4, 2026
    Top Trending

    दिल्ली-UP से महाराष्ट्र तक मानसून का असर, कई राज्यों में आंधी-बारिश, जानें अपने शहर का हाल

    By जनकल्याण टाइमJuly 4, 2026

    IMD ने 20 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट…

    Gen Z के लिए जंग… बीजेपी की नई मुहिम दे रही 2029 के लिए बदलती रणनीति का संकेत

    By जनकल्याण टाइमJuly 4, 2026

    2029 लोकसभा चुनाव के समय भारत की सबसे बड़ी चुनावी आबादी पूरी…

    Pritam and Pedro Review: साइबर क्राइम-थ्रिलर में हल्की कॉमेडी का डोज, बेहतरीन है राजकुमार हिरानी का शो

    By जनकल्याण टाइमJuly 4, 2026

    अरशद वारसी और राजकुमार हिरानी ‘मुन्नाभाई’ फिल्म के लगभग 20 साल बाद…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.