Close Menu
    What's Hot

    नाचते हुए मरी, तो मिसाल बन जाऊंगी’ श्रद्धा कपूर का धमाका, फीके पड़े कृति-आल‍िया

    June 20, 2026

    हिरक महोत्सवी वर्धापन दिना सोहळ्यानिमित्त शिवसेनेचे मुंबईत जोरदार शक्तिप्रदर्शन

    June 20, 2026

    बुल-बेयर में तगड़ी फाइट, IT स्टॉक रेड, लेकिन ये शेयर दिखा रहे दम

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»काम मिला क्या भाई…’,सलमान खान का अभिनव कश्यप पर तंज, डायरेक्टर ने लगाए थे गंभीर आरोप
    entertainment

    काम मिला क्या भाई…’,सलमान खान का अभिनव कश्यप पर तंज, डायरेक्टर ने लगाए थे गंभीर आरोप

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमOctober 13, 2025Updated:October 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में एक तरफ जहां जीशान कादरी घर से बेघर हुए तो वहीं दूसरी ओर स्टैंडअप कॉमेडियन रवि गुप्ता शो में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने दबंग डायरेक्टर अभिनव कश्यप पर निशाना साधा.

    बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार हमेशा की तरह काफी एंटरनेटिंग होता है, क्योंकि इसमें बॉलीवुड सुपरस्टार और शो के होस्ट सलमान खान आते हैं. वो कंटेस्टेट्स न सिर्फ क्लास लगाते हैं बल्कि कई बार अपने ऊपर लग रहे आरोपों का भी इशारों इशारों में जवाब दे देते हैं. अब एक बार फिर सलमान खान ने बिना नाम लिए डायरेक्टर अभिनव कश्यप पर निशाना साधा है.

    दरअसल वीकेंड का वार में रविवार को स्टैंडअप कॉमेडियन रवि गुप्ता शो में आए. इस दौरान सलमान ने सबसे पहले उनसे पूछा कि क्या उन्होंने उनकी बजाई है? तो उन्होंने ना में जवाब दिया. फिर सलमान ने उनके काम की तारीफ की. इस दौरान बातों-बातों में सलमान ने डायरेक्टर अभिनव कश्यप पर निशाना साधा.

    सलमान खान ने क्या कहा?

    स्टैंडअप कॉमेडियन रवि गुप्ता ने सलमान के काम की तारीफ की और कहा, ‘दुनिया के सामने अपनी गलतियों को जो एक्सेप्ट कर लें, उसे सलमान खान कहते हैं.’ तब सलमान खान ने कहा, ‘काम से याद आया हमारे पास एक और डायरेक्टर है. दबंग इंसान, वो भी आजकल अभी मेरे साथ उन्होंने आमिर खान और शाहरुख खान को भी लेपेट लिया है. मैं उनसे सिर्फ ये पूछना चाहता हूं कि पिछले वीकेंड का वार में मैंने ऐसे ही पूछा था, काम करो यार किसी को आपकी बातों में इंट्रेस्ट नहीं है. अब मैं फिर उनसे पूछना चाहता हूं कि काम मिला क्या भाई? और ऐसी हरकत करने के बार हर किसी की बुराई करोगे आप? ये जो आप नाम ले रहे हैं, ये तो लाइफ में आपके साथ काम नहीं करेंगे. जो इनके साथ जुड़े है, वो भी नहीं करेंगे.’

    सलमान ने आगे कहा, ‘जब हमने आपको दूसरी मूवी ऑफर की तो आपने बोला नहीं करेंगे. जो तारीफों के पूल बांधे जा रहे थे, वो सभी आपने डिस्ट्रॉय कर दिया. मुझे बुरा सिर्फ एक बात का लग रहा है कि आपने अपने आप को डिस्ट्रॉय कर दिया. अगर किसी परिवार के पीछे पड़ना है तो खुद के परिवार के पीछे पड़ो, अपने भाई के पीछे पड़े उससे प्यार करो. माता-पिता, बीवी अपने बच्चे से प्यार करो. इतना तो बनता ही है यार. वो आपके बारे में चिंता करते होंगे. अगर कोई आपको राय देता है तो सोच समझ के बोला करो. मैं आपको ग्रो करते हुए देखना चाहता हूं, आप काफी टैलेंटेड हो, अच्छा लिखते हो. ये गली मत जाओ, वापस हाइवे पर आओ.’

    इसके बाद कॉमेडियन रवि गुप्ता ने कहा, ‘इस एपिसोड के बाद एक और इंटरव्यू उनका आ जाएगा.’ सलमान ने जवाब दिया, ‘आ जाएगा, ऊपर वाला ही करेगा तुम्हारे लिए और दोस्त तुम मुझे घुटनों पर लेकर आते हो ना, मैं रोज सुबह घुटने पर जाता हू्ं, सिर्फ ऊपर वाले (भगवान) के लिए.

