Close Menu
    What's Hot

    🎭 मापुसा कार्निवल की असली सच्चाई❝ “Rakshas पट्टी” नहीं, बल्कि रंग–संगीत–मस्ती ही परंपरा है ❞✍️ विशेष प्रस्तुति जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    February 17, 2026

    India’s Only Two-Time Unicorn Founder Sandeep Aggarwal Warns:*“The AI Boom Feels Like the Dot-Com Era” at *Valley NXT Fund Launch*

    February 17, 2026

    पहले रिलेशन बनाया, फिर मर्डर… करने लगा गर्लफ्रेंड की आत्मा से बातचीत? इंदौर में युवती की हत्या से सनसनी

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»सिंगल हैं इंडस्ट्री की ये हसीनाएं, बिना शादी किए करियर में बुलंदियों को छुआ
    entertainment

    सिंगल हैं इंडस्ट्री की ये हसीनाएं, बिना शादी किए करियर में बुलंदियों को छुआ

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमDecember 2, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    जया बच्चन ने कहा कि वो नहीं चाहतीं कि उनकी नातिन नव्या शादी करें क्योंकि ये अब बहुत ‘आउटडेटेड’ ट्रेंड बन चुका है. हालांकि एक्ट्रेस की ये बात कुछ नई नहीं है. इंडस्ट्री में ऐसी कई फीमेल कलाकार हैं जिन्होंने बिना शादी किए अपना जीवन खुलकर जिया है.

    अमिताभ बच्चन की पत्नी और लेजेंडरी एक्ट्रेस जया बच्चन अपने बेबाक अंदाज के कारण कई बार सुर्खियों में आई हैं. उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय पब्लिक के सामने रखी है. हाल ही में एक्ट्रेस ने शादी को लेकर बयान दिया था. जया ने कहा था कि वो नहीं चाहतीं उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा शादी करें.

    शादी को लेकर जया बच्चन का बयान

    जया बच्चन ने शादी को ‘आउटडेटेड’ बताते हुए एक इवेंट में कहा था कि एक इंसान को अपनी जिंदगी एन्जॉय करनी चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि वो नहीं चाहतीं नव्या उनके नक्शेकदम पर चलें और शादी के बाद अपना करियर छोड़ दें. जया के इस कमेंट पर कई लोगों ने सहमती जताई. मगर कुछ लोग उनकी आलोचना करने के लिए भी मौजूद दिखे.

    हालांकि जया बच्चन का ये बयान कोई नई बात सामने लेकर नहीं आता है. हमने बॉलीवुड में ऐसी कई फीमेल कलाकारों को देखा है, जिन्होंने बिना शादी किए अपने करियर को सक्सेसफुल बनाया है. साथ ही उन कलाकारों ने अपने जीवन को बिना किसी हमसफर के खुलकर जिया है. आइए, बताते हैं कि वो कौन-कौनसी फीमेल आर्टिस्ट्स हैं.

    एकता कपूर

    टीवी की सबसे सफल प्रोड्यूसर एकता कपूर भी सिंगल हैं. उन्होंने अभी तक अपनी पूरी जिंदगी फिल्ममेकिंग को ही समर्पित की है. महज 19 साल की उम्र से उन्होंने टीवी पर सीरियल्स प्रोड्यूस करने शुरू किए थे. जिसके बाद वो कई आइकॉनिक सीरियल्स जैसे क्योंकि ‘सास भी कभी बहू थी’, ‘कसौटी जिंदगी के’, ‘कहानी घर-घर की’, ‘नागिन’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘ये है मोहब्बतें’ लेकर आईं. एकता की फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा बिजनेस किया है. वो ओटीटी पर भी धूम मचा चुकी हैं. एकता कपूर एक सिंगल मॉम भी हैं. उनका एक बेटा है, जिसकी वो अकेले परवरिश करती हैं.

    गीता कपूर

    कोरियोग्राफर गीता कपूर बॉलीवुड और टीवी का एक जाना-माना चेहरा हैं. वो टीवी पर ‘डांस इंडिया डांस’, ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’, ‘सुपर डांसर’, ‘डांस प्लस’ जैसे रियलिटी डांस शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. इसके अलावा, गीता ने कई बॉलीवुड की फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर भी काम किया है. उनके सबसे चर्चित कामों में से एक करण जौहर की पहली फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में है. गीता कपूर को हमने ‘तुझे याद ना मेरी आई’ गाने में डांस करते देखा था. गीता फराह खान की स्टूडेंट रह चुकी हैं. आज के समय में वो एक सक्सेसफुल आर्टिस्ट हैं, जो अपनी जिंदगी सिंगल रहकर जी रही हैं.

    बॉलीवुड में तब्बू भी उन एक्ट्रेसेज में शुमार हैं जिन्होंने वक्त के साथ खुद को बदला है. 90s से लेकर 2025 तक, तब्बू हर दशक में छाई हैं. उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट गई हैं. फिर चाहे वो 1999 में आई ‘हम साथ साथ हैं’ हो, या साल 2022 में आई ‘भूल भुलैया 2’. एक्ट्रेस का काम हर जेनरेशन की ऑडियंस को पसंद आया है. इतने सालों में तब्बू का रिश्ता कई एक्टर्स से जोड़ा गया, लेकिन एक्ट्रेस ने आजतक शादी नहीं की है. वो 54 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रही हैं. तब्बू को हम जल्द अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ में देखने वाले हैं जिसे प्रियदर्शन डायरेक्ट करेंगे.

