
बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा सुलक्षणा पंडित का कल निधन हुआ। शुक्रवार को उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी परिवार ने साझा की है। अंतिम दर्शन के वक्त परिवार गमगीन नजर आया।
गुरुवार को बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और गायिका सुलक्षणा पंडित का देहांत हो गया। 71 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज यानी शुक्रवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार होगा। परिवार से इस बारे में जानकारी साझा की है। सोशल मीडिया पर सुलक्षणा पंडित की अंतिम यात्रा के वीडियो मौजूद हैं, जिसमें परिवार बहुत गमगीन दिखा।
पवन हंस शमशान घाट में अंतिम संस्कार
दिवंगत सुलक्षणा पंडित के परिवार ने अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा, ‘अत्यंत दुःख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारी प्यारी बहन सुलक्षणा पंडित का 6 नवंबर 2025 को स्वर्गवास हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार 7 नवंबर 2025 को दोपहर 1:00 बजे पवन हंस श्मशान घाट, विले पार्ले, मुंबई में होगा।
अंतिम दर्शन में दिखा परिवार
सुलक्षणा पंडित के अंतिम संस्कार में पूरा परिवार शामिल दिखा। सभी ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।