
पंजाब में ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के तहत 72 घंटे में 3,260 गिरफ्तारियां हुई हैं. 47 हथियार और बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुए. मान सरकार ने गैंगस्टर और नशा मुक्त पंजाब का संकल्प दोहराया है.
पंजाब में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ राज्य सरकार का एक्शन लगातार तेज होता जा रहा है. मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में चल रही जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब पुलिस ने 72 घंटे का बड़ा ऑपरेशन ‘प्रहार-2’ चलाकर साफ कर दिया है कि सरकार क्राइम के खिलाफ सख्त है.
मुख्यमंत्री मान के निर्देश हैं कि पंजाब को गैंगस्टर और नशा तस्करी से पूरी तरह मुक्त करना है.
इसी दिशा में पुलिस ने राज्यभर में एक साथ बड़े स्तर पर कार्रवाई की. 12 हजार पुलिसकर्मियों की 2 हजार से ज्यादा टीमों ने 8,278 ठिकानों पर दबिश दी.
कार्रवाई का क्या नतीजा निकला?
- कुल 7,498 लोग हिरासत में
- 3,260 गिरफ्तार, जिनमें 135 लंबे समय से फरार अपराधी
- 1,450 एहतियातन हिरासत में
- 2,788 जांच के बाद रिहा
बरामदगी
47 हथियार4.8 किग्रा हेरोइन3.6 किग्रा अफीम 42,797 नशीली किग्रा भुक्की 30 लाख ड्रग मनी
स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अर्पित शुक्ला का कहना है कि अभियान उम्मीद से ज्यादा सफल रहा और सीनियर अधिकारियों ने खुद मैदान में रहकर मॉनिटरिंग की.
164 नशा तस्कर गिरफ्तार11.9 किग्रा हेरोइन बरामदअब तक कुल 49,129 तस्कर गिरफ्तार
पंजाब सरकार का क्या टार्गेट?
पुलिस नेतृत्व ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का टार्गेट पंजाब को पूरी तरह गैंगस्टर और नशा मुक्त बनाना है. सरकार की तरफ से कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ऑपरेशन और तेज होंगे और जो भी कानून तोड़ेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. आम लोगों की सुरक्षा और शांति बहाल करना ही मान सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
सरकार ने नागरिकों से भी अपील की है कि एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर गुप्त सूचना देकर इस मुहिम में भागीदार बनें और सुरक्षित पंजाब के निर्माण में अपना योगदान दें.
डीजीपी गौरव यादव ने कहा है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम तब तक जारी रहेगी, जब तक पंजाब पूरी तरह से गैंगस्टर मुक्त नहीं हो जाता.
गौर करने वाली बात है कि चल रही ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम में और तेजी लाते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने रविवार को वॉन्टेड अपराधियों को पकड़ने पर केंद्रित 72 घंटे का ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ शुरू किया था. पंजाब पुलिस मुख्यालय के सीनियर अधिकारियों ने इस कार्रवाई की अगुवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से विभिन्न पुलिस जिलों का दौरा किया, जिसमें 12,000 कर्मचारियों वाली 2,000 से अधिक पुलिस टीमें शामिल थीं.
नशे के खिलाफ एक्टिव सरकार…
पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ जारी रखा है. 12 फरवरी को 164 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 11.9 किलोग्राम हेरोइन, 344 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की. इसके साथ ही, केवल 347 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 49,129 हो गई है. ‘डी-एडिक्शन’ के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 14 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के लिए राजी किया है.

