Close Menu
    What's Hot

    राज्यपाल पद की जरूरत ही नहीं’, तमिलनाडु में सियासी संकट के बीच कनिमोझी का बड़ा हमला

    May 8, 2026

    “श्रद्धा और सबुरी का संदेश लेकर जन-जन तक पहुँचे साईं बाबा की प्रेरणा”Breaking Spiritual Message ✨मुंबई से बॉलीवुड writer-director राजेश भट्ट साहब की ओर से एक विशेष आध्यात्मिक संदेश जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। साईं बाबा की यह दिव्य छवि लोगों को प्रेम, शांति, सेवा और मानवता का मार्ग दिखाने का काम कर रही है।

    May 8, 2026

    🚨 BREAKING NEWS 🚨छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र में अतिक्रमण कार्रवाई के बाद महिलाओं का दर्दनाक हाल! Exclusive Report – Deputy Editor P.V Anand | मुंबई

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Political»राज्यपाल पद की जरूरत ही नहीं’, तमिलनाडु में सियासी संकट के बीच कनिमोझी का बड़ा हमला
    Political

    राज्यपाल पद की जरूरत ही नहीं’, तमिलनाडु में सियासी संकट के बीच कनिमोझी का बड़ा हमला

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    तमिलनाडु में त्रिशंकु विधानसभा के बीच डीएमके सांसद कनिमोझी ने राज्यपाल पद खत्म करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि जनता का फैसला सर्वोपरि है और सरकार गठन में देरी कई सवाल खड़े करती है।

    तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के बाद बने त्रिशंकु हालात के बीच डीएमके की वरिष्ठ नेता और थूथुकुड़ी सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने राज्यपाल पद को लेकर अपनी पार्टी का पुराना रुख एक बार फिर साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि डीएमके शुरू से ही राज्यपाल पद को खत्म करने की मांग करती रही है और इस मुद्दे पर पार्टी की सोच कभी नहीं बदली।न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कनिमोझी ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों ने संवैधानिक प्रक्रियाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। खासतौर पर चुनाव परिणाम आने के बाद सरकार गठन में हो रही देरी को लेकर उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से राज्यपाल की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा डीएमके का यह स्पष्ट मत है कि देश में राज्यपाल पद की आवश्यकता नहीं है। हमने हमेशा यही कहा है और आज भी अपने रुख पर कायम हैं।

    जनता का फैसला सर्वोपरि

    कनिमोझी ने माना कि इस बार तमिलनाडु की जनता ने किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया, जिसकी वजह से राजनीतिक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सबसे ऊपर होता है और सभी दलों को उसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्पष्ट जनादेश नहीं मिलने के कारण सरकार गठन में देरी और कई तरह की राजनीतिक उलझनें सामने आ रही हैं।

    डीएमके-एआईएडीएमके गठजोड़ की अटकलों को किया खारिज

    राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज थी कि डीएमके बाहर से एआईएडीएमके को समर्थन देकर सरकार गठन में मदद कर सकती है। लेकिन कनिमोझी ने इन खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया। उन्होंने कहा हर अफवाह पर प्रतिक्रिया देना संभव नहीं है। साथ ही एआईएडीएमके द्वारा सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या होने के दावे पर भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

    तमिलनाडु में अब भी बना हुआ है सस्पेंस

    तमिलनाडु में चुनाव परिणाम आने के बाद भी सरकार गठन को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, जिससे राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज बनी हुई हैं। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, टीवीके को 108 सीटें मिली हैं और कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन भी उसके साथ माना जा रहा है। इसके बावजूद पार्टी बहुमत के आंकड़े से पीछे है। वहीं डीएमके को 59 और एआईएडीएमके को 47 सीटों पर जीत मिली है।

    सूत्रों के मुताबिक, तमिलनाडु की प्रमुख पार्टियां सत्ता समीकरण साधने के लिए अलग-अलग रणनीतियों पर काम कर रही हैं। अब सबकी नजर राज्यपाल के अगले संवैधानिक कदम पर टिकी हुई है।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article“श्रद्धा और सबुरी का संदेश लेकर जन-जन तक पहुँचे साईं बाबा की प्रेरणा”Breaking Spiritual Message ✨मुंबई से बॉलीवुड writer-director राजेश भट्ट साहब की ओर से एक विशेष आध्यात्मिक संदेश जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। साईं बाबा की यह दिव्य छवि लोगों को प्रेम, शांति, सेवा और मानवता का मार्ग दिखाने का काम कर रही है।
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    विजय को दूसरी बार गवर्नर ने लौटाया, 118 हस्ताक्षर लाने को फिर से कहा… तमिलनाडु में क्या होगा?

