Close Menu
    What's Hot

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    May 29, 2026

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    May 29, 2026

    Fortis Hospital Kalyan Launches Advanced Emergency Services

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»आज एक आसमान ने जमीन छोड़ दी’, आशा भोसले को सिनेमा जगत का नमन
    entertainment

    आज एक आसमान ने जमीन छोड़ दी’, आशा भोसले को सिनेमा जगत का नमन

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 12, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    आशा भोसले के निधन से संगीत जगत को बड़ा झटका लगा है. 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती आशा जी को कार्डियक अरेस्ट आया था. बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि की. सेलेब्स उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं

    बॉलीवुड की लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले ने 92 की उम्र में हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद ली हैं. वो अपने पीछे एक लंबी विरासत छोड़ गई हैं. उनके साथ जैसे सुरों का एक पूरा युग खामोश हो गया. वो आवाज, जिसने दशकों तक हर एहसास को शब्द दिए- चाहे वो प्यार हो, दर्द हो, शरारत हो या जश्न, आज हमेशा के लिए थम गई है. हिंदी सिनेमा के अनगिनत गानों में बस चुकी आशा भोसले की आवाज सिर्फ एक गायकी नहीं, बल्कि करोड़ों दिलों की धड़कन थी.

    आशा को 11 अप्रैल को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पोती जनाई ने बताया था कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया है. वो ICU में थीं, इसके अगले दिन 12 अप्रैल को खबर आई कि दिग्गज सिंगर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है.

    अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

    आशा ताई सबकी चहेती थीं. उनके निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपनी संवेदनाएं जाहिर की. उन्होंने लिखा- आज हर भारतीय और विशेषकर मेरे जैसे हर संगीत प्रेमी के लिए दुखद दिन है, जब हम सबकी प्रिय आशा भोसले जी हमारे बीच नहीं रहीं. आशा ताई ने न सिर्फ अपनी मधुर आवाज और अद्वितीय प्रतिभा से एक अलग पहचान बनाई, बल्कि अपने सुरों से भारतीय संगीत को भी और अधिक समृद्ध किया. हर तरह के संगीत में ढल जाने की उनकी अनोखी प्रतिभा हर व्यक्ति का दिल जीत लेती थी. अपनी आवाज से करोड़ों दिलों को छूने वालीं आशा जी ने हिंदी, मराठी, बांग्ला, तमिल, गुजराती सहित अनेक भाषाओं के साथ-साथ लोकगीतों में भी अमिट छाप छोड़ी.

    आशा ताई की आवाज में जितनी कोमलता थी, उनके व्यवहार में भी उतनी ही सादगी और आत्मीयता थी. उनसे जब भी मुलाकात होती थी, संगीत और कला जैसे अनेक विषयों पर लंबी बातें होती थीं. आज वे भले ही हमारे बीच नहीं हैं, पर अपनी आवाज से वे सदैव हमारे दिलों में रहेंगी. ईश्वर आशा जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके परिजनों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ओम शांति शांति शांति.’

    बेटे ने किया कंफर्म- कब होगा अंतिम संस्कार

    हर दौर की हीरोइन को अपनी आवाज देने वाली आशा जी ने संगीत को एक नई पहचान दी. उनकी आवाज में वो जादू था, जो पीढ़ियों को जोड़ता रहा और शायद हमेशा जोड़ता रहेगा

    इस दुखद खबर की पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले ने की. उन्होंने कहा- मेरी मां का आज निधन हो गया. लोग कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वो रहती थीं. उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.

    सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

    आशा ताई का जाना देशभर के लिए बड़ी क्षति है. बॉलीवुड जगत से तमाम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके साथ बिताए आखिरी पल याद कर रहे हैं.

    अक्षय कुमार ने आशा के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की और लिखा कि उनकी सुरीली आवाज हमेशा अमर रहेगी.

    जॉनी लीवर की बेटी कॉमेडियन जेमी लीवर जो आशा भोसले की नकल के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने दुख जाहिर किया. सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा- मेरा दिल बहुत भारी है ये लिखते हुए. मैं हमेशा से उनकी कला की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं. अपने सफर के दौरान मैं उनकी आवाज और अंदाज से बहुत प्रेरित हुई. उनकी गायकी से मैं इतनी प्रभावित थी कि मैं खुद-ब-खुद उनकी तरह गाने की कोशिश करने लगी. लोग मेरी आवाज की समानता (इमिटेशन) को पसंद करते हैं, लेकिन सच तो यही है कि आशा जी जैसी सिर्फ एक ही हो सकती हैं

