Close Menu
    What's Hot

    पहले फ्लैट में लगी आग, फिर मिली लड़की की लाश… बेंगलुरु इंजीनियर मर्डर केस में

    January 14, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026

    🌼 मकर संक्रांति पर जीवन का अमूल्य संदेश 🌼 अच्छा हो या बुरा समय—हर पल कुछ सिखाने आता है लेखनी व प्रेरणा:🎬 राजेश भट्ट (प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक व निर्देशक, मुंबई) प्रस्तुति:📸 धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फ़ोटोग्राफ़र)📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से

    January 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»India»पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा
    India

    पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमSeptember 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    अक्तूबर के आखिरी हफ्ते से फर्राटा भरेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

    नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को घोषणा की कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की नियमित सेवा शुरू करने के लिए दूसरी ट्रेन 15 अक्टूबर तक तैयार हो जाएगी। शाकूरबस्ती कोचिंग डिपो में ट्रेन आवश्यक परीक्षणों और जांचों के बाद लॉन्च के लिए तैयार है। मंत्री ने कहा कि दोनों ट्रेनें एक साथ परिचालित होंगी और नियमित सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए दूसरी ट्रेन बेहद आवश्यक है। मीडिया को जानकारी देते हुए वैष्णव ने कहा कि दूसरी ट्रेन तैयार होने के बाद ही परिचालन शुरू होगा। इसके संभावित मार्ग के संबंध में अटकलें लगाई जा रही हैं कि नई दिल्ली और पटना के बीच यह सेवा शुरू की जा सकती है, क्योंकि बिहार में आगामी कुछ हफ्तों में चुनाव होने हैं।

    अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत 30 स्टेशन का पुनर्निर्माण
    मंत्री ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत देशभर के 30 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा और आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराना है।

    चंडीगढ़ से राजपुरा तक 18 किमी नई रेलवे लाइन
    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि चंडीगढ़ से राजपुरा तक 18 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन को मंजूरी दी गई है। यह परियोजना पंजाब में रेल संपर्क को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है और मालवा क्षेत्र के लोगों के लिए लाभकारी साबित होगी। नई रेल लाइन फतेहगढ़ साहिब, अंबाला, पटियाला और मोहाली से होकर गुजरेगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 443 करोड़ रुपये है। नई लाइन के चलते यात्रा दूरी में काफी कमी आएगी और सरहिंद, लुधियाना, जालंधर सहित अन्य राज्यों तक पहुंच आसान होगी। पहले ट्रेनें चंडीगढ़ से अंबाला होकर गुजरती थीं, जिससे यात्रा का समय अधिक लग जाता था। अब राजपुरा के सराय बनजारा स्टेशन से जुड़ने वाली यह लाइन चंडीगढ़ और राजपुरा के बीच 66 किलोमीटर की दूरी को कम करेगी।

    यात्रियों को जल्द ही मिलेगा लाभ
    इस नई रेल लाइन और वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को समय की बचत, बेहतर सुविधा और तेज सेवा का लाभ मिलेगा। रेलवे मंत्रालय की इस पहल से उत्तर भारत में रेल यातायात और संपर्क व्यवस्था और मजबूत होगी।

    =================
    नई दिल्ली और फिरोजपुर छावनी के बीच नई वंदे भारत चलेगी
    वैष्णव ने कहा कि रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली और फिरोजपुर छावनी के बीच एक नई वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का भी प्रस्ताव किया है, जो फरीदकोट, बठिंडा (पश्चिम), धुरी, पटियाला, अंबाला छावनी, कुरुक्षेत्र और पानीपत स्टेशनों को कवर करेगी। रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन दिल्ली और फिरोजपुर छावनी के बीच 486 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 40 मिनट में तय करेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, मैं प्रधानमंत्री से फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी देने का अनुरोध करूंगा।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🌟 प्रेरणादायक संदेश 🌟(जन कल्याण टाइम न्यूज़ के माध्यम से दर्शकों तक – प्रेस फोटोग्राफर श्री धनंजय राजेश गावड़े जी की कलम से)
    Next Article 🌍✨ एक गलती और सारी अच्छाई भुला दी जाती है ✨🌍🙏 प्यारे साथियों,यक़ीन मानिए…आज की दुनिया में इंसान चाहे कितने ही अच्छे काम क्यों न कर ले, चाहे समाज और लोगों के लिए कितना भी योगदान क्यों न दिया हो…सिर्फ़ एक गलती उसकी पूरी अच्छाई पर भारी पड़ जाती है।
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    23 जनवरी को होगी ‘अनटोल्ड ट्रुथ ऑफ़ सुभाष चंद्र बोस’ के निर्माण की ऐतिहासिक घोषणा

    January 12, 2026

    दिल्ली में रील बनाने के दौरान विवाद में युवक की पीट-पीट कर हत्या, आरोपियों की खोजबीन

    October 24, 2025

    दवा या जहर?

    October 6, 2025

    🌿 लाल बहादुर शास्त्री जी : सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक 🇮🇳✨ “जय जवान, जय किसान” के प्रणेता और सच्चे नेतृत्व की मिसाल

    October 3, 2025

    ब्रह्मपुर और उधना के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

    September 29, 2025

    महाश्रमदान अभियान: 1 दिन, 1 घंटा, साथ-साथ

    September 24, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    पहले फ्लैट में लगी आग, फिर मिली लड़की की लाश… बेंगलुरु इंजीनियर मर्डर केस में

    By जनकल्याण टाइमJanuary 14, 2026

    बेंगलुरु में एक घर में लगी आग ने पहले हादसे का रूप लिया, लेकिन पोस्टमार्टम…

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026

    🌼 मकर संक्रांति पर जीवन का अमूल्य संदेश 🌼 अच्छा हो या बुरा समय—हर पल कुछ सिखाने आता है लेखनी व प्रेरणा:🎬 राजेश भट्ट (प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक व निर्देशक, मुंबई) प्रस्तुति:📸 धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फ़ोटोग्राफ़र)📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से

    January 14, 2026
    Top Trending

    पहले फ्लैट में लगी आग, फिर मिली लड़की की लाश… बेंगलुरु इंजीनियर मर्डर केस में

    By जनकल्याण टाइमJanuary 14, 2026

    बेंगलुरु में एक घर में लगी आग ने पहले हादसे का रूप…

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    By जनकल्याण टाइमJanuary 14, 2026

    यह पंक्तियाँ केवल शब्द नहीं हैं,यह जीवन का कड़वा लेकिन सच्चा सत्य…

    🌼 मकर संक्रांति पर जीवन का अमूल्य संदेश 🌼 अच्छा हो या बुरा समय—हर पल कुछ सिखाने आता है लेखनी व प्रेरणा:🎬 राजेश भट्ट (प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक व निर्देशक, मुंबई) प्रस्तुति:📸 धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फ़ोटोग्राफ़र)📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से

    By जनकल्याण टाइमJanuary 14, 2026

    जीवन एक निरंतर बहती हुई नदी है। इसमें कभी शांति की लहरें…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.