Close Menu
    What's Hot

    10 दिन बाद जेल से बाहर आए राजपाल यादव? सलमान की मदद का दावा

    February 15, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    🙏 जय श्री साईंनाथ 🙏🙏 हर हर महादेव 🙏✨ श्रद्धा, शक्ति और शरण की अमर गाथा ✨(दिव्य चित्र से प्रेरित विस्तृत आध्यात्मिक कथा)

    February 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»पति की मौत के बाद बच्चों को पढ़ाने वाले टीचर से प्यार, फिर हत्या… लखनऊ में गर्लफ्रेंड ने लिवइन पार्टनर को बेरहमी से मारा
    Crime

    पति की मौत के बाद बच्चों को पढ़ाने वाले टीचर से प्यार, फिर हत्या… लखनऊ में गर्लफ्रेंड ने लिवइन पार्टनर को बेरहमी से मारा

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमDecember 9, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    लखनऊ में एक महिला ने अपने लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी. महिला पति की मौत के बाद उसके साथ लिव इन में आई थी. लेकिन कई साल बीतने के बाद दोनों में कई बातों को लेकर विवाद शुरू हो गया और आए दिन लड़ाई झगड़े होते थे. इससे तंग आकर महिला ने लिवइन पार्टनर की हत्या कर दी.

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र स्थित सलारगंज ग्रीन सिटी कॉलोनी से रविवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. यहां एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर सूर्य प्रताप सिंह की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी. मृतक देवरिया निवासी था और लखनऊ की एक कंपनी में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत था. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी.

    पति की मौत के बाद सूर्य के साथ लिवइन में रहने लगी थी रत्ना

    पुलिस जांच में सामने आया कि सूर्य प्रताप सिंह मूल रूप से देवरिया का निवासी था और पिता नरेंद्र सिंह के साथ जानकीपुरम में रहता था. करीब 12 साल पहले वह जानकीपुरम में रहने वाली रत्ना देवी की दोनों बेटियों को ट्यूशन पढ़ाने जाता था. इसी दौरान रत्ना के पति राजेंद्र कुमार की शराबखोरी की वजह से मौत हो गई. पति की मौत के कुछ समय बाद रत्ना और सूर्य के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया. पिछले 5 साल से सूर्य प्रताप, रत्ना और उसकी दोनों बेटियां एक ही घर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. हाल के महीनों में उनके बीच विवाद बढ़ा था. जमीन, मकान और बेटियों को लेकर उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था.

    पुलिस की पूछताछ में रत्ना ने चौंकाने वाला दावा किया. उसने आरोप लगाया कि सूर्य उसकी बड़ी बेटी पर बुरी नजर रखता था और उसे गलत तरीके से छूता था. आरोपी रत्ना ने बताया रविवार रात सूर्य ने बड़ी बेटी के मोबाइल में किसी युवक का फोटो देखकर उसे कमरे में घसीट कर बंद कर लिया. उसकी चीख सुनकर मैं और छोटी बेटी पहुंचे. सूर्य ने मारपीट भी की. जब मैंने बेटी को छुड़ाया तो गुस्से में मैंने चाकू उठा लिया और बेटियों ने मिलकर उसे पकड़ लिया. इसके बाद मैंने गले पर वार कर हत्या कर दी. हालांकि पुलिस इस दावे की जांच कर रही है.

    रत्ना की बेटियों पर नजर रखता था सूर्य

    पुलिस का कहना है कि हत्या सिर्फ एक दिन के गुस्से का नतीजा नहीं लगती. प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि सूर्य की हत्या की प्लानिंग पहले से हो सकती है. आरोपी ने ये भी बताया कि सूर्य रत्ना की दोनों बेटियों को घर में कैद जैसा माहौल देता था. घर में 3 सीसीटीवी कैमरे लगाकर मोबाइल से हर गतिविधि पर नजर रखता था. मृतक सूर्य ने बड़ी बेटी की पढ़ाई छुड़ाकर घर में रहने पर मजबूर कर दिया था. दोनों बेटियां और रत्ना इस बात से बेहद नाराज थीं, जिससे घर में तनाव बढ़ता जा रहा था.

