Close Menu
    What's Hot

    दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां देखकर भारी हो जाएगा दिल

    May 19, 2026

    फ्लैट का ताला तोड़कर जेवर चोरी

    May 18, 2026

    नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, एनटीए ने दी थी क्या ज़िम्मेदारी?

    May 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»बॉलीवुड में होती है राजनीति, बोलीं शमा सिकंदर, रश्मि देसाई का छलका दर्द- लास्ट मिनट निकाली गई हूं…
    entertainment

    बॉलीवुड में होती है राजनीति, बोलीं शमा सिकंदर, रश्मि देसाई का छलका दर्द- लास्ट मिनट निकाली गई हूं…

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJanuary 9, 2026Updated:January 9, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    शमा सिकंदर और रश्मि देसाई ने आजतक के मुंबई मंथन में बॉलीवुड की राजनीति और असुरक्षा पर खुलकर बात की. वो बोलीं- यहां टैलेंट से ज्यादा पॉलिटिक्स चलती है. शमा ने जहां कहा कि ओटीटी की वजह से स्ट्रगल पहले से कम हो गया है. वहीं रश्मि ने बताया कि उन्हें कई बार शोज से निकाला गया है.

    एक्ट्रेस शमा सिकंदर और रश्मि देसाई का टीवी, ओटीटी और फिल्मों में लंबा करियर रहा है. उन्होंने माना कि बॉलीवुड में राजनीति जमकर होती है. आजतक के खास सेशन मुंबई मंथन में शमा और रश्मि ने कहा कि बॉलीवुड में खूब राजनीति होती है. बल्कि लोगों में असुरक्षा की भावना भी है.

    शमा का बेधड़क बयान

    शमा बोलीं- इंडस्ट्री में बहुत राजनीति है. बिल्कुल है, मैं तो खुलकर बोलने वाली हूं. बॉलीवुड से बढ़कर कहीं राजनीति नहीं होती. नाम तो नहीं लूंगी. क्योंकि हम उन्हें शर्मिंदा नहीं करना चाहते बस रियलाइज कराना चाहते हैं कि आप ऐसा कर रहे हैं. ये फैक्ट है एक इंडस्ट्री का जिसे आप अनदेखा कर रहे हैं. आप देख नहीं पा रहे हैं कि यहां कुछ गलत हो रहा है. पावर में होने का मतलब ये नहीं है आप किसी को दबा दो. बॉलीवुड में उतनी ही राजनीति होती है जितनी एक्टिंग राजनीति में होती है. 

    ओटीटी ने बदला गेम 

    शमा बोलीं कि- आज की तारीख में एक्टर्स का संघर्ष भी कम हुआ है. और ये इंटरनेट की वजह से हो रहा है. ये जो बीच का एक माध्यम बना है, जहां पर आपको स्टार्स की जरूरत नहीं है, रियल स्टार्स के साथ जुड़ सकते हैं. अच्छा कंटेंट बना सकते हैं. तो ओटीटी ने सच में गेम को चेंज किया है. उनका कोई पुराना कनेक्शन नहीं है पुराने सिनेमा से, उन्होंने देखा ही नहीं है. जो आज रेलेवेंट हैं वो उन्हें सब जानते हैं, लेकिन जिन्हें वो नहीं जानते वो मतलब भी नहीं रखते, ऐसे हम इतिहास भी भूलते जा रहे हैं. 

    लेकिन ओटीटी की वजह से जो चेंज आया है उसने बहुत सारे लोगों को काम दिया है. जिनके बारे में कोई जानता भी नहीं था. वो घर बैठे थे, बहुत सालों से. उनमें कई अच्छे एक्टर्स हैं.’

    हर जगह है राजनीति’

    रश्मि ने आगे बॉलीवुड में होने वाली पॉलिटिक्स को लेकर कहा कि- राजनीति एक ऐसी चीज है जो हर जगह होती है. आप घर में ही क्यों ना हों, किचन पॉलिटिक्स हो जाती है. बाहर आप कहीं भी जाओ तो राजनीति होगी ही, हर कोई एक दूसरे को काटने में लगा रहता है, क्योंकि तभी तो आप तरक्की कर पाओगे. या तो आप सफल होगे किसी और से सीख कर, नहीं तो राजनीति करके

    लेकिन मुझे लगता है आप किससे कितना सीख पाते हो, वो जरूरी है. सिर्फ ज्ञान होने से नहीं होता, आप उसे कैसे और किस तरह से अप्लाई करते हैं मायने रखता है. राजनीति से ज्यादा इनसिक्योरिटी होती है. ये उनका काम ही नहीं उनका चेहरा भी बोलता है. ये असुरक्षा का अनुभव हर किसी के अंदर होता है. बॉलीवुड और टेलीविजन में मैंने एक चीज बहुत नोटिस की है. एक कैटेगरी में बहुत जल्दी डाल दिया जाता है. ये टीवी एक्टर है, ये बॉलीवुड का है, ये इंफ्लुएंसर है. इस कैटेगरी के हिसाब उनके फाइनेंस डिसाइड होते हैं. तो फिर क्या होता है कि उस टेबल पर आने के लिए आपको राजनीति तो करनी ही पड़ती है, वरना आप यहां कैसे बैठ पाएंगे.

