Close Menu
    What's Hot

    नाचते हुए मरी, तो मिसाल बन जाऊंगी’ श्रद्धा कपूर का धमाका, फीके पड़े कृति-आल‍िया

    June 20, 2026

    हिरक महोत्सवी वर्धापन दिना सोहळ्यानिमित्त शिवसेनेचे मुंबईत जोरदार शक्तिप्रदर्शन

    June 20, 2026

    बुल-बेयर में तगड़ी फाइट, IT स्टॉक रेड, लेकिन ये शेयर दिखा रहे दम

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»एक दीवाने की दीवानियत’ का धमाका, पॉपुलर चेहरों वाली लव स्टोरीज से बेहतर ओपनिंग
    entertainment

    एक दीवाने की दीवानियत’ का धमाका, पॉपुलर चेहरों वाली लव स्टोरीज से बेहतर ओपनिंग

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमOctober 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को इस दिवाली क्लैश में कमजोर माना जा रहा था. मगर इस फिल्म ने चौंकाने वाली सॉलिड ओपनिंग की है. इसकी ओपनिंग दो ऐसी बॉलीवुड लव स्टोरीज से बेहतर है जिनमें पॉपुलर यंग स्टार्स थे.

    ऐसा लगता है कि बॉलीवुड फैन्स को शायद कम पॉपुलर चेहरों वाली लव स्टोरीज ही पसंद आ रही हैं. ‘सनम तेरी कसम’ फेम हर्षवर्धन राणे और पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा की लव स्टोरी ‘एक दीवाने की दीवानियत’ मंगलवार को थिएटर्स में रिलीज हुई. इसका क्लैश थिएटर्स में ‘थामा’ जैसी बड़ी फिल्म से हुआ. मगर दिवाली क्लैश में कमजोर मानी जा रही ‘दीवानियत’ ने अपनी सॉलिड ओपनिंग से, अनुमान लगाने वालों को तगड़ा सरप्राइज दिया है.

    एक दीवाने की दीवानियत’ की ओपनिंग

    हर्षवर्धन और सोनम की ये फिल्म ‘A’ रेटेड है. इस रेटिंग की वजह से दर्शक पहले ही कम हो जाते हैं क्योंकि फैमिली ऑडियंस इन फिल्मों के शोज में खास दिलचस्पी नहीं लेती. ऊपर से सामने ‘थामा’ जैसी बड़ी फिल्म भी थी जिसे मेन दिवाली रिलीज माना जा रहा था. एडवांस बुकिंग भी इतनी तगड़ी नहीं थी कि इससे किसी धमाके की उम्मीद की जाए.

    मगर मंगलवार को ‘दीवानियत’ की सॉलिड डिमांड नजर आई. वॉक-इन दर्शकों ने हर्षवर्धन और सोनम की इस फिल्म को मौका देने का मूड बना लिया. रिलीज से पहले उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म पहले दिन 3 करोड़ से 5 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन करेगी. लेकिन इसने अब Let’s सरप्राइज दिया है.

    ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘दीवानियत’ ने पहले दिन 10.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ‘थामा’ के मुकाबले लगभग आधे से भी कम स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन अनुमानों से बहुत ज्यादा रहा.

    रोमांटिक कहानियों में नए चेहरे खोज रही ऑडियंस?

    इसी साल दो बिल्कुल नए एक्टर्स के साथ आई ‘सैयारा’ ने अपनी धुआंधार कमाई से ट्रेड को चौंका दिया था. बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वाले कई लोगों का मानना था कि रोमांटिक कहानी में फ्रेश चेहरों और पॉपुलर गानों का होना इस फिल्म के चलने की एक बड़ी वजह थी. इस बात के सपोर्ट में एक सॉलिड उदाहरण भी मौजूद है.

    पिछले दो महीनों में करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस से दो लव स्टोरीज आई हैं. दोनों में जाह्नवी कपूर लीड एक्ट्रेस थीं. जहां ‘परम सुंदरी’ में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा थे, वहीं ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन उनके साथी थे. ये तीनों ही बॉलीवुड के पॉपुलर यंग चेहरे हैं और खूब नजर आते हैं. ‘परम सुंदरी’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के एक-एक गाने को छोड़ दें तो बाकी गाने भी बहुत ज्यादा पॉपुलर नहीं हुए थे. इन दोनों ही फिल्मों को ‘दीवानियत’ से बेहतर चर्चा और रिलीज मिली थी.

