Close Menu
    What's Hot

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    March 4, 2026

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»दिल्ली में वाहन चोरों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 22 टू-व्हीलर बरामद, 16 आरोपी गिरफ्तार
    Crime

    दिल्ली में वाहन चोरों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 22 टू-व्हीलर बरामद, 16 आरोपी गिरफ्तार

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमSeptember 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली पुलिस ने वाहन चोरों के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें छह नाबालिग लड़के भी शामिल हैं. पुलिस ने चोरी के 22 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं. गिरोह चोरी की गाड़ियों से स्नैचिंग और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देता था.

    दिल्ली में वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है. एक हफ्ते तक चले विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 22 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं. इनमें 10 बाइक और 12 स्कूटर शामिल हैं. इस कार्रवाई में पुलिस ने 6 नाबालिग लड़कों सहित 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह चोरी के वाहनों का इस्तेमाल शहर में छिनैती और डकैती की घटनाओं के लिए करता था.

    इस अभियान के दौरान शास्त्री नगर और इंद्रलोक इलाके में सुबह पुलिस टीमों ने चोरी के स्कूटरों पर घूम रहे संदिग्धों को पकड़ा. पूछताछ और छापेमारी में सामने आया कि इस गैंग का सरगना राम तिवारी नाम का शख्स है. पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अपराधों के लिए नाबालिगों को भी शामिल करता था. इनमें से एक नाबालिग तो इतना माहिर था कि वह किसी भी टू-व्हीलर का हैंडल लॉक चुटकियों में तोड़ देता था.

    पुलिस की जांच में सामने आया कि ज्यादातर आरोपी नशे के आदी हैं. ये लोग सुनसान जगहों और खाली पार्किंग स्थलों को टारगेट करते थे. वाहन चोरी के बाद उन्हें सस्ते दामों पर बेचकर अपनी नशे की लत पूरी करते थे. वारदात के दौरान यही गाड़ियां उनके फरार होने का जरिया भी बनती थीं. इसी अभियान में पुलिस ने कश्मीरी गेट और सदर बाजार के पास भी वाहन चोरों को गिरफ्तार किया था.

    इसके अलावा बुराड़ी और तिमारपुर इलाके के सरकारी अस्पतालों और कॉलोनियों के पार्किंग स्थलों से चोरी किए गए वाहन भी बरामद हुए. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से एक पहले की चोरी की वारदातों में वांछित अपराधी निकला है. दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि शहर में बढ़ती वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे और गिरोहों की जड़ तक पहुंचा जाएगा.

    बताते चलें कि पिछले महीने भी दिल्ली पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल गिरोह का पर्दाफाश किया था, जो फिल्मी अंदाज में लग्जरी गाड़ियां चोरी करता था. उस गैंग के सरगना की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई थी, जो अमृतसर का रहने वाला है. दिल्ली से गाड़ियां चुराकर पंजाब ले जाते वक्त पुलिस ने उसका पीछा किया था. इस दौरान उसने फॉर्च्यूनर कार से पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने की कोशिश भी की थी.

    पुलिस उपायुक्त (मध्य) निधिन वलसन ने जानकारी दी थी कि 29 जुलाई को पांडव नगर से इनोवा कार चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी. जांच में अमनदीप सिंह का नाम सामने आया. वह महंगी पुश-स्टार्ट गाड़ियां चुराने वाले संगठित गिरोह से जुड़ा है. 11 अगस्त की रात वह फॉर्च्यूनर कार लेकर पंजाब जा रहा था, तभी पुलिस ने उसका पीछा किया और रंगे हाथों पकड़ लिया.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई के चर्चगेट स्टेशन पर दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर पाया काबू
    Next Article 🌸🙏 साईं बाबा पर प्रेरणादायक संदेश 🙏🌸✍️ प्रस्तुतकर्ता : बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर राजेश भट्ट साहब (मुंबई)📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़ के माध्यम से📸 विशेष सहयोग : प्रेस फ़ोटोग्राफ़र धनंजय राजेश गवाडे (जिन्होंने इस संदेश को आम जनता तक पहुँचाया)
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    March 4, 2026

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026

    लखनऊ हत्याकांड: रिमांड पर ‘कातिल’ बेटा, बहन की भूमिका संदिग्ध, DCP का अहम खुलासा

    February 25, 2026

    पहले रिलेशन बनाया, फिर मर्डर… करने लगा गर्लफ्रेंड की आत्मा से बातचीत? इंदौर में युवती की हत्या से सनसनी

    February 17, 2026

    दिल्ली में पकड़े गए हिमांशु भाऊ गैंग के दो गुर्गे, अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़

    February 16, 2026

    पंजाब में क्राइम नेटवर्क के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार-2’, 72 घंटे में 3,260 गिरफ्तार

    February 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग का मामला…

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026
    Top Trending

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर 5 राउंड…

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब होली की पार्टी करने लगभग…

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    प्रिय दर्शकों, जब जीवन की राहों में अंधेरा घना हो जाता है,जब…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.