Close Menu
    What's Hot

    📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!

    April 23, 2026

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    April 23, 2026

    शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के पास

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»कोर्ट में गवाही दी तो…’ गवाहों पर जानलेवा हमला करने वाले ‘बाबा गैंग’ के दो शूटर ऐसे पकड़े गए
    Crime

    कोर्ट में गवाही दी तो…’ गवाहों पर जानलेवा हमला करने वाले ‘बाबा गैंग’ के दो शूटर ऐसे पकड़े गए

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली पुलिस ने सतिंदर ‘बाबा’ गैंग के दो ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो कोर्ट के गवाहों को धमका रहे थे. दो महीने तक चले सर्विलांस के बाद पकड़े गए ये आरोपी गाजियाबाद में एक हमले के गवाह के बेटे को धमकाने और उस पर हमला करने के मामले में वांछित थे.

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सतिंदर ‘बाबा’ गैंग दो शूटरों को गिरफ्तार किया है. उन पर एक गवाह को कोर्ट में गवाही देने से रोकने के लिए उसके बेटे को धमकाने और हमला करने का आरोप है. ये मामला गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाने से जुड़ा है, जहां 2014 के हमले में यह गवाह अहम भूमिका में था. आरोपियों की पहचान गोकलपुर निवासी राहुल उर्फ अमित (38) और नंद नगरी के रहने वाले मोहित उर्फ लाला (22) के रूप में हुई है.

    डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) संजीव कुमार यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से दो घातक हथियार, एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, एक रिवॉल्वर, छह जिंदा कारतूस और अपराधों में इस्तेमाल किया गया एक स्कूटर बरामद हुआ है. ये गिरफ्तारी दो महीने तक चले एक बड़े सर्विलांस ऑपरेशन के बाद हो सकी है. राहुल उर्फ अमित गोकलपुरी पुलिस स्टेशन का घोषित अपराधी है. वो कई संगीन वारदातों में शामिल रह चुका है.

    गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में 2014 में हुए एक हमले के मामले में कोर्ट में चल रहे ट्रायल के दौरान सितंबर 2024 में गवाह की मां की गवाही होनी थी. इसी गवाही को रुकवाने के लिए राहुल और उसके साथी मोहित ने गवाह के बेटे पर हमला किया, ताकि उसकी मां डरकर कोर्ट में पेश न हो सके. 7 सितंबर की इस घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे. टेक्निकल इनपुट और लोकल इंटेलिजेंस के जरिए पुलिस नजर रख रही थी.

    इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों आरोपी दिलशाद गार्डन स्थित IHBAS हॉस्पिटल के पास दूसरे गैंग के सदस्यों से मिलने वाले हैं. वो लोग एक नई वारदात की योजना बना रहे हैं. इस सूचना की पुष्टि के बाद 3 नवंबर को नंद नगरी इलाके में पुलिस ने छापा मारा, जहां से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. राहुल का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है. वह हत्या, हत्या की कोशिश, डकैती, लूट और मकोका जैसे 20 से मामलों में शामिल रहा है.

    वहीं, मोहित जो पार्टी डेकोरेटर का काम करता है, इस गैंग को लॉजिस्टिक सपोर्ट और प्लानिंग में मदद करता था. दोनों आरोपी ड्रग एडिक्ट हैं. नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के कई कुख्यात गैंग से जुड़े हुए हैं. पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क कोर्ट के गवाहों और पीड़ितों को डराने का काम करता था. दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. बरामद हथियारों के सोर्स की जांच की जा रही है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबॉलीवुड की ‘ईगो’ ने बिगाड़ा खेल, बीच में अटकी रणवीर सिंह की ‘शक्तिमान’? अनुराग कश्यप ने किया खुलासा
    Next Article बिहार चुनाव में अखिलेश और योगी फैक्टर… क्या ये यूपी में 2027 के लिए सेमीफाइनल की लड़ाई है?
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    April 23, 2026

    हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी बांधी और जिंदा जला डाला.. ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ के नाम पर प्रेमिका का खूनी खेल

    April 22, 2026

    पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर पति फरार, बेटी ने देखा खून से लथपथ शव

    April 17, 2026

    मुंबई के टेक्नो कॉन्सर्ट में ड्रग की ओवरडोज से दो छात्रों की मौत, एक आयोजक समेत 5 लोग गिरफ्तार

    April 16, 2026

    क्या है दिल्ली में चल रहा Operation CyHawk 4.0? 600 लोग गिरफ्तार, 8300 संदिग्धों की हो रही मॉनिटरिंग

    April 9, 2026

    दिल्ली में 17 साल की लड़की को बेचने की साजिश नाकाम, पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा

    April 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    👉 क्या है पूरा मामला? (विस्तार से) महाराष्ट्र के एक व्यस्त इलाके में उस समय…

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    April 23, 2026

    शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के पास

    April 23, 2026
    Top Trending

    📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    👉 क्या है पूरा मामला? (विस्तार से) महाराष्ट्र के एक व्यस्त इलाके…

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या और अलवर में दुष्कर्म…

    शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के पास

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार 23 अप्रैल को गिरावट के…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.