Close Menu
    What's Hot

    🔥 Not Fatigue, but a Scattered Mind — This Is the Real Truth 🔥Official Motivational Speech✍️ Motivational Speech by Rajesh Laxman Gavade Editor-in-Chief – Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 17, 2026

    रश्मिका मंदाना से पहले इन विदेशी मॉडल्स पर लट्टू थे विजय देवरकोंडा, वायरल हुई थी ‘कोजी’ फोटो

    February 17, 2026

    🔶 मौन और मुस्कान 🔶

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»मैं बॉबी देओल हूं, प्लीज मुझे काम दीजिए’, बुरे दौर को एक्टर ने किया याद, लोगों ने फेर लिया था मुंह
    entertainment

    मैं बॉबी देओल हूं, प्लीज मुझे काम दीजिए’, बुरे दौर को एक्टर ने किया याद, लोगों ने फेर लिया था मुंह

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमOctober 23, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    एक्टर बॉबी देओल ने 1995 में फिल्म ‘बरसात’ से शानदार बॉलीवुड डेब्यू किया था. लेकिन 2000 और 2010 के दशक में कई फ्लॉप फिल्मों के कारण उनका करियर अस्थिर हो गया. बॉबी ने अपने संघर्षों और लोगों के बदलते रवैये के बारे में खुलकर बात की. साथ ही बताया कि कैसे वो डायरेक्टर्स से काम मांगने जाते थे.

    एक्टर बॉबी देओल का करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. 1995 में फिल्म ‘बरसात’ के साथ शानदार शुरुआत के बाद उन्होंने अगले कुछ सालों में ‘सोल्जर’, ‘बादल’, ‘बिच्छू’ और ‘अजनबी’ जैसी हिट फिल्मों की झड़ी लगा दी. लेकिन इसके बाद एक्टर के लिए एक अस्थिर दौर आया, जहां उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल होने लगीं. हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉबी ने बताया कि उस मुश्किल दौर ने कैसे लोगों को उनसे दूरी बनाने के लिए प्रेरित किया. लेकिन अब जब उन्होंने फिर से सफलता हासिल कर ली है, तो वही लोग फिर से उनके पास लौट रहे हैं.

    लोग फेर लेते थे मुंह

    एक पॉडकास्ट में लोगों के बदलते रवैये को महसूस करने के बारे में बात करते हुए बॉबी ने कहा, ‘यह एक धीमी प्रक्रिया थी. उदाहरण के लिए लोग मुझसे अच्छे से मिलते थे. लेकिन जल्द ही वे चले जाते और अपने ग्रुप बना लेते, और मैं अकेला रह जाता. मुझे पार्टियों के लिए निमंत्रणों की संख्या कम होने लगी. वैसे भी मैं ज्यादा पार्टियों में नहीं जाता. हम देओल ज्यादा पार्टियों में नहीं जाते. वही लोग जो मेरे साथ इतने गर्मजोशी से पेश आते थे (जब मैं टॉप पर था), उन्होंने मुझे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया. लेकिन जैसा कि कहा जाता है, लोग तब तक आपके साथ रहते हैं, जब तक आपके पास देने के लिए कुछ हो.’

    हालांकि बॉबी ने कहा कि वह लोगों के व्यवहार को उनके खिलाफ नहीं रखते, क्योंकि ऐसा होना तय था. ‘एनिमल’ और ‘आश्रम’ के बाद फिर से सफलता मिलने पर एक्टर ने पाया कि वही लोग उनके पास लौट आए. बॉबी देओल ने कहा, ‘ऐसा हुआ, और यह हर इंडस्ट्री में होता है, न कि सिर्फ मेरी में. लेकिन मैं कोई कटुता नहीं रखता. वही लोग अब मेरे पास ऑफर लेकर आते हैं, लेकिन मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं ‘

    डायरेक्टर से काम मांगते थे बॉबी

    2010 के दशक में बॉबी के पास कम फिल्में थीं और हिट तो और भी कम. इस दौर में उन्हें लंबे समय तक घर पर बैठना पड़ा. अभिनेता एक्टर ने याद किया कि उनके बेटे के एक आकस्मिक कमेंट ने उन्हें सुस्ती से बाहर निकाला और काम की तलाश में प्रेरित किया. इसी इंटरव्यू में बॉबी देओल ने खुलासा किया कि वह डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के ऑफिस जाकर काम मांगते थे. वह कहते थे, ‘मैं बॉबी देओल हूं. कृपया मुझे काम दें.’ बॉबी ने कहा, ‘इसमें कुछ गलत नहीं है. कम से कम उन्हें याद रहेगा कि बॉबी देओल मुझसे मिलने आया था.’

