Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    March 9, 2026

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Sports»हॉकी…प्रयागराज को 7-0 से हराकर वाराणसी सहित चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं
    Sports

    हॉकी…प्रयागराज को 7-0 से हराकर वाराणसी सहित चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 30, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    वाराणसी में क्रिकेट, हैंडबाॅल, हाॅकी, रग्बी सहित विभिन्न खेलाें के आयोजन हो रहे हैं। जीते हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जिले के बाहर जाकर भी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

    वाराणसी मंडल ने प्रयागराज को 7-0 से पराजित कर प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत लिया है। इसी के साथ बनारस की लड़कियों की टीम सेमीफाइनल में भी दाखिल हो गई। इसके अलावा अयोध्या, गोरखपुर और खेल छात्रावास अंतिम चार में पहुंच गई हैं। प्रतियोगिता में चौथा क्वार्टर फाइनल का रोमांचक मुकाबला 0- 0 से बराबरी पर रहा।

    बड़ा लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में शनिवार को प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में पांच मैच खेले गए। लखनऊ मंडल और छात्रावास अयोध्या की टीम के बीच गोल दागने के लिए कड़ी टक्कर रही। दोनों टीम के गोलकीपर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन से गोल रोके। मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ। छात्रावास अयोध्या ने लखनऊ को 3-2 से पराजित कर दिया।

    कोचिंग से कमा रही 3 हजार, उसी से चल रहा

    परिवार: लालपुर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी चैपियनशिप में भाग लेने वाली बेटियां कोचिंग से कमाई कर परिवार भी चलाती हैं। फोटो जर्नलिस्ट महमूद खान ने की विशेष बातचीत।

    फिटनेस मंत्र देकर हो रही कमाई

    गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज से खेल रही हूं। पापा गुजरात में एक हॉस्टल में वाॅचमैन हैं। मां रेनू देवी तीन साल पहले ही बीमारी के चलते दुनिया छोड़ गईं। खेलकर और बच्चों को फिटनेस सिखाकर जो भी पैसा मिलता है उससे घर भी चलाना पड़ रहा है। छोटी बहन की शादी के लिए भी पैसे जुटा रहीं हूं। भारत की ओर से ओलंपिक खेलना है। हाल ही में राष्ट्रीय खेल में तीन गोल्ड जीते हैं। खुशी राय, गोरखपुर।

    पिता के ऑटो पर टिका है पूरा परिवार

    तीन नेशनल खेल चुकी हूं। प्रतापगढ़ से प्रयागराज खेलने के लिए जाती हूं। परिवार में दो छोटी बहनें और दो भाई हैं। पिता जी ऑटो चलाकर पूरे परिवार का खर्च चलाते हैं। इसी में खेलना और पढ़ाई भी जारी है। इसलिए बहुत जल्द अपनी प्रतिभा से देश का प्रतिनिधित्व कर परिवार को बेहतर जिंदगी दूंगी। जैनब हसन, प्रयागराज

    खुद न करके छोटी बहन की शादी की

    कोविड के बाद पिताजी के फेफड़ों में दिक्कत के चलते पिता जी नहीं रहे। वो फल का ठेला लगाते थे। अब मैं कोचिंग देकर तीन हजार रुपये महीने पर काम कर रही हूं। इसी से मेरा खर्च भी चल रहा है। शादी की उम्र हो गई है लेकिन मैंने छोटी बहन की शादी कर दी। कुल तीन में से दो बहनों की शादी हो गई है। रजनी कश्यप, देवीपाटन

    सात खिलाड़ियों का दो राष्ट्रीय टूर्नामेंट में चयन

    काशी के सात हैंडबॉल खिलाड़ियों का चयन दो राष्ट्रीय टूर्नामेंट 37वें हैंडबॉल फेडरेशन कप और 54वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप में हुआ है। 37वां हैंडबॉल फेडरेशन कप 6 से 10 दिसंबर तक लखनऊ में होगा। इस टूर्नामेंट में रेशमा, उषा प्रजापति, सुमन यादव, समृद्धि सिंह और बालक वर्ग में अनीश यादव, रजनीश यादव, सिद्धू का टीम में चयन हुआ है। ये सभी खिलाड़ी श्यामा हैंडबॉल एकेडमी में अभ्यास करते हैं। 54वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप 15 से 20 दिसंबर 2025 तक हुगली, पश्चिम बंगाल में होने जा रही है। इसके लिए अनीश यादव और रजनीश यादव का चयन हुआ है।