    मगर जहां ‘परम सुंदरी’ ने 7 करोड़ की ओपनिंग की थी, वहीं ‘सनी संस्कारी…’ ने पहले दिन 10 करोड़ रुपये कमाए थे. यानी इन दोनों के मुकाबले ‘दीवानियत’ की ओपनिंग काफी बेहतर है. हालांकि, सिर्फ इस ओपनिंग के दम पर ये कह पाना मुश्किल है कि ये फिल्म आगे भी बड़ी कमाई करती रहेगी. इसके रिव्यूज बहुत अच्छे नहीं हैं और वर्ड ऑफ माउथ भी बहुत खास नहीं है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि ‘दीवानियत’ आगे बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🎆🌺 दीपोत्सव विशेष प्रेरणादायक संदेश 🌺🎆✍️ प्रस्तुतकर्ता – बॉलीवुड राइटर डायरेक्टर राजेश भट्ट साहब जी, मुंबई से🗞️ माध्यम – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई📸 रिपोर्ट – धनंजय राजेश गवाडे, प्रेस फोटोग्राफर
    Next Article बिहार विधानसभा चुनाव के कारण झारखंड में क्यों मचा है हंगामा; सोरेन-तेजस्वी डील की चर्चा गरम
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    नाचते हुए मरी, तो मिसाल बन जाऊंगी’ श्रद्धा कपूर का धमाका, फीके पड़े कृति-आल‍िया

    June 20, 2026

    Batwara 1947 Teaser: भारत-पाकिस्तान के बीच इंसानियत बचाने निकले सनी देओल, दमदार है टीजर

    June 19, 2026

    चंडीगढ़ फायरिंग केस और कैशियर हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुख्य शूटर सनी और आर्यन पुलिस मुठभेड़ में घायल

    June 18, 2026

    कटरीना के देवर संग शरवरी का हुआ ब्रेकअप, इनसिक्योर हुआ बॉयफ्रेंड, जलन में तोड़ा रिश्ता?

    June 18, 2026

    🚨 BREAKING NEWS | JAN KALYAN TIME NEWS MUMBAI 🚨🎬 INDIAN ACTOR RICK SHARMA STEALS THE SPOTLIGHT ON THE HOLLYWOOD RED CARPET! 🌟

    June 18, 2026

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    June 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    नाचते हुए मरी, तो मिसाल बन जाऊंगी’ श्रद्धा कपूर का धमाका, फीके पड़े कृति-आल‍िया

    By जनकल्याण टाइमJune 20, 2026

    फिल्म कॉकेटल 2 की रिलीज के साथ श्रद्धा कपूर की अपकमिंग मूवी ईथा का टीजर…

    हिरक महोत्सवी वर्धापन दिना सोहळ्यानिमित्त शिवसेनेचे मुंबईत जोरदार शक्तिप्रदर्शन

    June 20, 2026

    बुल-बेयर में तगड़ी फाइट, IT स्टॉक रेड, लेकिन ये शेयर दिखा रहे दम

    June 19, 2026
    Top Trending

    नाचते हुए मरी, तो मिसाल बन जाऊंगी’ श्रद्धा कपूर का धमाका, फीके पड़े कृति-आल‍िया

    By जनकल्याण टाइमJune 20, 2026

    फिल्म कॉकेटल 2 की रिलीज के साथ श्रद्धा कपूर की अपकमिंग मूवी…

    हिरक महोत्सवी वर्धापन दिना सोहळ्यानिमित्त शिवसेनेचे मुंबईत जोरदार शक्तिप्रदर्शन

    By जनकल्याण टाइमJune 20, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभनमुंबई, रक्ताचं नातं सांगून, सातबाऱ्यावर नाव लावून कोणी वारस होत नाही. शिवसैनिकच…

    बुल-बेयर में तगड़ी फाइट, IT स्टॉक रेड, लेकिन ये शेयर दिखा रहे दम

    By जनकल्याण टाइमJune 19, 2026

    Stock Market Crash के पीछे सबसे बड़ा कारण आईटी इंडेक्स में आई…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.