Close Menu
    What's Hot

    58 वीडियो क्लिप और 150 करोड़ की संपत्ति… गिरफ्तार ज्योतिषी की ऐसे खुली करतूत

    March 20, 2026

    धुरंधर 2′ के मास्टरमाइंड की पत्नी का निभाया रोल, 2 सीन करके वायरल हुई एक्ट्रेस

    March 20, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से विशेष प्रस्तुति 📰📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)🙏 श्रद्धा, विश्वास और प्रेरणा का प्रतीक — साईं बाबा 🙏🎙️ मुंबई बॉलीवुड के प्रसिद्ध लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt साहब की ओर से एक प्रेरणादायक संदेश 🎬 प्रेरणादायक भाषण (Motivational Speech) ✨

    March 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»58 वीडियो क्लिप और 150 करोड़ की संपत्ति… गिरफ्तार ज्योतिषी की ऐसे खुली करतूत
    Crime

    58 वीडियो क्लिप और 150 करोड़ की संपत्ति… गिरफ्तार ज्योतिषी की ऐसे खुली करतूत

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 20, 2026Updated:March 20, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

    नासिक में जो खुद को ज्योतिषाचार्य बताकर नेताओं, कारोबारियों और सेलिब्रिटीज़ का भविष्य तय करने का दावा करता था, वही अब गंभीर आपराधिक आरोपों में घिरा है. खुद को ‘कैप्टन’ कहने वाले अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद जैसे-जैसे परतें खुल रही हैं, तस्वीर और चौंकाने वाली होती जा रही है. रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप गिरफ्तार खरात के पास 58 वीडियो क्लिप और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली है.

    नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने 18 तारीख की सुबह करीब 4 बजे कार्रवाई करते हुए अशोक खरात को गिरफ्तार किया था. उसके खिलाफ सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज है. मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को सौंप दी है. इस टीम का नेतृत्व महिला आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं. सूत्रों के अनुसार, उन्होंने आरोपी से करीब दो घंटे तक पूछताछ की, लेकिन फिलहाल आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है. उनका कहना है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

    58 वीडियो और कई सवाल

    इस केस का सबसे चौंकाने वाला सबूत 58 वीडियो क्लिक बताया जा रहा है. छापेमारी के दौरान ये वीडियो अलग-अलग डिजिटल डिवाइस से बरामद किए गए. बताया जा रहा है कि इनमें कुछ वीडियो कथित तौर पर महिलाओं और चर्चित चेहरों से जुड़े हो सकते हैं. हालांकि, पुलिस ने अभी इनकी पुष्टि नहीं की है. इन वीडियो की फॉरेंसिक जांच चल रही है. बताया जा रहा है कि अगर ये आरोप सही साबित होते हैं, तो मामला सिर्फ यौन शोषण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एक बड़े ब्लैकमेलिंग रैकेट की शक्ल भी ले सकता है.

    शिरडी कनेक्शन: ब्लैकमेलिंग का नया एंगल

    इस बीच एक और मामला सामने आया है. शिरडी में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसे एक फोन नंबर से उसकी आपत्तिजनक तस्वीर भेजी गई और उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगे गए. इस मामले में आरोपी के ऑफिस से जुड़े एक कर्मचारी नीरज जाधव का नाम सामने आया है. महिला का दावा है कि वह कुछ साल पहले खरात के ऑफिस गई थी और वहीं से उसकी तस्वीरें ली गईं. अब सवाल यह उठ रहा है कि नीरज जाधव यह सब अपने स्तर पर कर रहा था या फिर इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था. फिलहाल, उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस इस एंगल को गंभीरता से जांच रही है.

    हथियार और कैश की बरामदगी

    पुलिस की छापेमारी के दौरान खरात के घर से एक पिस्टल, कारतूस और करीब साढ़े छह लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं. जांच में सामने आया है कि पिछले 15 सालों में अशोक खरात ने भारी-भरकम संपत्ति बनाई है. पुलिस के अनुसार, उसकी कुल संपत्ति करीब 150 से 200 करोड़ रुपये के बीच आंकी जा रही है.

    कहां कितनी जमीनें :

    नासिक के पाथर्डी इलाके में कई जमीनें, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

    सिन्नर तालुका के मिरगांव और कहंदलवाड़ी में करीब 45 एकड़ जमीन.

    – पाथर्डी और गौलाने इलाके में 30 करोड़ रुपये से अधिक की प्रॉपर्टी, जो परिवार के सदस्यों के नाम पर दर्ज है.

    – मिरगांव में ईशान्येश्वर मंदिर के पीछे करीब 10 करोड़ रुपये का फार्महाउस.

    – ओझर एयरपोर्ट के पास जनोरी गांव में करीब 5 करोड़ रुपये की जमीन.