    May 7, 2026

    तमिलनाडु में विजय की सपोर्ट पॉलिटिक्स, एक चाल से कांग्रेस का सपना तोड़ा!

    May 6, 2026

    🟥 🔥 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई 🔥🙏 Vijay Thalapathy ने दिखाई आस्था और विनम्रता का अनोखा उदाहरण मुंबई/ तमिलनाडु से एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक दृश्य सामने आया है, जहां TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) की ऐतिहासिक जीत के बाद अभिनेता से नेता बने विजय थलापति ने अपनी सफलता का श्रेय प्रभु को दिया।

    May 5, 2026

    तमिलनाडु का विजय रथ साबित हुए ‘थलपति’ के फैन क्लब, डेढ़ दशक से तैयार की सुपरस्टार की पॉलिटिकल जमीन

    May 4, 2026

    एग्जिट पोल्स के जरिए शेयर बाजार में हेरफेर की कोशिश’, ममता बनर्जी बोलीं- हम 200 सीटें ला रहे

    May 3, 2026

    भाई की हत्या के बाद राजनीति में रखा कदम, 3 बार बीजेपी से बने विधायक, जानें यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पॉलिटिकल कॅरियर

    May 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    राज्यपाल पद की जरूरत ही नहीं’, तमिलनाडु में सियासी संकट के बीच कनिमोझी का बड़ा हमला

    By जनकल्याण टाइमMay 8, 2026

    तमिलनाडु में त्रिशंकु विधानसभा के बीच डीएमके सांसद कनिमोझी ने राज्यपाल पद खत्म करने की…

    “श्रद्धा और सबुरी का संदेश लेकर जन-जन तक पहुँचे साईं बाबा की प्रेरणा”Breaking Spiritual Message ✨मुंबई से बॉलीवुड writer-director राजेश भट्ट साहब की ओर से एक विशेष आध्यात्मिक संदेश जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। साईं बाबा की यह दिव्य छवि लोगों को प्रेम, शांति, सेवा और मानवता का मार्ग दिखाने का काम कर रही है।

    May 8, 2026

    🚨 BREAKING NEWS 🚨छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र में अतिक्रमण कार्रवाई के बाद महिलाओं का दर्दनाक हाल! Exclusive Report – Deputy Editor P.V Anand | मुंबई

    May 8, 2026
    Top Trending

    राज्यपाल पद की जरूरत ही नहीं’, तमिलनाडु में सियासी संकट के बीच कनिमोझी का बड़ा हमला

    By जनकल्याण टाइमMay 8, 2026

    तमिलनाडु में त्रिशंकु विधानसभा के बीच डीएमके सांसद कनिमोझी ने राज्यपाल पद…

    “श्रद्धा और सबुरी का संदेश लेकर जन-जन तक पहुँचे साईं बाबा की प्रेरणा”Breaking Spiritual Message ✨मुंबई से बॉलीवुड writer-director राजेश भट्ट साहब की ओर से एक विशेष आध्यात्मिक संदेश जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। साईं बाबा की यह दिव्य छवि लोगों को प्रेम, शांति, सेवा और मानवता का मार्ग दिखाने का काम कर रही है।

    By जनकल्याण टाइमMay 8, 2026

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां इंसान तनाव और परेशानियों से…

    🚨 BREAKING NEWS 🚨छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र में अतिक्रमण कार्रवाई के बाद महिलाओं का दर्दनाक हाल! Exclusive Report – Deputy Editor P.V Anand | मुंबई

    By जनकल्याण टाइमMay 8, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र में प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.