Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली के पालम में बड़ा हादसा: 5 मंजिला इमारत में जिंदा जले एक ही परिवार के 9 लोग, तीन बच्चे भी शामिल

    March 18, 2026

    पति रणबीर कपूर संग रोमांटिक हुईं आलिया भट्ट, बर्थडे पर किया Kiss, बेटी राहा से मिला खास तोहफा

    March 18, 2026

    🌺 प्रेरणादायक संदेश (Motivational Speech) 🌺राजेश भट्ट (मुंबई बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) की ओर से जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»दिल्ली के पालम में बड़ा हादसा: 5 मंजिला इमारत में जिंदा जले एक ही परिवार के 9 लोग, तीन बच्चे भी शामिल
    Crime

    दिल्ली के पालम में बड़ा हादसा: 5 मंजिला इमारत में जिंदा जले एक ही परिवार के 9 लोग, तीन बच्चे भी शामिल

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 18, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली के पालम इलाके में 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. मौके पर फायर ब्रिगेड़ के साथ-साथ NDRF को भी बुलाया गया है.

    दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने एक पूरे परिवार को तबाह कर दिया. इस हादसे में उस परिवार के तीन बच्चों समेत कुल 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए. आग इतनी भयानक थी कि कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग तक लगा दी. मौके पर दमकल, पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

    पालम गांव थाना पुलिस को सुबह करीब 7:04 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हो गईं. शुरुआती जानकारी में ही आग को गंभीर बताया गया था. जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, वहां अफरा-तफरी का माहौल था. आसपास के लोग घबराए हुए थे और इमारत से धुआं तेजी से निकल रहा था. पुलिस ने तुरंत इलाके को खाली कराना शुरू किया.

    जिस इमारत में आग लगी, वह पांच मंजिला थी और काफी व्यस्त इलाके में स्थित थी. ग्राउंड और पहली मंजिल पर कपड़ों और कॉस्मेटिक का शोरूम था. वहीं दूसरी और तीसरी मंजिल पर शोरूम के मालिक राजेंद्र कश्यप का परिवार रहता था. आग लगने के बाद ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों के पास बचने का कोई रास्ता नहीं था. यही वजह रही कि नुकसान इतना बड़ा हुआ.

    इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की जान चली गई. अस्पताल ले जाए गए सभी नौ लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मरने वालों में तीन मासूम बच्चियां भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 15 साल, 6 साल और 3 साल बताई गई है. परिवार के लगभग सभी सदस्य आग की चपेट में आ गए थे. इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया.

    पुलिस ने मृतकों की पहचान प्रवेश (33), कमल (39), आशु (35), लाडो (70), हिमांशी (22), दीपिका (28) और तीन नाबालिग बच्चियों के रूप में की है. सभी एक ही परिवार से जुड़े हुए थे. एक साथ इतने लोगों की मौत से परिजनों और आसपास के लोगों में मातम का माहौल है. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

    आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी. दो लोग नीचे कूद गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला. हर कोई अपनी जान बचाने की कोशिश में लगा था.

    इस हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं. अनिल (32) और एक दो साल की बच्ची का इलाज चल रहा है. वहीं सचिन (29) को करीब 25 प्रतिशत तक जलने की चोटें आई हैं, जिनका इलाज सफदरजंग अस्पताल में किया जा रहा है. डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों की हालत पर नजर बनाए हुए है.

    आग पर काबू पाने के लिए करीब 30 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. इसके अलावा 11 एंबुलेंस भी तैनात की गईं. पुलिस, बीएसईएस, एयरफोर्स पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें भी राहत और बचाव कार्य में जुटी रहीं. कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका.

    घटना के दौरान पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया था. इमारत से निकलती आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं. संकरी गलियों के कारण दमकल कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार प्रयास करते रहे.

    दमकल और रेस्क्यू टीमों ने अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए लंबा सर्च ऑपरेशन चलाया. धुएं से भरे कमरों और संकरी सीढ़ियों के बीच जाकर टीमों ने लोगों को बाहर निकाला. कई लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर लाया गया. हर कमरे की बारीकी से जांच की गई ताकि कोई अंदर फंसा न रह जाए.

    फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया है. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों की संभावना जताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही असली वजह सामने लाई जाएगी.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपति रणबीर कपूर संग रोमांटिक हुईं आलिया भट्ट, बर्थडे पर किया Kiss, बेटी राहा से मिला खास तोहफा
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    सोशल मीडिया पर दोस्ती, न्यू ईयर और माउंट आबू में पार्टी… नाबालिग से रेप, तीन महीने बाद वायरल हुआ वीडियो

    March 17, 2026

    रंजिश के चलतें दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने किया हमला, रोहतक जा रहा था परिवार

    March 14, 2026

    मथुरा की ‘कातिल’ बहू: प्रेमी संग बिस्तर पर थी, सास ने रंगे हाथ पकड़ा तो तकिए से दबा दिया मुंह, हत्या के बाद रची ‘हार्ट अटैक’ की कहानी

    March 12, 2026

    12 फरवरी को हुई थी शादी, 8 मार्च को पति का कत्ल… अजय से खुश नहीं थी उमा, दो बच्चों के पिता से था अफेयर

    March 11, 2026

    दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की युवती से मारपीट, पुलिस हिरासत में 4 नाबालिग आरोपी

    March 10, 2026

    रंग नहीं पुराने झगड़े में खेली गई खूल की होली, दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

    March 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    दिल्ली के पालम में बड़ा हादसा: 5 मंजिला इमारत में जिंदा जले एक ही परिवार के 9 लोग, तीन बच्चे भी शामिल

    By जनकल्याण टाइमMarch 18, 2026

    दिल्ली के पालम इलाके में 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में एक ही…

    पति रणबीर कपूर संग रोमांटिक हुईं आलिया भट्ट, बर्थडे पर किया Kiss, बेटी राहा से मिला खास तोहफा

    March 18, 2026

    🌺 प्रेरणादायक संदेश (Motivational Speech) 🌺राजेश भट्ट (मुंबई बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) की ओर से जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)

    March 18, 2026
    Top Trending

    दिल्ली के पालम में बड़ा हादसा: 5 मंजिला इमारत में जिंदा जले एक ही परिवार के 9 लोग, तीन बच्चे भी शामिल

    By जनकल्याण टाइमMarch 18, 2026

    दिल्ली के पालम इलाके में 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग…

    पति रणबीर कपूर संग रोमांटिक हुईं आलिया भट्ट, बर्थडे पर किया Kiss, बेटी राहा से मिला खास तोहफा

    By जनकल्याण टाइमMarch 18, 2026

    बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों सांतवे आसमान पर हैं. आलिया अपने…

    🌺 प्रेरणादायक संदेश (Motivational Speech) 🌺राजेश भट्ट (मुंबई बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) की ओर से जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)

    By जनकल्याण टाइमMarch 18, 2026

    🙏 “साईं कहते हैं…” 🙏 मेरे प्रिय भक्तों,जीवन की इस भागदौड़ में…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.