Close Menu
    What's Hot

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    June 8, 2026

    कॉन्ट्रैक्ट किलर का अंत: अयोध्या एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह की क्राइम कुंडली

    June 8, 2026

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»12 बॉडीगार्ड्स क्यों… अकड़ में रहते हैं बॉलीवुड स्टार्स’, बोले पीयूष मिश्रा, रणबीर कपूर पर कहा ये
    entertainment

    12 बॉडीगार्ड्स क्यों… अकड़ में रहते हैं बॉलीवुड स्टार्स’, बोले पीयूष मिश्रा, रणबीर कपूर पर कहा ये

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पीयूष मिश्रा ने बॉलीवुड सितारों के भारी-भरकम एंटूराज और दिखावे पर कड़ा तंज कसा. साउथ इंडस्ट्री की सादगी की तारीफ करते हुए उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में कई एक्टर्स 12 बॉडीगार्ड्स और कई वैनिटी वैन के साथ चलते हैं. हालांकि रणबीर कपूर की खूब तारीफ की

    एक्टर पीयूष मिश्रा ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के उन बड़े-बड़े ग्रुप्स पर बात की, जिनके साथ कई एक्टर्स घूमते हैं और एक बड़ी टीम लेकर अपने साथ चलते हैं. इसी के साथ उन्होंने बताया कि यही वजह है जो वो साउथ फिल्मों में काम करना पसंद करते हैं. वहां लोगों में कोई ईगो नहीं होता. पीयूष को पसंद नहीं जब कोई स्टार बनकर अकड़ दिखाता है. लेकिन पीयूष का कहना है कि रणबीर कपूर ऐसे बिल्कुल नहीं हैं.

    बॉलीवुड स्टार्स में है घमंड!

    कर्ली टेल्स से बातचीत में पीयूष ने कहा, “लोग बहुत घमंड में रहते हैं, बहुत नखरे करते हैं. उनका पूरा लाव-लश्कर साथ आता है. कम से कम 8-9 लोग साथ होंगे, और 12 बॉडीगार्ड्स भी. पर इतने बॉडीगार्ड्स की जरूरत क्यों है? आप अकेले इंसान हैं. कौन आपको मारने आ रहा है? मुझे तो इसकी जरूरत ही नहीं लगती. मेरे पास सिर्फ एक असिस्टेंट और एक मेकअप आर्टिस्ट है, और मुझे इन दो लोगों के अलावा किसी की जरूरत नहीं पड़ती. इतने लोगों की क्या जरूरत- एक आपके साथ पीने बैठने के लिए, एक आपको ड्रिंक देने के लिए, एक आपके बाल बनाने के लिए, एक मेकअप करने के लिए.”

    रणबीर नहीं करते नखरे

    पीयूष, जिन्होंने इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा में रणबीर कपूर के साथ काम किया था, ने बताया कि रणबीर में बिल्कुल भी घमंड नहीं है, जबकि उन्हें पता है कि वे बहुत बड़े स्टार हैं. उन्होंने कहा, “रणबीर गजब हैं. उनमें जरा भी नखरे नहीं हैं. वे जानते हैं कि वे कितने बड़े स्टार हैं, फिर भी उनमें कोई अकड़ नहीं है. वे मेरे पसंदीदा एक्टर हैं.” उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्होंने कभी रणबीर को किसी तरह का ड्रामा करते नहीं देखा

    एक स्टार की 6 वैनिटी

    इससे पहले डायरेक्टर संजय गुप्ता और अनुराग कश्यप भी इसी मुद्दे पर बात कर चुके हैं. संजय ने एक ऐसे एक्टर का जिक्र किया जो छह वैनिटी वैन के साथ घूमता है. उन्होंने कहा, “मैं कुछ एक्टर्स को जानता हूं जिनकी छह मेकअप वैन होती हैं. ये जरूरी होता है. पहली वैन उनकी पर्सनल स्पेस होती है, जहां वे बिना किसी रोकटोक के रहते हैं. उसके बगल में दूसरी वैन होती है जहां वे मेकअप और हेयर करवाते हैं, फिर तीसरी वैन होती है जिसमें वे मीटिंग्स करते हैं.”

    उन्होंने आगे कहा, “सुनिए. चौथी वैन में उनका जिम होता है. वहां वो वर्कआउट करते हैं. अब जिम वैन का मतलब है- ट्रेनर, असिस्टेंट, वैन का ड्राइवर, वैन का मेंटेनेंस स्टाफ… एक वैन के लिए ही छह लोग. फिर मेकअप और हेयर वालों के अपने असिस्टेंट होते हैं.”

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🌟 जन-जन के प्रेरणा स्त्रोत — आशा, आस्था और आत्मविश्वास का संदेश 🌟By: Rajesh Bhatt (Mumbai – Writer & Director)Presented By: Dhananjay Rajesh Gavade – Press Photographer Through: Jan Kalyan Time News
    Next Article रोहतास में युवक की गोली मारकर हत्या, रात में घर से निकला था, मर्डर से इलाके में सनसनी
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    June 8, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    June 7, 2026

    रणवीर सिंह ने बताई थीं डॉन 3 छोड़ने की ये 4 वजहें, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से भी कनेक्शन… सामने आईं डिटेल्स

    June 6, 2026

    Struggle and Success Story: The Inspiring Journey of Actor Vipin Bhardwaj Presented by: Film Writer & Director Rajesh Bhatt

    June 6, 2026

    संघर्ष और सफलता की कहानी: अभिनेता विपिन भारद्वाज का प्रेरणादायक सफर प्रस्तुति: फिल्म राइटर एवं डायरेक्टर राजेश भट्ट

    June 6, 2026

    DON 3 विवाद: रणवीर सिंह के लीगल नोट‍िस का असर? FWICE ने वापस लिया फैसला, फरहान अख्तर का क्या होगा

    June 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शराब के नशे में धुत बेटे ने घरेलू विवाद…

    कॉन्ट्रैक्ट किलर का अंत: अयोध्या एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह की क्राइम कुंडली

    June 8, 2026

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    June 8, 2026
    Top Trending

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शराब के नशे में धुत बेटे…

    कॉन्ट्रैक्ट किलर का अंत: अयोध्या एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह की क्राइम कुंडली

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने रविवार देर…

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    मधु हिन्दी और साउथ फिल्मों की एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. एक ब्रेक…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.