Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली में 17 साल की लड़की को बेचने की साजिश नाकाम, पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा

    April 7, 2026

    📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – विशेष प्रेरणादायक संदेश ✨📰━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━🌟 “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सबसे बड़ा मंत्र” 🌟━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)✍️ बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से

    April 7, 2026

    📰✨ Jan Kalyan Time News – Special International Report ✨📰🌏 The Fragrance of India on Chinese Soil – Shanghai’s Heart Beats at “Bollywood Indian Restaurant” 🌏📍 Shanghai, China

    April 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»दिल्ली में 17 साल की लड़की को बेचने की साजिश नाकाम, पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा
    Crime

    दिल्ली में 17 साल की लड़की को बेचने की साजिश नाकाम, पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली पुलिस ने तेजी से एक्शन करते हुए 17 साल की एक नाबालिग लड़की को बचा लिया, जिसे नौकरी के झांसे में फंसाकर बेचने की कोशिश की जा रही थी. इस सनसनीखेज मामले में आरोपी शिवाजी दास को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 साल की नाबालिग लड़की को बचा लिया है, जिसे नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया था. आरोप है कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई और उसे बेचने की भी साजिश रची जा रही थी. पुलिस की तत्परता से यह पूरा मामला उजागर हुआ और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया

    यह मामला बिहार के दरभंगा की रहने वाली 17 साल की लड़की से जुड़ा है. 15 मार्च को घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद वह बिना बताए घर से निकल गई. परिवार से नाराज होकर उसने दिल्ली आने का फैसला किया. अकेले सफर करते हुए वह दिल्ली पहुंची, जहां उसे पहले से जानने वाले एक शख्स के जरिए एक संपर्क मिला. इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से कराई गई, जिसने उसे अपने जाल में फंसा लिया

    पीड़िता के मुताबिक, दिल्ली पहुंचने पर आरोपी शिवाजी दास, जो उसके दोस्त का जानकार था, उसे रेलवे स्टेशन से लेने आया. वह उसे अपने घर ले गया और वहां उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की. लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी इज्जत लूटने की कोशिश की और अश्लील इशारे किए. इतना ही नहीं, उसने धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे बदनाम कर देगा.

    पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी बाद में उसे एसएन मार्ग इलाके में ले गया. वहां एक पार्किंग में उसे इंतजार करने के लिए कहा गया. आरोपी कुछ लोगों से बातचीत कर रहा था, जिससे लड़की को शक हुआ कि कुछ गलत होने वाला है. वह डर गई लेकिन मौके की तलाश में रही, ताकि वहां से निकल सके और खुद को बचा सके.

    जैसे ही आरोपी थोड़ी देर के लिए वहां से हटा, लड़की ने हिम्मत दिखाई और मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग निकली. उसने तुरंत आसपास गश्त कर रही महिला पुलिस टीम से संपर्क किया और अपनी पूरी आपबीती बताई. पुलिस ने बिना देरी किए उसे सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और उसकी शिकायत दर्ज की.

    पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची और आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. गवाहों ने बताया कि आरोपी लड़की को बेचने के लिए किसी से सौदा करने की कोशिश कर रहा था. यह सुनकर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया.

    फिलहाल आरोपी शिवाजी दास को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है. दिल्ली पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क और बैकग्राउंड की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तरह के और कितने मामलों में वह शामिल रहा है. पुलिस ने लड़की को सुरक्षित स्थान पर रखा है और उसके परिवार से संपर्क किया जा रहा है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – विशेष प्रेरणादायक संदेश ✨📰━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━🌟 “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सबसे बड़ा मंत्र” 🌟━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)✍️ बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    ISI का टेरर मॉड्यूल बेनकाब… अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार

    April 6, 2026

    अनजान नंबर से आया कॉल या मैसेज? घर बैठे सरकारी पोर्टल पर करें ऑनलाइन शिकायत

    April 5, 2026

    दिल्ली में यूं धड़ल्ले से बन रहा था नकली टूथपेस्ट… घटिया सामान लाते, कंपनी के डिब्बे में भरकर बेचते,

    April 4, 2026

    चक्का जाम, DL रिन्यू में देरी… इन अपराधों में अब नहीं होगी जेल! समझें जन विश्वास बिल को

    April 3, 2026

    रेप और ठगी के आरोपी अशोक खरात के मामले में चौंकाने वाले खुलासे, बेटे से पूछताछ, फरार पत्नी की तलाश

    April 2, 2026

    राजकोट में दुबई ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर 1.48 करोड़ की धोखाधड़ी, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

    April 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    दिल्ली में 17 साल की लड़की को बेचने की साजिश नाकाम, पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा

    By जनकल्याण टाइमApril 7, 2026

    दिल्ली पुलिस ने तेजी से एक्शन करते हुए 17 साल की एक नाबालिग लड़की को…

    📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – विशेष प्रेरणादायक संदेश ✨📰━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━🌟 “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सबसे बड़ा मंत्र” 🌟━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)✍️ बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से

    April 7, 2026

    📰✨ Jan Kalyan Time News – Special International Report ✨📰🌏 The Fragrance of India on Chinese Soil – Shanghai’s Heart Beats at “Bollywood Indian Restaurant” 🌏📍 Shanghai, China

    April 6, 2026
    Top Trending

    दिल्ली में 17 साल की लड़की को बेचने की साजिश नाकाम, पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा

    By जनकल्याण टाइमApril 7, 2026

    दिल्ली पुलिस ने तेजी से एक्शन करते हुए 17 साल की एक…

    📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – विशेष प्रेरणादायक संदेश ✨📰━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━🌟 “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सबसे बड़ा मंत्र” 🌟━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)✍️ बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से

    By जनकल्याण टाइमApril 7, 2026

    🌸 “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सबसे बड़ा मंत्र” 🌸 जब…

    📰✨ Jan Kalyan Time News – Special International Report ✨📰🌏 The Fragrance of India on Chinese Soil – Shanghai’s Heart Beats at “Bollywood Indian Restaurant” 🌏📍 Shanghai, China

    By जनकल्याण टाइमApril 6, 2026

    “Food is a gift from God… we serve it with love and…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.