    मुश्किल दौर ने बॉबी को कैसे प्रभावित किया, इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने एक बार जीवन में हार मान ली थी. मैं एक दौर से गुजरा. लेकिन जब कुछ आपके हाथ में नहीं होता, तो कुछ ऐसा होता है जो आपको एहसास दिलाता है कि आपके पास कुछ था, जिसके कारण आपकी शुरुआत इतनी शानदार थी. एक आवाज आपको बताती है कि आपके पास अभी भी वह है और अगर आपने उसे फिर से हासिल नहीं किया, तो आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे.’

    बॉबी देओल ने सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ से बॉलीवुड में कमबैक किया था. इसके बाद डायरेक्टर प्रकाश झा की सीरीज ‘आश्रम’ ने उन्हें एक बार फिर हिट एक्टर बनाया. 2023 में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ में खलनायक की भूमिका ने बॉबी की पकड़ को सिनेमा में और मजबूत किया. हाल ही में उन्हें आर्यन खान की नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में देखा गया था.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार विधानसभा चुनाव के कारण झारखंड में क्यों मचा है हंगामा; सोरेन-तेजस्वी डील की चर्चा गरम
    Next Article सूडान की राजधानी पर लगातार तीसरे दिन ड्रोन हमला, 10 दिन बाद बहाल हुई PAK-अफगानिस्तान ट्रांजिट ट्रेड
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    रश्मिका मंदाना से पहले इन विदेशी मॉडल्स पर लट्टू थे विजय देवरकोंडा, वायरल हुई थी ‘कोजी’ फोटो

    February 17, 2026

    दीया मिर्जा ने भरी महफिल में पति संग किया Liplock, बांहों में हुईं रोमांटिक, बोलीं- जिस रात…

    February 16, 2026

    10 दिन बाद जेल से बाहर आए राजपाल यादव? सलमान की मदद का दावा

    February 15, 2026

    बॉलीवुड के ‘खूंखार’ विलेन जिन्होंने अपना प्यार पाने के लिए की हदें पार, बने आशिक

    February 14, 2026

    शादीशुदा होकर इन एक्टर्स ने स्क्रीन पर किया Liplock, हीरोइन संग इंटीमेसी देख भड़की पत्नी?

    February 13, 2026

    70 की उम्र पार कर चुके इन एक्टर्स का बॉलीवुड में दबदबा, पर्दे पर मचाते हैं धमाल

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🔥 Not Fatigue, but a Scattered Mind — This Is the Real Truth 🔥Official Motivational Speech✍️ Motivational Speech by Rajesh Laxman Gavade Editor-in-Chief – Jan Kalyan Time News, Mumbai

    By जनकल्याण टाइमFebruary 17, 2026

    🌱 “A human being does not get tired by work,but by scattered thoughts —the moment…

    रश्मिका मंदाना से पहले इन विदेशी मॉडल्स पर लट्टू थे विजय देवरकोंडा, वायरल हुई थी ‘कोजी’ फोटो

    February 17, 2026

    🔶 मौन और मुस्कान 🔶

    February 17, 2026
    Top Trending

    🔥 Not Fatigue, but a Scattered Mind — This Is the Real Truth 🔥Official Motivational Speech✍️ Motivational Speech by Rajesh Laxman Gavade Editor-in-Chief – Jan Kalyan Time News, Mumbai

    By जनकल्याण टाइमFebruary 17, 2026

    🌱 “A human being does not get tired by work,but by scattered…

    रश्मिका मंदाना से पहले इन विदेशी मॉडल्स पर लट्टू थे विजय देवरकोंडा, वायरल हुई थी ‘कोजी’ फोटो

    By जनकल्याण टाइमFebruary 17, 2026

    फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा जल्द ही अपनी लेडी लव रश्मिका मंदाना संग…

    🔶 मौन और मुस्कान 🔶

    By जनकल्याण टाइमFebruary 17, 2026

    दो ऐसे शस्त्र, जो बिना लड़े भी युद्ध जिता देते हैंMotivational Speech…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.