    क्या कहा था अनुराग कश्यप ने?

    दरअसल बॉलीवुड ठिकाना के साथ बातचीत में अभिनव कश्यप ने कहा था कि सलमान ने अपनी फिल्मों ‘वॉन्टेड’ और ‘तेरे नाम’ की वजह से ‘छिछोरा’ और ‘मवाली’ की इमेज बना ली थी. इसके पहले अभिनव कश्यप ने आगे कहा था, ‘सलमान खान और उनके परिवार के बारे में मेरी राय वही है. वे सामान्य इंसान नहीं हैं. वे अपराधी हैं. वह जमानत पर बाहर हैं. वह एक दोषी हैं. अपराधी, अपराधी होता है.’ हाल ही में एक्टर ने बॉलीवुड के ‘किंग खान’ पर आरोप लगाया था. उन्होंने कहा, ‘शाहरुख खान को दुबई चले जाना चाहिए. वह सिर्फ समाज से ‘लेते हैं’, बदले में कुछ नहीं देते हैं.’

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🌹🙏 प्रेरणादायक आध्यात्मिक संदेश 🙏🌹Motivational Speech by – बॉलीवुड राइटर डायरेक्टर राजेश भट्ट साहब, मुंबई प्रस्तुतकर्ता – जन कल्याण टाइम न्यूज़ (Jan Kalyan Time News)द्वारा – धनंजय राजेश गावडे, प्रेस फ़ोटोग्राफ़र, जन कल्याण टाइम न्यूज़📲 www.jankalyantime.in
    Next Article 🙏🌸 प्रेरणादायक संदेश – “श्रद्धा और सबूरी का स्वर्ण वृक्ष” 🌸🙏Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer Director)Jan Kalyan Time News Mumbaiमाध्यम: Dhananjay Rajesh Gavade (Press Photographer)
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    नाचते हुए मरी, तो मिसाल बन जाऊंगी’ श्रद्धा कपूर का धमाका, फीके पड़े कृति-आल‍िया

    June 20, 2026

    Batwara 1947 Teaser: भारत-पाकिस्तान के बीच इंसानियत बचाने निकले सनी देओल, दमदार है टीजर

    June 19, 2026

    चंडीगढ़ फायरिंग केस और कैशियर हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुख्य शूटर सनी और आर्यन पुलिस मुठभेड़ में घायल

    June 18, 2026

    कटरीना के देवर संग शरवरी का हुआ ब्रेकअप, इनसिक्योर हुआ बॉयफ्रेंड, जलन में तोड़ा रिश्ता?

    June 18, 2026

    🚨 BREAKING NEWS | JAN KALYAN TIME NEWS MUMBAI 🚨🎬 INDIAN ACTOR RICK SHARMA STEALS THE SPOTLIGHT ON THE HOLLYWOOD RED CARPET! 🌟

    June 18, 2026

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    June 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    नाचते हुए मरी, तो मिसाल बन जाऊंगी’ श्रद्धा कपूर का धमाका, फीके पड़े कृति-आल‍िया

    By जनकल्याण टाइमJune 20, 2026

    फिल्म कॉकेटल 2 की रिलीज के साथ श्रद्धा कपूर की अपकमिंग मूवी ईथा का टीजर…

    हिरक महोत्सवी वर्धापन दिना सोहळ्यानिमित्त शिवसेनेचे मुंबईत जोरदार शक्तिप्रदर्शन

    June 20, 2026

    बुल-बेयर में तगड़ी फाइट, IT स्टॉक रेड, लेकिन ये शेयर दिखा रहे दम

    June 19, 2026
    Top Trending

    नाचते हुए मरी, तो मिसाल बन जाऊंगी’ श्रद्धा कपूर का धमाका, फीके पड़े कृति-आल‍िया

    By जनकल्याण टाइमJune 20, 2026

    फिल्म कॉकेटल 2 की रिलीज के साथ श्रद्धा कपूर की अपकमिंग मूवी…

    हिरक महोत्सवी वर्धापन दिना सोहळ्यानिमित्त शिवसेनेचे मुंबईत जोरदार शक्तिप्रदर्शन

    By जनकल्याण टाइमJune 20, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभनमुंबई, रक्ताचं नातं सांगून, सातबाऱ्यावर नाव लावून कोणी वारस होत नाही. शिवसैनिकच…

    बुल-बेयर में तगड़ी फाइट, IT स्टॉक रेड, लेकिन ये शेयर दिखा रहे दम

    By जनकल्याण टाइमJune 19, 2026

    Stock Market Crash के पीछे सबसे बड़ा कारण आईटी इंडेक्स में आई…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.