Close Menu
    What's Hot

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»जाफराबाद डबल मर्डर केस में एनकाउंटर, हाशिम बाबा गैंग के दो शूटर गिरफ्तार
    Crime

    जाफराबाद डबल मर्डर केस में एनकाउंटर, हाशिम बाबा गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJanuary 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    जाफराबाद डबल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. एनकाउंटर के बाद हाशिम बाबा गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार किए गए हैं. दोनों आरोपी पिछले महीने दो भाइयों की बेरहमी से हुई हत्या में वांछित थे. पुलिस ने मौके से हथियार और वारदात में इस्तेमाल स्कूटर भी बरामद किया है.

    दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके जाफराबाद में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाशिम बाबा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी गुरुवार को गाजीपुर पेपर मार्केट इलाके में हुए एक एनकाउंटर के बाद की गई. दोनों आरोपी पिछले महीने दो भाइयों की हत्या के मामले में फरार चल रहे थे.

    पुलिस के मुताबिक, 16 दिसंबर 2025 को नदीम और फैजल की जाफराबाद इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी. इस हमले में करीब 50 राउंड गोलियां चलाई गई थीं. जांच में सामने आया कि हमलावर पीड़ितों के पहुंचने से पहले करीब आधे घंटे तक मौके पर इंतजार करते रहे. जैसे ही दोनों भाई पहुंचे, उन्हें निशाना बनाया गया.

    पकड़े गए आरोपियों की पहचान असद अमीन उर्फ असद बाबा (22) और मोहम्मद दानिश (34) के रूप में हुई है. असद मृतक नदीम का चचेरा भाई बताया गया है. शुरुआती जांच में इस डबल मर्डर के तार कुख्यात हाशिम बाबा गैंग से जुड़े पाए गए हैं. पुलिस का कहना है कि यह हत्या अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े बदले की साजिश थी.

    पुलिस के अनुसार, अगस्त महीने में एक अलग मामले की जांच के दौरान एक हथियार डीलर ने नदीम का नाम लिया था. इसके बाद नदीम ने पूछताछ में दानिश का नाम उजागर किया. माना जा रहा है कि इसी खुलासे से नाराज होकर दानिश ने हत्या की साजिश रची और असद के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिलवाया था.

    पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए लगातार मैनुअल इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस का सहारा लिया. गुरुवार को पुख्ता सूचना के आधार पर गाजीपुर पेपर मार्केट में जाल बिछाया गया. पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों को दबोच लिया गया.

    एनकाउंटर के बाद दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने उनके पास से तीन अलग-अलग कैलिबर की पिस्तौलें, एक 9 एमएम हथियार, जिंदा कारतूस, खाली खोखे और वारदात में इस्तेमाल एक स्कूटर बरामद किया है. यह स्कूटर जाफराबाद थाने में दर्ज एक अन्य केस से जुड़ा पाया गया.

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि असद हाशिम बाबा गैंग का सक्रिय सदस्य है. वह साल 2024 में जीटीबी अस्पताल में हुई गोलीबारी की घटना में भी शामिल रहा है. वहीं दानिश को इस डबल मर्डर केस का मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है. पुलिस अब गैंग के अन्य साथियों और हथियारों के सोर्स का पता लगाने में जुटी है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिकिनी में आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी, पहाड़ से नदी में लगाई छलांग, बयां किया डर का मंजर
    Next Article 🌼 श्रद्धा, विश्वास और मानवता का अमर संदेश 🌼साईं बाबा का दिव्य स्वरूप – एक प्रेरक गाथा
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026

    लखनऊ हत्याकांड: रिमांड पर ‘कातिल’ बेटा, बहन की भूमिका संदिग्ध, DCP का अहम खुलासा

    February 25, 2026

    पहले रिलेशन बनाया, फिर मर्डर… करने लगा गर्लफ्रेंड की आत्मा से बातचीत? इंदौर में युवती की हत्या से सनसनी

    February 17, 2026

    दिल्ली में पकड़े गए हिमांशु भाऊ गैंग के दो गुर्गे, अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़

    February 16, 2026

    पंजाब में क्राइम नेटवर्क के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार-2’, 72 घंटे में 3,260 गिरफ्तार

    February 13, 2026

    ग्वालियर: भाई के दोस्त ने किया नाबालिग लड़की से रेप, सदमे में मां ने फांसी लगाकर दी जान

    February 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब होली की पार्टी करने लगभग सभी सितारे राज…

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    March 3, 2026
    Top Trending

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब होली की पार्टी करने लगभग…

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    प्रिय दर्शकों, जब जीवन की राहों में अंधेरा घना हो जाता है,जब…

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    By जनकल्याण टाइमMarch 3, 2026

    ईरान की वॉर स्ट्रैटजी तीन फेज में है- पहले ब्लाइंड… सस्ते स्वार्म…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.