    आरोपी रत्ना ने पुलिस को बताया कि ग्रीन सिटी सालारगंज का मकान सूर्य ने खरीदा था, जबकि रत्ना ने पति की मृत्यु के बाद मिले पैसों से उस पर निर्माण कराया था. इसी वजह से रत्ना मकान पर अपना हक जताती थी. आरोपी रत्ना ने बताया कि पति की मौत के बाद मिली पेंशन और रकम से कार भी खरीदी थी. इस कार को लेकर भी दोनों में अक्सर विवाद होता था.

    घर वाले सूर्य के रिश्ते के लिए देख रहे थे लड़की

    मृतक के पिता नरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अच्छी कमाई करता था, जबकि रत्ना कोई काम नहीं करती थी. नरेंद्र सिंह के शब्दों में रत्ना और उसकी बेटियां मेरे बेटे के पैसे से ऐश कर रही थीं. हम कई बार बेटे को समझाने की कोशिश करते थे लेकिन वह बात टाल देता था. नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह बेटे की शादी के लिए रिश्ते देख रहे थे और हत्या वाले दिन भी सूर्य ने उनसे फोन पर बात की थी व पैसे भेजे थे.

    फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी रत्ना और उसकी बेटियों को जेल भेज दिया गया है. सभी एंगल से मामले की जांच जारी है. रत्ना और बेटियों के बयान क्रॉस-वेरिफाई किए जाएंगे.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article😂 Breaking Funny News – RLG Production के माध्यम से देशवासियों के लिए हंसी की सौगात 😂✍️ B. Ashish Ji की कलम से
    Next Article 📰 Breaking News🎬 “बॉलीवुड में सनसनी: निर्देशक विक्रम भट्ट ₹30 करोड़ धोखाधड़ी केस में गिरफ्तार — 7 दिन की पुलिस रिमांड, विवादों के घेरे में पूरा फिल्म इंडस्ट्री”
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    पंजाब में क्राइम नेटवर्क के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार-2’, 72 घंटे में 3,260 गिरफ्तार

    February 13, 2026

    ग्वालियर: भाई के दोस्त ने किया नाबालिग लड़की से रेप, सदमे में मां ने फांसी लगाकर दी जान

    February 6, 2026

    पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की खौफनाक साजिश, शराब पिलाकर किया मर्डर, फिर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका

    February 2, 2026

    जान्हवी कुकरेजा मर्डर केस: 5 साल बाद मिला इंसाफ, ‘कातिल’ दोस्त को उम्रकैद

    January 31, 2026

    मैं तेरी बहन को मार रहा हूं, कॉल को रिकॉर्डिंग पर रख’ SWAT कमांडो का मर्डर लाइव कॉल पर सुनाता रहा पति

    January 30, 2026

    आकर अपनी बहन की लाश ले जाओ’, मौत के बाद पति ने कमांडो काजल के भाई को किया था फोन, ये है इनसाइड स्टोरी

    January 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    10 दिन बाद जेल से बाहर आए राजपाल यादव? सलमान की मदद का दावा

    By जनकल्याण टाइमFebruary 15, 2026

    राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल…

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    🙏 जय श्री साईंनाथ 🙏🙏 हर हर महादेव 🙏✨ श्रद्धा, शक्ति और शरण की अमर गाथा ✨(दिव्य चित्र से प्रेरित विस्तृत आध्यात्मिक कथा)

    February 15, 2026
    Top Trending

    10 दिन बाद जेल से बाहर आए राजपाल यादव? सलमान की मदद का दावा

    By जनकल्याण टाइमFebruary 15, 2026

    राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो…

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    By जनकल्याण टाइमFebruary 15, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति का दिव्य स्वर 🔱 महाशिवरात्रि…

    🙏 जय श्री साईंनाथ 🙏🙏 हर हर महादेव 🙏✨ श्रद्धा, शक्ति और शरण की अमर गाथा ✨(दिव्य चित्र से प्रेरित विस्तृत आध्यात्मिक कथा)

    By जनकल्याण टाइमFebruary 15, 2026

    इस दिव्य चित्र में जो दृश्य उभरता है,वह केवल रंगों और आकृतियों…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.