Close Menu
    What's Hot

    🔥 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई 🔥📍 स्थान: Mumbai🚨 “Mumbai Police की बड़ी कार्रवाई – आम जनता की आवाज़ सुनी गई”

    April 26, 2026

    🔴 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई🌟 VISPI KASAD JI🏆 Hero of Navsari Gujarat समाज सेवा की मिसाल | जन के लिए अर्पित नवसारी, गुजरात से खास रिपोर्ट👉🏾 जनभावना की थाली… सेवा की मिसाल!

    April 26, 2026

    👉 “ॐ साईं राम – प्रभु का स्मरण करते हुए आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।”अब इसी भाव को विस्तार देते हुए, आपके कहने अनुसार एक प्रेरणादायक संदेश प्रस्तुत है —🌅 जनकल्याण टाइम्स, मुंबई के माध्यम से🎬 बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)

    April 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»ये वेब सीरीज चौंकाएगी, दिमाग घुमाएगी और इमोशनल भी करेगी, 2025 के बेहतरीन क्राइम शोज में से एक
    entertainment

    ये वेब सीरीज चौंकाएगी, दिमाग घुमाएगी और इमोशनल भी करेगी, 2025 के बेहतरीन क्राइम शोज में से एक

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 14, 2025Updated:November 14, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    शेफाली शाह और रसिका दुग्गल की वेब सीरीज दिल्ली क्राइम सीजन 3 आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. इसे देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू.

    मैडम मैंने कही पढ़ा था, ask for forgiveness, not permission… तो बाद में माफी मांग लीजिएगा. पहले ही एपिसोड में राजैश तैलंग का किरदार असम ट्रांसफर हो चुकी शेफाली शाह से ये कहता है क्योंकि उन्हें दिल्ली में ऑपरेशन करने की परमिशन नहीं है. यहीं से इस सीरीज का मूड सेट हो जाता है, बिना शोर शराबे के ये सीरीज बता देती है कि हीरो को हीरोगीरी करने के लिए बड़े बड़े डायलॉग्स नहीं चाहि. सधी हुई राइटिंग और परफॉर्मेंस ये काम बेहतर तरीके से कर सकती है. ये इस साल की बेस्ट क्राइम सीरीज में से एक है. दिल्ली क्राइम का तीसरा सीजन कमाल का है, इसे एक दम रियल रखा गया है और यही इसकी खासियत है.

    इस बार की कहानी भी एक असली केस पर आधारित है. केस का नाम बताना स्पॉयलर हो जाएगा और हम आपका मजा किरकिरा नहीं करना चाहते. कहानी ये है कि एक असम से दिल्ली कुछ लड़कियां सप्लाई की जा रही हैं. दिल्ली में बुरी हालत में एक दो साल की बच्ची मिलती है, इन दोनों का आपस में क्या कनेक्शन है, ये आपको नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में देखना होगा. इस सीरीज के छह एपिसोड हैं और हर एपिसोड 40 से 45 मिनट का है.

    ये एक जबरदस्त सीरीज है, ये सीरीज आपको अपने ट्विस्ट एंड टर्न्स से चौंकाती है. आपका दिमाग घुमा देती है और आपको कई जगह इमोशनल भी करती है. ये एक सधी हुई सीरीज है जहां बेकार का एक्शन और ड्रामा नहीं है. सब कुछ एक दम रियल लगता है, इस बार इस केस की इन्वेस्टिगेश देश के अलग अलग हिस्सों में होती है और ये सब बहुत स्मूद तरीके से होता है. राइटिंग काफी अच्छी है, आपको बांधकर रखती है. हर एपिसोड में हर थोड़ी देर में कुछ चौंकाने वाली चीज होती है. आप पहले से चीजों का अंदाजा नहीं लगा सकते. इस सीरीज से ये सीखा जा सकता है कि क्राइम सीरीज कैसे बनाई जाती है. पुलिसवाले जरूरी नहीं कि हर बार पर्दे पर हीरोगीरी ही करें. बड़े बड़े डायलॉग ही बोलें, वो अपना काम सिंपल तरीके से भी कर सकते हैं. यहां आपको ये सारे किरदार असली लगते हैं, आप इनसे रिलेट करते हैं, आप छह एपिसोड एक बार में देख डालेंगे क्योंकि आपकी दिलचस्पी बनी रहेगी.

