Close Menu
    What's Hot

    बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

    June 10, 2026

    US-Iran में जंग… जापान से कोरिया तक मचा कोहराम, भारतीय बाजार में तूफानी तेजी

    June 10, 2026

    गुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश
    Crime

    बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 10, 2026Updated:June 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    यूपी के बागपत में पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुरानी रंजिश के चलते हुई इस वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने आज बाजार बंद रखा है. पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें गठित की हैं.

    यूपी के बागपत में व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की हत्या से भारी आक्रोश है. मंगलवार को दोनों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस-प्रशासन भी सकते में आ गया. व्यापारियों ने आज बंद का ऐलान किया है. क्षेत्र की दुकानें सुबह से ही बंद हैं. चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस फोर्स तैनात है. मृतक के परिजनों ने हत्यारोपियों के एनकाउंटर की मांग की है. बीती शाम आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित पक्ष से भी बात की.

    पुलिस चौकी के पास व्यापारी बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या

    बागपत का बड़ौत कस्बा उस वक्त दहल उठा जब पुलिस चौकी और तहसील से चंद कदम की दूरी पर दो हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की निर्मम हत्या कर दी. इस वारदात में एक राहगीर रोहित भी गोली लगने से घायल हुआ है.

    घटना NH-709B स्थित बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास की है. सोहनलाल अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने अपने साथी के साथ मिलकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. पिता को बचाने दौड़े बेटे विकास को भी बदमाशों ने भून डाला. वहीं, इस हमले के दौरान घायल हुए वरुण की भी अस्पताल में मौत हो गई.

    परिजनों और व्यापारियों का फूटा गुस्सा

    चौकी के पास हुए इस डबल मर्डर से गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर हाईवे जाम कर दिया और शव उठाने से इनकार कर दिया. परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की. बाद में भारी पुलिस बल ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया.

    मृतक व्यापारी और उनका पुत्रवरुण (मृतक का भतीजा): “मेरे चाचा दुकान पर थे, तभी वरुण अपने साथियों के साथ आया और अंधाधुंध गोलियां चला दीं. पुलिस चौकी के पास यह वारदात हुई और दोनों की मौत हो गई

    सूरज राय (एसपी, बागपत): “शाम करीब 6 बजे दुकान पर बैठे बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है. प्राथमिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है. आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं.”

    बागपत डबल मर्डर पर पुलिस की कार्रवाई

    बागपत पुलिस के मुताबिक, थाना बड़ौत अंतर्गत दिल्ली-सहारनपुर रोड पर शाम करीब 6:00 बजे दुकान पर बैठे पिता-पुत्र पर फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे. घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में घटना का कारण दोनों पक्षों के बीच करीब 10 वर्ष पुराना मुकदमेबाजी का विवाद सामने आया है. एडीजी मेरठ भानु भास्कर, डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी, मेरठ कमिश्नर, एसपी शामली और डीएम बागपत ने मौके का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUS-Iran में जंग… जापान से कोरिया तक मचा कोहराम, भारतीय बाजार में तूफानी तेजी
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    गुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर

    June 10, 2026

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    June 8, 2026

    कॉन्ट्रैक्ट किलर का अंत: अयोध्या एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह की क्राइम कुंडली

    June 8, 2026

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026

    बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

    June 6, 2026

    ऑफिस में चाकू से किए 30 वार, ब्रेकअप के बाद पूर्व प्रेमी के सिर पर था खून सवार, मोहाली मर्डर केस की खौफनाक कहानी

    June 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

    By जनकल्याण टाइमJune 10, 2026

    यूपी के बागपत में पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास…

    US-Iran में जंग… जापान से कोरिया तक मचा कोहराम, भारतीय बाजार में तूफानी तेजी

    June 10, 2026

    गुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर

    June 10, 2026
    Top Trending

    बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

    By जनकल्याण टाइमJune 10, 2026

    यूपी के बागपत में पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े व्यापारी सोहनलाल और…

    US-Iran में जंग… जापान से कोरिया तक मचा कोहराम, भारतीय बाजार में तूफानी तेजी

    By जनकल्याण टाइमJune 10, 2026

    Stock Market में बुधवार को तेजी के साथ शुरुआत हुई. ये तेजी…

    गुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर

    By जनकल्याण टाइमJune 10, 2026

    गुजरात के छोटा उदेपुर में पिता की 30 लाख रुपये की संपत्ति…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.