Close Menu
    What's Hot

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    March 4, 2026

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस
    Crime

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026Updated:March 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग का मामला सामने आया है. यह सनसनीखेज वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है. उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है

    झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण अनगड़ा थाना इलाके में देखने को मिला. जहां खुलेआम शराब की एक दुकान पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने एक-दो नहीं बल्कि कुल पांच राउंड गोलियां चलाईं. अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए.

    शराब को लेकर हुआ विवाद

    गनीमत यह रही कि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. हालांकि घटना के बाद से पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है. मौके से मिली पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तीन से चार युवक दुकान के बाहर और अंदर हिलते-डुलते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि वे सभी नशे की हालत में थे और शराब की मांग कर रहे थे. इसी दौरान दुकान में बैठे एक बुजुर्ग स्टाफ से उनकी कहासुनी हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि तीनों ने अपने-अपने रिवॉल्वर निकाल लिए.

    पांच राउंड फायरिंग

    उन्होंने हथियार बुजुर्ग स्टाफ की ओर तान दिए और कहा कि पहले भी उन्हें बेइज्जत किया गया था. इसके बाद माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. विवाद बढ़ने के बाद बदमाशों ने दनादन पांच राउंड फायरिंग कर दी. गोलियों की आवाज से दुकान और आसपास के लोग सहम गए. इसके बावजूद आरोपी यहीं नहीं रुके. जाने से पहले उन्होंने दुकान के एक कर्मचारी से एक फुल बोतल शराब की मांग की.

    हालात को देखते हुए स्टाफ ने उन्हें एक बोतल थमा दी. लेकिन इसके बाद भी एक आरोपी ने काउंटर के सामने और नीचे की तरफ एक और फायर कर दिया. फिर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए. पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

    सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच

    घटना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई. सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है. फुटेज में आरोपियों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं. पुलिस उनके हावभाव और पहचान के आधार पर सुराग जुटा रही है. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि यह वारदात सुनियोजित थी या अचानक हुए विवाद का नतीजा, इसकी भी जांच की जा रही है. इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर गश्त बढ़ा दी गई है.

    मुख्य आरोपी की पहचान

    अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा. साथ ही इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस की गश्त तेज कर दी गई है ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो सके

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026

    लखनऊ हत्याकांड: रिमांड पर ‘कातिल’ बेटा, बहन की भूमिका संदिग्ध, DCP का अहम खुलासा

    February 25, 2026

    पहले रिलेशन बनाया, फिर मर्डर… करने लगा गर्लफ्रेंड की आत्मा से बातचीत? इंदौर में युवती की हत्या से सनसनी

    February 17, 2026

    दिल्ली में पकड़े गए हिमांशु भाऊ गैंग के दो गुर्गे, अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़

    February 16, 2026

    पंजाब में क्राइम नेटवर्क के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार-2’, 72 घंटे में 3,260 गिरफ्तार

    February 13, 2026

    ग्वालियर: भाई के दोस्त ने किया नाबालिग लड़की से रेप, सदमे में मां ने फांसी लगाकर दी जान

    February 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग का मामला…

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026
    Top Trending

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर 5 राउंड…

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब होली की पार्टी करने लगभग…

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    प्रिय दर्शकों, जब जीवन की राहों में अंधेरा घना हो जाता है,जब…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.