    फेमिना मिस इंडिया 1994 और मिस यूनिवर्स 1994 जैसे बड़े ब्यूटी पेजेंट्स जीत चुकीं सुष्मिता सेन भी एक सिंगल मदर हैं. वो 50 साल की हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक अपने परफेक्ट मैन की तलाश में हैं. सुष्मिता बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेसेज में से एक हैं. उन्होंने भी खुद को वक्त के साथ बदला है. एक्ट्रेस की दो बेटियां हैं जिसे उन्होंने गोद लिया और अभी भी उनकी परवरिश कर रही हैं. सुष्मिता का रिलेशनशिप काफी चर्चाओं में रहा. वो मॉडल रोहमन शॉल संग काफी वक्त से रिलेशनशिप में थीं, मगर फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया.

    सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अवतार के लिए फेमस एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी सिंगल हैं. उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है. उनका भी नाम कई लोगों संग जुड़ा, लेकिन अमीषा ने बिना शादी किए अपनी जिंदगी जीने का फैसला किया. एक्ट्रेस बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस में से एक हैं. दो साल पहले आई उनकी ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की थी. अमीषा का ‘सकीना बेगम’ वाला किरदार बड़े पर्दे पर कई लोगों को दोबारा पसंद आया था.

    बॉलीवुड की नाइटिंगेल’ कही जाने वालीं सिंगर लता मंगेशकर ने अपना पूरा जीवन बिना शादी किए बिताया है. उनका योगदान हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा है. लता मंगेशकर ने 1940s से लेकर 2020 तक अनगिनत गाने गाए. जिसमें उनके कई गाने हिंदी के अलावा कई अलग-अलग भाषाओं में भी थे. ‘भारत रत्न’ से सम्मानित लता मंगेशकर को हर कोई ‘लता दीदी’ कहकर पुकारता था. वो 92 साल तक इस दुनिया में हमारे साथ मौजूद रहीं, इस दौरान उनकी शादी का कभी जिक्र तक पब्लिक में नहीं हुआ.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🌟 विशेष शुभकामना संदेश 🌟RLG PRODUCTION की ओर सेमाननीय श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई)Writer • Director • Motivational Speaker
    Next Article स्कूटी पर बैठने के मामूली विवाद में हत्या, युवक को सिर कुचलकर मारा, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    रश्मिका मंदाना से पहले इन विदेशी मॉडल्स पर लट्टू थे विजय देवरकोंडा, वायरल हुई थी ‘कोजी’ फोटो

    February 17, 2026

    दीया मिर्जा ने भरी महफिल में पति संग किया Liplock, बांहों में हुईं रोमांटिक, बोलीं- जिस रात…

    February 16, 2026

    10 दिन बाद जेल से बाहर आए राजपाल यादव? सलमान की मदद का दावा

    February 15, 2026

    बॉलीवुड के ‘खूंखार’ विलेन जिन्होंने अपना प्यार पाने के लिए की हदें पार, बने आशिक

    February 14, 2026

    शादीशुदा होकर इन एक्टर्स ने स्क्रीन पर किया Liplock, हीरोइन संग इंटीमेसी देख भड़की पत्नी?

    February 13, 2026

    70 की उम्र पार कर चुके इन एक्टर्स का बॉलीवुड में दबदबा, पर्दे पर मचाते हैं धमाल

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🎭 मापुसा कार्निवल की असली सच्चाई❝ “Rakshas पट्टी” नहीं, बल्कि रंग–संगीत–मस्ती ही परंपरा है ❞✍️ विशेष प्रस्तुति जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    By जनकल्याण टाइमFebruary 17, 2026

    🔶 भूमिका गोवा का कार्निवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में अपनी रंगीन छटा,…

    India’s Only Two-Time Unicorn Founder Sandeep Aggarwal Warns:*“The AI Boom Feels Like the Dot-Com Era” at *Valley NXT Fund Launch*

    February 17, 2026

    पहले रिलेशन बनाया, फिर मर्डर… करने लगा गर्लफ्रेंड की आत्मा से बातचीत? इंदौर में युवती की हत्या से सनसनी

    February 17, 2026
    Top Trending

    🎭 मापुसा कार्निवल की असली सच्चाई❝ “Rakshas पट्टी” नहीं, बल्कि रंग–संगीत–मस्ती ही परंपरा है ❞✍️ विशेष प्रस्तुति जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    By जनकल्याण टाइमFebruary 17, 2026

    🔶 भूमिका गोवा का कार्निवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में…

    India’s Only Two-Time Unicorn Founder Sandeep Aggarwal Warns:*“The AI Boom Feels Like the Dot-Com Era” at *Valley NXT Fund Launch*

    By जनकल्याण टाइमFebruary 17, 2026

    P.V.AnandpadmanabhanNew Delhi:“In startups, new highs and new lows can happen in the…

    पहले रिलेशन बनाया, फिर मर्डर… करने लगा गर्लफ्रेंड की आत्मा से बातचीत? इंदौर में युवती की हत्या से सनसनी

    By जनकल्याण टाइमFebruary 17, 2026

    इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या ने शहर…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.