    उन्हें शन्मुखानंद हॉल में लाइव देखना मेरे लिए कभी न भूलने वाला पल था. उस समय भी उनकी आवाज, उनका आकर्षण और उनकी ऊर्जा ने पूरे मंच को रोशन कर दिया था और मैं उनकी और भी बड़ी फैन बन गई. मैं हमेशा उनसे मिलना चाहती थी, लेकिन अब वो संभव नहीं हो पाएगा. वो शायद मेरे गाल खींचतीं, एक थप्पड़ भी मार देतीं या प्यार से ‘पागल लड़की’ कहतीं… और मैं ये सब खुशी-खुशी स्वीकार करती. जैसा कि मैं पहले भी कह चुकी हूं- “आप हैं तो हम हैं.” मैं जो भी हूं, उसमें एक हिस्सा “छोटी आशा जी” का है, जो उन्हीं की वजह से है.

    मनोज मुंतशिर ने एक कविता के जरिए आशा भोसले को ट्रिब्यूट दिया. उन्होंने लिखा- कुछ लोग यूं बुलंद थे कि दास्तान हो गए…पैदा हुए जमीन पर और आसमान हो गए.” आज एक आसमान ने ये जमीन छोड़ दी. आप बहुत याद आयेंगी ताई. ओम शांति!

    फिल्म मेकर करण जौहर ने लिखा- ये कहना कि हमने आज एक लेजेंड को खो दिया, बहुत छोटा होगा. आशा जी जैसी कोई दूसरी नहीं थी- उनकी आवाज सिर्फ एक पीढ़ी ही नहीं, बल्कि पूरे सिनेमा के दौर को परिभाषित करती थी. मैं हमेशा से उनकी आवाज, उनकी कला और उनकी शख्सियत का बहुत बड़ा फैन रहा हूं. आशा जी, आपका संगीत हमेशा जिंदा रहेगा और हम खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि हमें आपका जादू महसूस करने का मौका मिला.

    रवीना टंडन ने भी आशा भोसले को याद किया और कहा कि ये क्षति कभी भर नहीं सकती.

    बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी आशा ताई को याद किया और लिखा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि दिग्गज सिंगर नहीं रहीं.

    काजोल ने सिंगर को याद करते हुए कहा कि वो हमेशा से लेजेंड थीं.

    वहीं सुशांत दिवगीकर ने लिखा- शांति से अपनी ताकत में आराम कीजिए मेरी क्वीन

    सुधांशु पांडे ने दिग्गज सिंगर के साथ एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और उन्हें नम आंखों से याद किया.

    आज सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि एक एहसास हमसे दूर चला गया है. लेकिन उनकी आवाज, उनके गाने हमेशा हमारे साथ रहेंगे.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – इंसानियत की सच्ची मिसाल ✨📰📍 नवसारी जिला | गांव: सतेम नागधरा📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (Press Photographer)🌟 “भिक्षा से सम्मान तक – एक जीवन बदलने की कहानी” 🌟
    Next Article ट्रंप का एक सिग्नल… फिर शेयर बाजार में मचा गदर, 5 दिन में निवेशकों ने छाप डाले 4 लाख करोड़
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, दिखेगी बलिदान और एकता की कहानी

    May 28, 2026

    रणवीर सिंह पर बैन! FWICE की सफाई के बाद भी नहीं थमा विवाद, सेलेब्स ने लगाई क्लास

    May 27, 2026

    रहस्यों से भरे एक शहर में फंसी रीटा ब्राउन, जानें ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी क्राइम थ्रिलर सीरीज

    May 26, 2026

    रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के लिए तैयार ऑरिजिनल दृश्यम 3, क्या हिंदी में अजय देवगन की फिल्म को होगा नुकसान?

    May 25, 2026

    ऐश्वर्या…ऐश्वर्या…’, Cannes में गूंजा सिर्फ एक नाम, एक्ट्रेस को देख बेकाबू हुए विदेशी फैंस, दिखी दीवानगी

    May 24, 2026

    सुहाना खान के जन्मदिन पर अनन्या और शनाया कपूर ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें; लिखा बर्थडे नोट

    May 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी के…

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    May 29, 2026

    Fortis Hospital Kalyan Launches Advanced Emergency Services

    May 29, 2026
    Top Trending

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह…

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन तथा लायंस क्लब ऑफ मिलेनियम…

    Fortis Hospital Kalyan Launches Advanced Emergency Services

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    P.V.Anandpadmanabhan Kalyan — Marking 20 years of healthcare in the Kalyan-Dombivli-Ambernath region,…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.