    दर्शकों पसंद है धुरंधर-एनिमल

    रश्मि ने आगे फिल्मों के बदलते दौर पर कहा कि – आजकल का यूथ सेंसलेस फिल्में पसंद नहीं करता. उन्हें नहीं अच्छी लगती, इसलिए फिल्में चलती भी नहीं. आज लोग रियल कंटेंट देखना चाहते हैं. आज का यूथ काफी एग्रेसिव है. उन्हें धुरंधर और एनिमल पसंद है. वो इंतजार करते हैं फैमिली मैन जैसे सीजन की. उन्हें असली चीज से मतलब है. कोविड के दौरान सब ऑनलाइन चले गए, तो सब स्मार्ट गए हैं. अगर आप फेम और ग्लैमर को कम्बाइन करो, वहीं तो इंडस्ट्री है. तो बदलाव जरूरी है. इसे आपको एक्सेप्ट करना होगा. 

    रश्मि ने बताया कि वो कई जगह से रिप्लेस की जा चुकी हैं. वो बोलीं- ये जॉनराइज करने का तरीका हो जाता है ना कि आपको तो बहुत लोग टीवी में देख चुके हैं, इसकी वजह से मैंने बहुत काम खोया है. मुझे कई बड़े ओटीटी प्रोजेक्ट्स में से निकाला गया है. रिप्लेस किया गया है, जिनसे मुझे उम्मीद नहीं थी. आधे काम तो फोन पर ही हो जाते हैं, आप फोन घुमाओ और बस काम हो गया.  

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🔴 महत्वपूर्ण जनहित सूचना / साइबर अपराध चेतावनी(Jan Kalyan Time News, Mumbai के माध्यम से)⚠️ व्हाट्सएप हैकिंग की गंभीर घटना – जनता के लिए चेतावनी ⚠️
    Next Article दिल्ली में ‘डिजिटल अरेस्ट’ सिंडिकेट का भंडाफोड़, बुजुर्ग से 96 लाख की ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां देखकर भारी हो जाएगा दिल

    May 19, 2026

    कान फेस्टिवल में डायना पेंटी का ट्रेडिशनल लुक, मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर साड़ी में अप्सरा सी नजर आईं

    May 18, 2026

    शबाना आजमी ने अपनी मां शौकत को किया याद, बताया उन्हें किस बात ने दी सबसे ज्यादा खुशी

    May 17, 2026

    पलाश मुच्छल की बहन के पास डिजाइनर बैग्स का कलेक्शन, हैरान हुईं फराह, क्यों आई पति शिरीष की याद?

    May 16, 2026

    हाथ में गीता, गले में तुलसी माला… कान्स में सिंगर का सनातनी स्टाइल, लूटी महफिल

    May 15, 2026

    सिर से पांव तक चांदी सी चमक रहीं उर्वशी, खूबसूरती में आल‍िया को छोड़ा पीछे, मगर कर दी ये गलती

    May 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां देखकर भारी हो जाएगा दिल

    By जनकल्याण टाइमMay 19, 2026

    इम्तियाज अली निर्देशित और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी हो…

    फ्लैट का ताला तोड़कर जेवर चोरी

    May 18, 2026

    नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, एनटीए ने दी थी क्या ज़िम्मेदारी?

    May 18, 2026
    Top Trending

    दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां देखकर भारी हो जाएगा दिल

    By जनकल्याण टाइमMay 19, 2026

    इम्तियाज अली निर्देशित और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का…

    फ्लैट का ताला तोड़कर जेवर चोरी

    By जनकल्याण टाइमMay 18, 2026

    ग्रेटर नोएडा। अल्फा-1 के घरौंदा अपॉर्टमेंट में बंद फ्लैट को निशाना बनाकर…

    नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, एनटीए ने दी थी क्या ज़िम्मेदारी?

    By जनकल्याण टाइमMay 18, 2026

    सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में पुणे से एक और अभियुक्त…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.