Close Menu
    What's Hot

    🎭 मापुसा कार्निवल की असली सच्चाई❝ “Rakshas पट्टी” नहीं, बल्कि रंग–संगीत–मस्ती ही परंपरा है ❞✍️ विशेष प्रस्तुति जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    February 17, 2026

    India’s Only Two-Time Unicorn Founder Sandeep Aggarwal Warns:*“The AI Boom Feels Like the Dot-Com Era” at *Valley NXT Fund Launch*

    February 17, 2026

    पहले रिलेशन बनाया, फिर मर्डर… करने लगा गर्लफ्रेंड की आत्मा से बातचीत? इंदौर में युवती की हत्या से सनसनी

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»दीपिका पादुकोण बनीं बॉलीवुड की ‘यूनिवर्स क्वीन’! हॉरर यूनिवर्स में एंट्री से होगा कमाल
    entertainment

    दीपिका पादुकोण बनीं बॉलीवुड की ‘यूनिवर्स क्वीन’! हॉरर यूनिवर्स में एंट्री से होगा कमाल

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमDecember 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दीपिका पादुकोण सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं हैं, ब्रांड हैं. जब फिल्ममेकर्स कोई बड़ा प्रोजेक्ट प्लान करते हैं तो एक्टर्स की ब्रांड वैल्यू बहुत मैटर करती है. यही वजह है कि दीपिका पहले ही बॉलीवुड के दो बड़े फिल्म यूनिवर्स का हिस्सा हैं. अब चर्चा है कि वो हॉरर यूनिवर्स में भी एंट्री लेने जा रही हैं.

    दीपिका पादुकोण स्क्रीन पर नजर आएं या नहीं, खबरों में बराबर बनी रहती हैं. पिछले दिनों दीपिका नए प्रोजेक्ट्स साइन करने के लिए कम, साइन किए हुए प्रोजेक्ट्स से दूरी बनाने के लिए ज्यादा चर्चा में रहीं. पर इस बार वो एक तगड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए खबरों में हैं. चर्चा गर्म है कि दीपिका, दिनेश विजन के हॉरर यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रही हैं. मगर नोटिस करने वाली बात ये है कि ये चर्चा सही साबित हुई तो दीपिका बॉलीवुड की ‘यूनिवर्स क्वीन’ भी बन जाएंगी.

    हॉरर यूनिवर्स का हिस्सा बनेंगी दीपिका मिड डे ने रिपोर्ट किया है कि दीपिका पादुकोण अब बॉलीवुड के हॉरर यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रही हैं. इस यूनिवर्स में ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और ‘थामा’ जैसे सुपरनेचुरल किरदार आते हैं. कहानी के बारे में ज्यादा डिटेल्स तो सामने नहीं आई हैं. लेकिन कहा जा रहा है कि दीपिका, बंगाली दंतकथाओं से निकला एक किरदार निभाने वाली हैं. उनका किरदार इस हॉरर यूनिवर्स की दो बड़ी फिल्मों का हिस्सा हो सकता है.

    दिनेश विजन का ये हॉरर यूनिवर्स एक दिलचस्प डायरेक्शन में बढ़ रहा है. मिड बजट फिल्म ‘स्त्री’ (2018) से शुरू हुआ ये यूनिवर्स अब धीरे-धीरे टॉप टियर के स्टार्स तक पहुंच रहा है. ‘स्त्री 2’ से इसमें अक्षय कुमार के लिए दरवाजे खुले. ‘थामा’ से आयुष्मान खुराना के साथ, टॉप एक्ट्रेसेज में से एक रश्मिका मंदाना की एंट्री हुई. आलिया भट्ट इस यूनिवर्स की फिल्म ‘चामुंडा’ में नजर आने वाली हैं.

    श्रद्धा कपूर शुरुआत से ही इस यूनिवर्स का हिस्सा हैं. अब रश्मिका, आलिया के बाद दीपिका की एंट्री से हॉरर यूनिवर्स में टॉप एक्ट्रेसेज का जमावड़ा हो जाएगा. दिलचस्प ये भी है कि दिनेश विजन का ये यूनिवर्स बड़े मेल स्टार्स की बजाय, बड़ी एक्ट्रेसेज पर ज्यादा फोकस कर रहा है.

    यूनिवर्स क्वीन’ बन जाएंगी दीपिका

    दीपिका ने हॉरर यूनिवर्स की ये फिल्म साइन की है या नहीं, ये तो ऑफिशियल अनाउंसमेंट से ही कन्फर्म होगा. लेकिन अगर ऐसा होता है तो दीपिका बॉलीवुड के तीन बड़े सिनेमेटिक यूनिवर्स का हिस्सा बन जाएंगी.

