
उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. एक्टिंग के साथ ब्यूटी वर्ल्ड में भी उनका बड़ा नाम है. वो अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं.
उत्तराखंड के हरिद्वार में जन्मीं उर्वशी रौतेला ने छोटी उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. कई ब्यूटी पेजेंट्स में उन्होंने पार्टिसिपेट भी किया है. वो मिस टीन इंडिया और मिस युनिवर्स इंडिया समेत कई खिताब जीत चुकी हैं.
उर्वशी ने कई इंटरनेशनल प्लेफॉर्म्स पर इंडिया को रिप्रेजेंट किया है. ब्यूटी वर्ल्ड में अपना नाम बनाने के बाद उर्वशी ने फिल्मों का रुख किया. साल 2013 में उन्होंने ‘सिंह साब द ग्रेट’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. उर्वशी ‘सनम रे’, ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’, ‘हेट स्टोरी 4’ और ’पागलपंती’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
उर्वशी कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उनके ग्लैमरस लुक्स भी वायरल रहते हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला का क्रिकेट से भी गहरा नाता है. उर्वशी का नाम कई दफा उनसे 4 साल छोटे क्रिकेटर ऋषभ पंत संग भी जुड़ चुका है.
एक समय पर उर्वशी और ऋषभ पंत की डेटिंग की चर्चा थी. कई मैचों में वो क्रिकेटर को सपोर्ट करती भी दिखी थीं. फिर अचानक आई उनके ब्रेकअप की खबरों ने सभी हौरान किया था. उर्वशी के कई सोशल मीडिया पोस्ट्स को पहले ऋषभ पंत संग जोड़ा जाता था.
आपको जानकर हैरानी होगी कि एक समय पर क्रिकेटर हार्दिक पंड्या संग भी उर्वशी का नाम जुड़ चुका है. कई पार्टियों में साथ स्पॉट होने पर उनकी डेटिंग की चर्चा होने लगी थी. हालांकि, दोनों ने एक दूसरे को हमेशा अपना दोस्त ही बताया था.

