Close Menu
    What's Hot

    उधर टैरिफ पर ट्रंप को झटका, इधर शेयर बाजार बमबम, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार रैली

    February 23, 2026

    3 दिन बाद मिसेज देवरकोंडा बनेंगी रश्मिका, शादी के लिए उदयपुर पहुंचा कपल, हुआ ग्रैंड वेलकम

    February 23, 2026

    🌸✨ “पहचान बड़े लोगों से नहीं, समय पर साथ देने वालों से होनी चाहिए” ✨🌸प्रेरणादायक संदेश✍️ राजेश लक्ष्मण गावडे जी की कलम से (जन-जन तक पहुँचने वाला एक सच्चा संदेश)

    February 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Business»उधर टैरिफ पर ट्रंप को झटका, इधर शेयर बाजार बमबम, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार रैली
    Business

    उधर टैरिफ पर ट्रंप को झटका, इधर शेयर बाजार बमबम, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार रैली

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमFebruary 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Donald Trump को अमेरिका में ही टैरिफ पर झटका लगा, तो इसके बाद एशियाई बाजारों के साथ ही भारतीय स्टॉक मार्केट में सोमवार को तूफानी तेजी के साथ ओपन हुआ. BSE Sensex तो खुलते ही 600 अंक से ज्यादा उछल गया.

    अमेरिका (America) में मची किसी भी हलचल का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) पर देखने को मिलता रहा है. बीते सप्ताह भी यूएस में तमाम बड़े घटनाक्रम देखने को मिले, जिनमें सबसे अहम अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ पर ट्रंप की हार अहम है, US Supreme Court ने राष्ट्रपति ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ को गैरकानूनी करार देते हुए रद्द कर दिया, तो ट्रंप ने इस फैसले के तुरंत बाद दुनिया के सभी देशों पर नया 10% का टैरिफ लगा गया और 24 घंटे में ही इसे बढ़ाकर 15% भी कर दिया. इसके असर की बात करें, तो जिस टैरिफ से दुनिया के बाजारों में हड़कंप मचा नजर आया था, उसके हटते ही तेजी देखने को मिली है और Sensex-Nifty भी खुलने के साथ ही रॉकेट बने नजर आए हैं.

    Sensex-Nifty ने खुलते ही मचाया गदर

    शेयर मार्केट में कारोबार ओपन होने के साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 82,814.71 की तुलना में उछलकर 82,906.83 पर खुला और फिर कुछ ही मिनटों में ये 83,486 पर जा पहुंचा. NSE Nifty ने भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए अपने पिछले शुक्रवार के बंद 25,571.25 की तुलना में चढ़कर 25,678 पर ट्रेड शुरू किया और फिर रॉकेट की तरह भागते हुए 25,771.45 के लेवल पर जा पहुंचा.

    ये 10 शेयर सबसे तेज भागे

    Share Market में शुरुआती तेजी के दौरान सबसे तेज भागने वाले शेयरों की बात करें, तो बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Adani Ports Share (2.80%), Axis Bank Share (2.10%), Kotak Bank Share (1.60%) और HDFC Bank Share (1.50%) उछलकर ट्रेड कर रहा था. मिडकैप कैटेगरी को देखें, तो Bharat Forge Share (2%), Policy Bazar Share (1.95%), Paytm Share (1.95%) और BHEL Share (1.50%) की तेजी लिए हुए दिखा. इसके अलावा स्मॉलकैप शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल Cohance Share (4.80%) और IIFL Share (4.20%) में देखने को मिला.

    टैरिफ का डर खत्म, तो झूमे बाजार

    बता दें कि Donald Trump के रेसिप्रोकल टैरिफ का डर खत्म होने का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर देखने को मिला, एशियाई बाजारों में जापान को छोड़कर लगभग सभी मार्केट ग्रीन जोन में नजर आए थे. विदेशों से मिले इन पॉजिटिव संकेतों के चलते सेंसेक्स-निफ्टी में भी बमबम नजर आया. शुरुआती कारोबार में करीब 1,676 शेयर अपने पिछले बंद के मुकाबले तूफानी तेजी के साथ ओपन हुए, जबकि 830 शेयरों ने गिरावट के साथ शुरुआत की, वहीं 257 शेयर बिना किसी चेंज के खुले यानी इनकी ओपनिंग फ्लैट रही.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article3 दिन बाद मिसेज देवरकोंडा बनेंगी रश्मिका, शादी के लिए उदयपुर पहुंचा कपल, हुआ ग्रैंड वेलकम
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    RBI के नए नियमों में ऐसा क्या कहा गया? धड़ाम हो गए BSE, Angel One और Groww जैसे कैपिटल मार्केट के स्टॉक्स

    February 16, 2026

    📉 बजट डे पर मार्केट गिरावट – SIP निवेशकों के लिए डर नहीं, अवसर! मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़ बजट डे की मार्केट गिरावट को समझदार निवेशक खतरा नहीं, बल्कि भविष्य की वेल्थ बनाने का सुनहरा मौका मान रहे हैं।

    February 1, 2026

    Vi Finance (Vodafone Idea) का नई वित्तीय पहल — जो Jio Finance और Airtel Finance को सीधी चुनौती दे रही है, पूरी जानकारी विस्तार से:🟣 Vi Finance क्या है?

    July 29, 2025

    📞 14448 क्या है?

    July 21, 2025

    Share Market Today: निवेशकों को ₹25000 करोड़ का मुनाफा! सेंसेक्स 270 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी फिर पहुंचा 25,500 के पार

    July 8, 2025

    Share Market: हरे निशान पर हुई घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत; सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी ने भी लगाई छलांग

    July 3, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    उधर टैरिफ पर ट्रंप को झटका, इधर शेयर बाजार बमबम, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार रैली

    By जनकल्याण टाइमFebruary 23, 2026

    Donald Trump को अमेरिका में ही टैरिफ पर झटका लगा, तो इसके बाद एशियाई बाजारों…

    3 दिन बाद मिसेज देवरकोंडा बनेंगी रश्मिका, शादी के लिए उदयपुर पहुंचा कपल, हुआ ग्रैंड वेलकम

    February 23, 2026

    🌸✨ “पहचान बड़े लोगों से नहीं, समय पर साथ देने वालों से होनी चाहिए” ✨🌸प्रेरणादायक संदेश✍️ राजेश लक्ष्मण गावडे जी की कलम से (जन-जन तक पहुँचने वाला एक सच्चा संदेश)

    February 23, 2026
    Top Trending

    उधर टैरिफ पर ट्रंप को झटका, इधर शेयर बाजार बमबम, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार रैली

    By जनकल्याण टाइमFebruary 23, 2026

    Donald Trump को अमेरिका में ही टैरिफ पर झटका लगा, तो इसके…

    3 दिन बाद मिसेज देवरकोंडा बनेंगी रश्मिका, शादी के लिए उदयपुर पहुंचा कपल, हुआ ग्रैंड वेलकम

    By जनकल्याण टाइमFebruary 23, 2026

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की…

    🌸✨ “पहचान बड़े लोगों से नहीं, समय पर साथ देने वालों से होनी चाहिए” ✨🌸प्रेरणादायक संदेश✍️ राजेश लक्ष्मण गावडे जी की कलम से (जन-जन तक पहुँचने वाला एक सच्चा संदेश)

    By जनकल्याण टाइमFebruary 23, 2026

    🌅 प्रस्तावना जीवन की इस भाग-दौड़ भरी दुनिया में अक्सर हम अपनी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.