    स्नूकर : अगले दौर में सुमित, पुष्पेंद्र, आमिर

    यूपीबीएसए (उत्तर प्रदेश बिलियर्ड्स और स्नूकर एसोसिएशन) की ओर से आयोजित राजा राम कुमार भार्गव स्मृति राज्य स्तरीय बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियनशिप में सुमित चावला, पुष्पेंद्र सिंह, मोहम्मद आमिर, सृजन जायसवाल और अदीब मुस्तफा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। शनिवार को प्रयागराज के सुमित चावला ने वाराणसी के सागर को 3-1 से हराया।

    रग्बी फुटबाॅल में विकास क्लब विजेता

    जिला स्तरीय बालिका रग्बी फुटबाॅल प्रतियोगिता में विकास क्लब ने शनिवार को शास्त्री क्लब को दो ट्राई से पराजित कर दिया। राशि यादव और आकांक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए मैच में दोनों टीम में कड़ा मुकाबला रहा। शास्त्री क्लब की खुशी पटेल, प्रियांशी सिंह और कोमल गुप्ता ने टीम को बेहतर शुरुआत दी। वहीं, विकास क्लब की वैष्णवी, पायल प्रजापति और रोशनी राजभर ने काउंटर अटैक किया। इससे विकास क्लब की टीम दो ट्राई से जीत गई।

    बरेका में खेलकूद में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    बरेका महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित बाल निकेतन विद्यालय का वार्षिक खेल दिवस समारोह शनिवार को मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने खेलकूद की गतिविधियों में भागीदारी कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बरेका केंद्रीय खेलकूद मैदान में बरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि मोनिका श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद मशाल जलाकर खेल की शुरूआत की।

    काशी के जसवंत ने बलवान को 40 सेकंड में हराया

    चिरईगांव में हुए विराट कुश्ती दंगल में काशी के पहलवान जसवंत गिरी ने दिल्ली के बलवान को चित कर खिताब अपने नाम कर लिया। उन्हें एक लाख रुपये की इनामी राशि भी दी गई। स्वामीनाथ अखाड़े के पहलवान जसवंत गिरी ने बलवान के ढांक दांव से बचते हुए धोबी पछाड़ दांव मारकर महज 40 सेकंड में उसे उठाकर पटक दिया। दंगल का शुभारंभ सकलडीहा के विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। ग्राम पंचायत रैमला में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की स्मृति में कुश्ती का मैच हुआ।

    मुलायम सिंह के पसंदीदा दांव से 3 बार पटका

    वाराणसी के शनि और गाजीपुर के रितेश के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। इसमें शनि ने मुलायम सिंह यादव के पसंदीदा दांव काला जंग का इस्तेमाल तीन बार किया। दंगल में मेरठ के साकिर नूर और बनारस के रोहित के बीच हुई कुश्ती काफी रोमांचक रही। दोनों ने काला जंग, धोबिया पाठ और चरखा दांव लगाए। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। आयोजक पूर्व एमएलसी प्रत्याशी उमेश प्रधान, हरीश उर्फ बनारस वाले मिश्रा जी, संजय मिश्रा, भीष्म नारायण यादव माैजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऐसा प्यार कहां ! प्रेमी के अंतिम संस्कार से पहले रचाई शादी, मांग में भरा सिंदूर, लगाई हल्दी-कुमकुम, फफक पड़े सारे लोग
    Next Article 🌟 प्रेरणादायक भाषण (Motivational Speech) 🌟✍️ लेखक : राजेश भट्ट साहब — मुंबई बॉलीवुड Writer & Director📰 प्रस्तुति : Jan Kalyan Time News, Mumbai
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    राइजिंग स्टार्स: नेपाल को 7 विकेट से हराया

    February 18, 2026

    पाकिस्तान की नई ‘डिमांड पॉलिटिक्स’! भारत संग T20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए रखीं 3 शर्तें, ICC होगी राजी?

    February 9, 2026

    इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में प्रिंस को 481 मेडल

    January 3, 2026

    करियर में दूसरी बार शीर्ष रैंकिंग हासिल करने के करीब पहुंचे कार्लोस अल्काराज, सिर्फ एक जीत दूर

    November 12, 2025

    पंजाब किंग्स ने मुंबई को पांच विकेट से हराया, फाइनल में बनाई जगह; अब आरसीबी से सामना

    June 2, 2025

    10 ओवर में नाै विकेट गंवाकर 62 रन ही बना सकी गोदौलिया ग्लेडियेटर्स, पढ़ें खेल की खबरें

    May 29, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों…

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026
    Top Trending

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर दुनियाभर…

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    इंटरनेट में पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तस्वीरें वायरल…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.