    शेफाली शाह का काम कमाल है. वो एक तेज तर्रारा पुलिस अफसर तो हैं हीं, इमोशन्स को भी समझती हैं. जब गुस्से में रसिका दुग्गल का किरदार कुछ कह देता है तो वो कहती हैं कि कोई बात नहीं. ये केस हम सबके के लिए पर्सनल होना चाहिए. अपने परिवार और सीनियर्स को दरकिनाकर करके बच्चियों को बचाने की जद्दोजहद को उन्होंने बखूबी अंजाम दिया है. हुमा कुरैशी खूब चौंकाती हैं, वो कमाल की हरियाणवी बोलती हैं, सुथरा जैसे शब्द उनके मुंह से सुनकर मजा आता है. उनके कई सीन तो काफी जबरदस्त हैं. सिंगल सलमा में कमाल की उर्दू बोली, महारानी में बिहार की राजनेता बनी और अब हरियाणा के रोहतक से एक रैकेट चलाने वाली बड़ी दीदी. वो अपनी रेंज कमाल तरीके से दिखा रही हैं. राजेश तैंलग ने जिस मंझे हुए तरीके से ये किरदार निभाया है वो बस वही कर सकते हैं. जहां सख्ती की जरूरत है वहां सख्ती और जहां इमोशन दिखाना है वहां इमोशन. उनका काम कमाल है. मीता वशिष्ट का किरदार कमाल का है, और उन्होंने जिस तरह से उसे निभाया है वो बताता है कि वो हिंदी सिनेमा की कमाल की एक्ट्रेसेस में से एक हैं. रसिका दुग्गल का किरदार पर्सनल दिक्कत से जूझ रहा है, इस सबके बीच ड्यूटी निभाती एसीपी

    इस सीरीज को तनुज चोपड़ा, मयंक तिवारी, अनु सिंह चौधरी, शुब्रा स्वरुप, अपूर्वा बख्शी और माइकल होगान ने लिखा है. सीरीज के डायरेक्टर और शो रनर हैं तनुज चोपड़ा, इन सबका काम कमाल है. शो की राइटिंग कसी हुई है, स्क्रीनप्ले दिलचस्प है, कहीं किसी चीज को ज्यादा खींचा नहीं गया है. डायरेक्शन बढ़िया है, बेकार की हीरोगीरी नहीं दिखाई गई है और यही इस सीरीज को अलग बनाता है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🎙️ प्रेरणादायक संदेश — “मन की खेती”📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से✍️ Editor-in-Chief: श्री राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से
    Next Article विरासत की सियासत… बिहार में नेताओं के बेटे-बेटियों वाली सीट पर किसका दबदबा?
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कॉकटेल 2′ से लेकर ‘दृश्यम 3’ तक, 2026 में आएंगे इन 5 फिल्मों के सीक्वल

    April 25, 2026

    कपूर खानदान का वो चिराग, जिसे राज कपूर ने भी अपनी फिल्मों में नहीं किया कास्ट, छोटे रोल्स करके किया गुजारा

    April 24, 2026

    55 साल का प्यार’, पेरिस में ऋतिक के पापा का एनिवर्सरी सेलिब्रेशन, पत्नी संग हुए रोमांटिक

    April 23, 2026

    आ रही है भूत बंगला 2! अक्षय की फिल्म को मिली तगड़ी सक्सेस, सीक्वल की तैयारी में एकता कपूर

    April 22, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई🎬 लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का भव्य आयोजन 4 मई को मुंबई में…!

    April 21, 2026

    शादी से पहले ट्विंकल खन्ना ने रखी थी शर्त, पूरे खानदान की देखी कुंडली, अक्षय कुमार का खुलासा

    April 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🔥 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई 🔥📍 स्थान: Mumbai🚨 “Mumbai Police की बड़ी कार्रवाई – आम जनता की आवाज़ सुनी गई”

    By जनकल्याण टाइमApril 26, 2026

    मुंबई में हाल ही में हुए एक विरोध प्रदर्शन(रैली) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया…

    🔴 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई🌟 VISPI KASAD JI🏆 Hero of Navsari Gujarat समाज सेवा की मिसाल | जन के लिए अर्पित नवसारी, गुजरात से खास रिपोर्ट👉🏾 जनभावना की थाली… सेवा की मिसाल!

    April 26, 2026

    👉 “ॐ साईं राम – प्रभु का स्मरण करते हुए आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।”अब इसी भाव को विस्तार देते हुए, आपके कहने अनुसार एक प्रेरणादायक संदेश प्रस्तुत है —🌅 जनकल्याण टाइम्स, मुंबई के माध्यम से🎬 बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)

    April 26, 2026
    Top Trending

    🔥 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई 🔥📍 स्थान: Mumbai🚨 “Mumbai Police की बड़ी कार्रवाई – आम जनता की आवाज़ सुनी गई”

    By जनकल्याण टाइमApril 26, 2026

    मुंबई में हाल ही में हुए एक विरोध प्रदर्शन(रैली) को लेकर बड़ा…

    🔴 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई🌟 VISPI KASAD JI🏆 Hero of Navsari Gujarat समाज सेवा की मिसाल | जन के लिए अर्पित नवसारी, गुजरात से खास रिपोर्ट👉🏾 जनभावना की थाली… सेवा की मिसाल!

    By जनकल्याण टाइमApril 26, 2026

    शादी एक खुशियों का पर्व है…रोशनी, संगीत, हँसी और ढेर सारी खुशियों…

    👉 “ॐ साईं राम – प्रभु का स्मरण करते हुए आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।”अब इसी भाव को विस्तार देते हुए, आपके कहने अनुसार एक प्रेरणादायक संदेश प्रस्तुत है —🌅 जनकल्याण टाइम्स, मुंबई के माध्यम से🎬 बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)

    By जनकल्याण टाइमApril 26, 2026

    ❤️ प्रेरणादायक संदेश “ॐ साईं राम…”यह सिर्फ एक शब्द नहीं, यह एक…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.