    – नासिक के कर्मयोगी नगर में बंगला और कनाडा कॉर्नर पर ऑफिस.

    – शिरडी में भी करोड़ों की खेती योग्य जमीन.

    मंदिर ट्रस्ट और बढ़ता प्रभाव

    अशोक खरात नासिक के सिन्नर तालुका के मिरगांव स्थित ईशान्येश्वर मंदिर ट्रस्ट का चेयरमैन भी है. इस पद के जरिए उसने सामाजिक और धार्मिक प्रभाव भी हासिल किया. नवंबर 2022 में जब महाराष्ट्र के तल्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मिरगांव पहुंचे थे, तब खरात चर्चा में आया था. इसके बाद उसकी पहचान तेजी से बढ़ी और बड़े लोगों का उसके यहां आना-जाना शुरू हो गया. महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के कार्यकर्ता पहले से ही खरात के खिलाफ आवाज उठा रहे थे. उनका आरोप था कि वह लोगों की आस्था का गलत इस्तेमाल कर रहा है. जब मुख्यमंत्री की उससे मुलाकात हुई थी, तब भी इस पर विवाद हुआ था और सवाल उठे थे कि ऐसे लोगों को बढ़ावा क्यों दिया जा रहा है. अब गिरफ्तारी के बाद वही मुद्दा फिर से चर्चा में है

    फिलहाल SIT पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. पुलिस की नजर आरोपी के वित्तीय लेनदेन, डिजिटल सबूतों और उसके नेटवर्क पर है. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह साफ हो सकेगा कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित है या इसके पीछे एक बड़ा संगठित नेटवर्क काम कर रहा था.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधुरंधर 2′ के मास्टरमाइंड की पत्नी का निभाया रोल, 2 सीन करके वायरल हुई एक्ट्रेस
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    दिल्ली के पालम में बड़ा हादसा: 5 मंजिला इमारत में जिंदा जले एक ही परिवार के 9 लोग, तीन बच्चे भी शामिल

    March 18, 2026

    सोशल मीडिया पर दोस्ती, न्यू ईयर और माउंट आबू में पार्टी… नाबालिग से रेप, तीन महीने बाद वायरल हुआ वीडियो

    March 17, 2026

    रंजिश के चलतें दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने किया हमला, रोहतक जा रहा था परिवार

    March 14, 2026

    मथुरा की ‘कातिल’ बहू: प्रेमी संग बिस्तर पर थी, सास ने रंगे हाथ पकड़ा तो तकिए से दबा दिया मुंह, हत्या के बाद रची ‘हार्ट अटैक’ की कहानी

    March 12, 2026

    12 फरवरी को हुई थी शादी, 8 मार्च को पति का कत्ल… अजय से खुश नहीं थी उमा, दो बच्चों के पिता से था अफेयर

    March 11, 2026

    दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की युवती से मारपीट, पुलिस हिरासत में 4 नाबालिग आरोपी

    March 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    58 वीडियो क्लिप और 150 करोड़ की संपत्ति… गिरफ्तार ज्योतिषी की ऐसे खुली करतूत

    By जनकल्याण टाइमMarch 20, 2026

    नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती…

    धुरंधर 2′ के मास्टरमाइंड की पत्नी का निभाया रोल, 2 सीन करके वायरल हुई एक्ट्रेस

    March 20, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से विशेष प्रस्तुति 📰📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)🙏 श्रद्धा, विश्वास और प्रेरणा का प्रतीक — साईं बाबा 🙏🎙️ मुंबई बॉलीवुड के प्रसिद्ध लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt साहब की ओर से एक प्रेरणादायक संदेश 🎬 प्रेरणादायक भाषण (Motivational Speech) ✨

    March 20, 2026
    Top Trending

    58 वीडियो क्लिप और 150 करोड़ की संपत्ति… गिरफ्तार ज्योतिषी की ऐसे खुली करतूत

    By जनकल्याण टाइमMarch 20, 2026

    नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात…

    धुरंधर 2′ के मास्टरमाइंड की पत्नी का निभाया रोल, 2 सीन करके वायरल हुई एक्ट्रेस

    By जनकल्याण टाइमMarch 20, 2026

    आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में आर माधवन मास्टर-माइंड अजय सान्याल बने…

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से विशेष प्रस्तुति 📰📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)🙏 श्रद्धा, विश्वास और प्रेरणा का प्रतीक — साईं बाबा 🙏🎙️ मुंबई बॉलीवुड के प्रसिद्ध लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt साहब की ओर से एक प्रेरणादायक संदेश 🎬 प्रेरणादायक भाषण (Motivational Speech) ✨

    By जनकल्याण टाइमMarch 20, 2026

    “मेरे प्यारे देशवासियों,आज हम जिस पवित्र छवि को देख रहे हैं, वह…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.