    2023 में ‘पठान’ से दीपिका ने स्पाई-यूनिवर्स में एंट्री की थी. पिछले साल आई ‘सिंघम अगेन’ से वो कॉप-यूनिवर्स में भी कदम रख चुकी हैं. ये दोनों बॉलीवुड के दो बड़े सिनेमेटिक यूनिवर्स हैं. इनके अलावा तीसरा बड़ा यूनिवर्स, हॉरर यूनिवर्स ही है. अगर दीपिका ने ये यूनिवर्स जॉइन किया, तो वो तीन बड़े सिनेमेटिक यूनिवर्स जॉइन करने वाली अकेली एक्ट्रेस होंगी.

    आलिया भट्ट अभी तक ‘ब्रह्मास्त्र’ वाले अस्त्र-वर्स का हिस्सा थीं, अब हॉरर यूनिवर्स में आने वाली हैं. कटरीना ने स्पाई और कॉप यूनिवर्स की फिल्में की हैं. जबकि श्रद्धा, रश्मिका और कृति सेनन अभी तक एक ही यूनिवर्स का हिस्सा हैं- हॉरर यूनिवर्स. इसलिए अगर दीपिका दिनेश विजन का हॉरर यूनिवर्स जॉइन करती हैं तो उन्हें बॉलीवुड की ‘यूनिवर्स क्वीन’ कहना बिलकुल सटीक होगा

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🌟 प्रेरणादायक कहानी एवं संदेश 🌟✍️ कलम से — राजेश लक्ष्मण गावडे🦁 शेर की सोच — जीवन बदलने वाली कहानी
    Next Article प्रेरणा की शक्ति – बदल सकती है पूरी ज़िंदगी प्रेरणादायक संदेश (Motivational Speech) लेखक एवं वक्ता : राजेश भट्ट साहब , बॉलीवुड राइटर एवं डायरेक्टर जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास — Jan Kalyan Time News Mumbai प्रस्तुतकर्ता — धनंजय राजेश गावडे, प्रेस फ़ोटोग्राफ़र Jan Kalyan Time News, Mumbai
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    रश्मिका मंदाना से पहले इन विदेशी मॉडल्स पर लट्टू थे विजय देवरकोंडा, वायरल हुई थी ‘कोजी’ फोटो

    February 17, 2026

    दीया मिर्जा ने भरी महफिल में पति संग किया Liplock, बांहों में हुईं रोमांटिक, बोलीं- जिस रात…

    February 16, 2026

    10 दिन बाद जेल से बाहर आए राजपाल यादव? सलमान की मदद का दावा

    February 15, 2026

    बॉलीवुड के ‘खूंखार’ विलेन जिन्होंने अपना प्यार पाने के लिए की हदें पार, बने आशिक

    February 14, 2026

    शादीशुदा होकर इन एक्टर्स ने स्क्रीन पर किया Liplock, हीरोइन संग इंटीमेसी देख भड़की पत्नी?

    February 13, 2026

    70 की उम्र पार कर चुके इन एक्टर्स का बॉलीवुड में दबदबा, पर्दे पर मचाते हैं धमाल

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🎭 मापुसा कार्निवल की असली सच्चाई❝ “Rakshas पट्टी” नहीं, बल्कि रंग–संगीत–मस्ती ही परंपरा है ❞✍️ विशेष प्रस्तुति जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    By जनकल्याण टाइमFebruary 17, 2026

    🔶 भूमिका गोवा का कार्निवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में अपनी रंगीन छटा,…

    India’s Only Two-Time Unicorn Founder Sandeep Aggarwal Warns:*“The AI Boom Feels Like the Dot-Com Era” at *Valley NXT Fund Launch*

    February 17, 2026

    पहले रिलेशन बनाया, फिर मर्डर… करने लगा गर्लफ्रेंड की आत्मा से बातचीत? इंदौर में युवती की हत्या से सनसनी

    February 17, 2026
    Top Trending

    🎭 मापुसा कार्निवल की असली सच्चाई❝ “Rakshas पट्टी” नहीं, बल्कि रंग–संगीत–मस्ती ही परंपरा है ❞✍️ विशेष प्रस्तुति जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    By जनकल्याण टाइमFebruary 17, 2026

    🔶 भूमिका गोवा का कार्निवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में…

    India’s Only Two-Time Unicorn Founder Sandeep Aggarwal Warns:*“The AI Boom Feels Like the Dot-Com Era” at *Valley NXT Fund Launch*

    By जनकल्याण टाइमFebruary 17, 2026

    P.V.AnandpadmanabhanNew Delhi:“In startups, new highs and new lows can happen in the…

    पहले रिलेशन बनाया, फिर मर्डर… करने लगा गर्लफ्रेंड की आत्मा से बातचीत? इंदौर में युवती की हत्या से सनसनी

    By जनकल्याण टाइमFebruary 17, 2026

    इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या ने शहर…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.