Close Menu
    What's Hot

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    March 3, 2026

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»फर्जी क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर बनकर की 75 लाख की ठगी, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने आरोपी को पुणे से दबोचा
    Crime

    फर्जी क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर बनकर की 75 लाख की ठगी, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने आरोपी को पुणे से दबोचा

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    ग्रेटर नोएडा में बीटा-2 थाना पुलिस ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर बताकर 75 लाख की ठगी करने वाले आरोपी गणेश सूर्यकांत ओटी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया. आरोपी ने सेवानिवृत्त अधिकारी को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर बैंक खाते से रकम ट्रांसफर कराई थी. पुलिस ने 47 लाख रुपये पीड़ित को वापस दिलाए हैं. एक आरोपी अब भी फरार है.

    ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्त एक अधिकारी के साथ साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को मुंबई पुलिस का क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर बताकर अधिकारी को ‘डिजिटल अरेस्ट’ किया और उनके बैंक खाते से 75.57 लाख रुपये उड़ा लिए. यह घटना तब शुरू हुई जब अधिकारी को व्हाट्सएप कॉल पर बताया गया कि उन्होंने ताइवान में एक पार्सल भेजा है, जिसमें 2 किलो ड्रग्स मिले हैं.

    डिजिटल अरेस्ट’ बनाकर उड़ाए लाखों रुपये

    कॉल करने वाले ठग ने अधिकारी को डराया और खुद को मुंबई पुलिस का इंस्पेक्टर बताया. उसने अधिकारी को कहा कि अगर उन्होंने सहयोग नहीं किया, तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा. डर के माहौल में अधिकारी को मोबाइल पर लगातार बातचीत में व्यस्त रखा गया, जिसे साइबर जगत में ‘डिजिटल अरेस्ट’ कहा जाता है. इसी दौरान ठगों ने ITGS के माध्यम से पीड़ित के खाते से करीब 75.57 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए.

    पुलिस की तत्परता से बरामद हुए 47 लाख रुपये

    पीड़ित को जब ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत बीटा-2 थाना पुलिस को शिकायत दी. पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. जिन खातों में पैसे भेजे गए थे, उन्हें सीज किया गया. सर्विलांस और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से आरोपी गणेश सूर्यकांत ओटी को गिरफ्तार कर लिया.

    एक आरोपी फरार, गिरफ्तारी के प्रयास जारी

    ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस की सक्रियता से अब तक पीड़ित के 47 लाख रुपये वापस दिला दिए गए हैं. गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक और आरोपी की तलाश जारी है, जिसे जल्द ही पकड़ा जाएगा. यह मामला लोगों को चेतावनी देता है कि किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन धमकी पर भरोसा न करें और तुरंत पुलिस से संपर्क करें.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेटियों ने रचा इतिहास, भारत की जीत पर झूमा बॉलीवुड, दी शाबाशी
    Next Article वादे और दावे के बीच झूलती बिहार की राजनीति
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026

    लखनऊ हत्याकांड: रिमांड पर ‘कातिल’ बेटा, बहन की भूमिका संदिग्ध, DCP का अहम खुलासा

    February 25, 2026

    पहले रिलेशन बनाया, फिर मर्डर… करने लगा गर्लफ्रेंड की आत्मा से बातचीत? इंदौर में युवती की हत्या से सनसनी

    February 17, 2026

    दिल्ली में पकड़े गए हिमांशु भाऊ गैंग के दो गुर्गे, अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़

    February 16, 2026

    पंजाब में क्राइम नेटवर्क के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार-2’, 72 घंटे में 3,260 गिरफ्तार

    February 13, 2026

    ग्वालियर: भाई के दोस्त ने किया नाबालिग लड़की से रेप, सदमे में मां ने फांसी लगाकर दी जान

    February 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    प्रिय दर्शकों, जब जीवन की राहों में अंधेरा घना हो जाता है,जब अपनों के शब्द…

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    March 3, 2026

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    March 3, 2026
    Top Trending

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    प्रिय दर्शकों, जब जीवन की राहों में अंधेरा घना हो जाता है,जब…

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    By जनकल्याण टाइमMarch 3, 2026

    ईरान की वॉर स्ट्रैटजी तीन फेज में है- पहले ब्लाइंड… सस्ते स्वार्म…

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    By जनकल्याण टाइमMarch 3, 2026

    दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार होती हैं. अपने…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.