Close Menu
    What's Hot

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    June 8, 2026

    कॉन्ट्रैक्ट किलर का अंत: अयोध्या एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह की क्राइम कुंडली

    June 8, 2026

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»प्रेमी संग पति को जान से मारा, टुकड़े कर किचन में दफनाया शव… अहमदाबाद की ‘मुस्कान’ की दिल दहलाने वाली करतूत
    Crime

    प्रेमी संग पति को जान से मारा, टुकड़े कर किचन में दफनाया शव… अहमदाबाद की ‘मुस्कान’ की दिल दहलाने वाली करतूत

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 6, 2025Updated:November 6, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    अहमदाबाद में प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी. इसके बाद उसके शव को टुकड़ों में काटकर किचन में टाइल्स के नीचे हमेशा के लिए छिपा दिया. 14 महीने में जब पत्नी की दरिंदगी का खुलासा हुआ, तो पुलिस भी उसकी करतूत सुनकर दंग रह गई.

    यूपी के मेरठ की मुस्कान रस्तोगी और एमपी के इंदौर की सोनम रघुवंशी जैसी खौफनाक हरकत गुजरात के अहमदाबाद की रूबी ने कर डाला. यहां के सरखेज के फतेवाड़ी इलाके में हत्या की ऐसी चौंकानेवाली वारदात सामने आई, जिसने ‘दृश्यम’ फिल्म की याद ताजा कर दी हैं. रूबी ने अपने प्रेमी और उसके तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही पति समीर अंसारी की हत्या कर दी. इसके बाद उसके शव को टुकड़ों में काटकर उसी मकान के किचन में दफना दिया. उसके ऊपर सीमेंट और टाइल्स लगाकर इस हत्याकांड को ऐसे छिपाया गया कि 14 महीने तक किसी को भनक तक नहीं लगी.

    अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को तीन महीने पहले खुफिया जानकारी मिली थी कि फतेवाड़ी केनाल के पास रहने वाला समीर अंसारी पिछले एक साल से गायब है. लेकिन इस गुमशुदगी के पीछे एक खौफनाक सच दफन था. जांच शुरू हुई तो पुलिस को पता चला कि पिछले 14 महीनों से समीर का मोबाइल फोन बंद है. वह न तो किसी जान-पहचान वाले से संपर्क में था और न ही किसी ने उसे इतने लंबे वक्त में देखा था. इन सभी तथ्यों ने पुलिस के शक को गहरा कर दिया. इसके बाद जांच तेज कर दी गई.

    डीसीपी अजीत राजियान ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 14 महीने से लापता समीर अंसारी की हत्या उसकी पत्नी रूबी ने की है. कत्ल की इस साजिश में रूबी का प्रेमी इमरान और उसके दो दोस्त साहिल और फैजू भी शामिल थे. पुलिस ने इमरान को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है. इमरान से हुई पूछताछ में सामने आया कि समीर की हत्या उसकी पत्नी रूबी के इशारे पर की गई थी. चारों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था.

    हाथ-पैर बांधकर जान से मार डाला

    आरोपियों ने पहले समीर अंसारी के हाथ-पैर बांधे, फिर हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को टुकड़ों में काटकर रसोई की जमीन में गाड़ दिया गया. ऊपर से सीमेंट व टाइल्स बिछा दी गईं, ताकि किसी को शक न हो. क्राइम ब्रांच की टीम ने इमरान की निशानदेही पर फतेवाड़ी केनाल के पास अहमदवाड़ी रॉ हाउस में स्थित उस मकान में खुदाई करवाई, जहां रूबी और समीर रहते थे. एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई खुदाई के दौरान मानव अवशेष मिले.

    खुदाई में बरामद हुआ नर कंकाल

    पुलिस ने इंसानी हड्डियां और कंकाल बरामद कर डीएनए जांच के लिए भेज दिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, रूबी और समीर पिछले पांच साल से इसी इलाके में रह रहे थे. दोनों की शादी तीन साल पहले हुई थी, लेकिन रूबी और इमरान के रिश्ते को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते थे. एक साल पहले इमरान भी उसी कॉलोनी में रहने आ गया था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया. करीब एक साल पहले रूबी ने पड़ोसियों को बताया था कि उसका पति दुबई चला गया है.

    हत्या के बाद किराए पर दिया घर

    लेकिन अजीब बात ये थी कि उसके बाद रूबी को हमेशा इमरान के साथ ही देखा गया. किसी ने कभी समीर को लौटते नहीं देखा. मंगलवार की रात जब पुलिस इमरान को लेकर आई और मकान की खुदाई शुरू की, तब जाकर सबको सच्चाई का पता चला कि समीर की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने की थी. हत्या के बाद कुछ महीनों तक रूबी उसी घर में रही, फिर उसने घर को किराए पर दे दिया. किराएदारों ने पुलिस को बताया कि घर में अजीब गंध और बेचैनी महसूस होती थी.

    शादी के बाद मियां-बीवी में तनाव

    परेशान होकर वे कुछ दिन पहले ही मकान खाली कर गए थे. इस हत्या में चार लोगों की भूमिका अब तक साफ हो चुकी है. इनमें रूबी, उसका प्रेमी इमरान, उसके दोस्त साहिल और फैजू शामिल हैं. इमरान की गिरफ्तारी के बाद बाकियों की तलाश जारी है. रूबी और समीर की शादी के बाद से ही दोनों के रिश्ते तनाव में थे. समीर अपने परिवार से भी कट गया था. पिता की मौत के बाद वो मां और रिश्तेदारों से संपर्क में नहीं रहा. रूबी ने सबको यकीन दिला दिया था कि समीर काम करने गया है.

    मेरठ की मुस्कान, इंदौर की सोनम

    बताते चलें कि मेरठ की रहने वाली मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने पति के शव के टुकड़े-टुकड़े करके उसे नीले रंग के ड्रम में डालकर सीमेंट से पैक कर दिया था. इस मामले का खुलासा उसके इकबालिया बयान के बाद हुआ था. उसी तरह इंदौर की सोनम रघुवंशी ने भी अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाई थी. उसने मेघालय में हनीमून के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया था.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशाहरुख को टार्गेट करने चले थे हेटर्स… पर उल्टा पड़ा नफरत का दांव! KING को मिला मुफ्त का प्रमोशन
    Next Article दो अंडररेटेड एक्टर, विवाद, पॉलिटिकल मुद्दा… इमरान हाशमी-यामी गौतम की फिल्म को मिलेगा उसका ‘हक’?
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    June 8, 2026

    कॉन्ट्रैक्ट किलर का अंत: अयोध्या एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह की क्राइम कुंडली

    June 8, 2026

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026

    बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

    June 6, 2026

    ऑफिस में चाकू से किए 30 वार, ब्रेकअप के बाद पूर्व प्रेमी के सिर पर था खून सवार, मोहाली मर्डर केस की खौफनाक कहानी

    June 5, 2026

    दिल्ली अग्निकांड में क्यों हुई लवकेश बजाज की गिरफ्तारी? पुलिस और साकेत कोर्ट के पास मौजूद हैं कई वजह

    June 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शराब के नशे में धुत बेटे ने घरेलू विवाद…

    कॉन्ट्रैक्ट किलर का अंत: अयोध्या एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह की क्राइम कुंडली

    June 8, 2026

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    June 8, 2026
    Top Trending

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शराब के नशे में धुत बेटे…

    कॉन्ट्रैक्ट किलर का अंत: अयोध्या एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह की क्राइम कुंडली

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने रविवार देर…

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    मधु हिन्दी और साउथ फिल्मों की एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. एक ब्रेक…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.