Close Menu
    What's Hot

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    June 8, 2026

    कॉन्ट्रैक्ट किलर का अंत: अयोध्या एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह की क्राइम कुंडली

    June 8, 2026

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»बॉलीवुड के ल‍िए लकी है 26 जनवरी, फिल्मों ने की बंपर कमाई, बॉर्डर-2 बनाएगी रिकॉर्ड?
    entertainment

    बॉलीवुड के ल‍िए लकी है 26 जनवरी, फिल्मों ने की बंपर कमाई, बॉर्डर-2 बनाएगी रिकॉर्ड?

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJanuary 23, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रिपब्लिक डे पर हर साल कोई ना कोई बॉलीवुड फिल्म रिलीज होती है. इस साल सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 आ रही है. अब देखना होगा कि ये बाकी गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुईं फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं.

    गणतंत्र दिवस का मौका हो और सिनेमाघरों में देशभक्ति या किसी बड़े सुपरस्टार की फिल्म न हो, ऐसा अब कम ही देखने को मिलता है. 26 जनवरी का वीकेंड बॉलीवुड के लिए हमेशा से ‘गोल्डन पीरियड’ रहा है. इस दौरान रिलीज होने वाली फिल्मों को न केवल छुट्टियों का फायदा मिलता है, बल्कि दर्शकों का जोश भी बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बरसात कर देता है.

    पिछले कुछ सालों में इस खास दिन ने बॉलीवुड को ‘पठान’ जैसी 1000 करोड़ी फिल्म दी है, तो वहीं ‘एयरलिफ्ट’ और ‘उरी’ जैसी फिल्मों ने देशभक्ति के जज्बे को नई ऊचाइंयों पर पहुंचाया है. जानिए किन फिल्मों ने गणतंत्र दिवस पर अपना जलवा दिखाया

    शाहरुख खान का जबरदस्त कमबैक

    साल 2023 में गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले रिलीज हुई शाहरुख खान की पठान ने इस मौके का ऐसा फायदा उठाया कि सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए. शाहरुख खान की चार साल बाद वापसी और ऊपर से छुट्टी का दिन फिल्म ने पहले दिन ही 57 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक ओपनिंग की थी. 26 जनवरी को इस फिल्म ने अकेले हिंदी भाषा में करीब 70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस फिल्म ने बॉलीवुड के पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 1050 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन अपने नाम किया.

    फाइटर ने भी दिखाया दम

    पठान के बाद साल 2024 में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’ 25 जनवरी 2024 को रिलीज हुई थी. गणतंत्र दिवस के दिन यानी यानी 26 जनवरी को इस फिल्म ने करीब 40 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था. भारतीय एयरफोर्स पर आधारित इस फिल्म ने दुनियाभर में 359 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

    पद्मावत’ की ब्लॉकबस्टर सफलता

    साल 2018 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ 25 जनवरी को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को कई राज्यों में बैन का सामना भी करना पड़ा था लेकिन भारी विरोध के बावजूद दर्शकों का हुजूम थियेटर्स तक पहुंचा. 26 जनवरी को फिल्म ने 32 करोड़ रुपये का जोरदार कलेक्शन किया था. दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म ने भारत में 302 करोड़ और दुनियाभर में 585 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था.

    अक्षय कुमार की भी दिखा जादू

    इसके अलावा देशभक्ति फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर अक्षय कुमार के लिए रिपब्लिक डे काफी लकी साबित होता था. उनकी फिल्में जैसे ‘बेबी’ (2015) और ‘एयरलिफ्ट’ (2016) इसी दौरान रिलीज हुईं. ‘एयरलिफ्ट’ ने जहां दुनियाभर में 210 करोड़ रुपये की सुपरहिट कमाई की थी, वहीं ‘बेबी’ ने भी 142 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर अपनी छाप छोड़ी थी.

    ऋतिक और शाहरुख का दिखा क्लैश

    2017 का गणतंत्र दिवस इसलिए भी याद किया जाता है क्योंकि इस दिन शाहरुख खान की ‘रईस’ और ऋतिक रोशन की ‘काबिल’ के बीच जबरदस्त टक्कर हुई थी. दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिला. एक तरफ जहां रईस के बायकॉट का फायदा काबिल हो हुआ तो वहीं शाहरुख ने अपने दम पर फिल्म को 100 करोड़ रुपये पहुंचाया. ‘रईस’ ने 26 जनवरी को 26.30 करोड़ रुपये कमाए और उसका लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 285 करोड़ रुपये रहा. वहीं ‘काबिल’ ने भी पीछे न रहते हुए 26 जनवरी को 18.70 करोड़ का बिजनेस किया और कुल 208 करोड़ रुपये के साथ हिट साबित हुई.

    अब बॉर्डर 2 पर अटकी सभी की निगाहें

    इन फिल्मों के आंकड़ों के बीच अब सभी की निगाहें सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पर टिकी हुई हैं. देखना दिलचस्प होगा कि क्या सनी देओल बाकी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे और 26 जनवरी के दिन ये फिल्म कितना बिजनेस कर पाएगी, इस पर भी सभी की नजरें रहेगी.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🔴 BREAKING NEWS | CLEAN ENERGY CORPORATE UPDATE रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने 16 क्लीन एनर्जी सहायक कंपनियों का किया विलय रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के तहत ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बड़ा रणनीतिक कदम मुंबई | 21 जनवरी 2026
    Next Article नाबालिग छात्र, बेरहमी से कत्ल और टीचर की खूनी साजिश… दहला देगी कानपुर के कुशाग्र कनोडिया हत्याकांड
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    June 8, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    June 7, 2026

    रणवीर सिंह ने बताई थीं डॉन 3 छोड़ने की ये 4 वजहें, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से भी कनेक्शन… सामने आईं डिटेल्स

    June 6, 2026

    Struggle and Success Story: The Inspiring Journey of Actor Vipin Bhardwaj Presented by: Film Writer & Director Rajesh Bhatt

    June 6, 2026

    संघर्ष और सफलता की कहानी: अभिनेता विपिन भारद्वाज का प्रेरणादायक सफर प्रस्तुति: फिल्म राइटर एवं डायरेक्टर राजेश भट्ट

    June 6, 2026

    DON 3 विवाद: रणवीर सिंह के लीगल नोट‍िस का असर? FWICE ने वापस लिया फैसला, फरहान अख्तर का क्या होगा

    June 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शराब के नशे में धुत बेटे ने घरेलू विवाद…

    कॉन्ट्रैक्ट किलर का अंत: अयोध्या एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह की क्राइम कुंडली

    June 8, 2026

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    June 8, 2026
    Top Trending

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शराब के नशे में धुत बेटे…

    कॉन्ट्रैक्ट किलर का अंत: अयोध्या एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह की क्राइम कुंडली

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने रविवार देर…

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    मधु हिन्दी और साउथ फिल्मों की एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. एक ब्रेक…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.