Close Menu
    What's Hot

    दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां देखकर भारी हो जाएगा दिल

    May 19, 2026

    फ्लैट का ताला तोड़कर जेवर चोरी

    May 18, 2026

    नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, एनटीए ने दी थी क्या ज़िम्मेदारी?

    May 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»म्यूज़िक की दुनिया की एक नायाब सितारा : डीजे चाहत
    entertainment

    म्यूज़िक की दुनिया की एक नायाब सितारा : डीजे चाहत

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमAugust 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    B Ashish ( jan Kalyan time News mumbai)

    Bollywood press photographer

            पिछले सात वर्षों से पेशेवर रूप से डीजे के रूप में सक्रिय चाहत इन दिनों सुर्खियों में हैं। 22 वर्षीय चाहत देश की सबसे कम उम्र की लेडी डीजे बनकर अन्य महिलाओं के लिए एक नई मिसाल कायम कर चुकी हैं। डीजे चाहत, म्यूजिक मिक्सिंग, प्लेलिस्ट निर्माण, डीजे मशीन के सही उपयोग और मास्टरिंग में दक्ष हैं। उन्हें बॉलीटेक, टेक्नो, पंजाबी और बॉलीवुड जैसे विभिन्न जॉनर में गीत बजाने में महारत हासिल है। एक बेहतरीन धुन तैयार करने के लिए उन्हें हजारों गाने सुनने पड़ते हैं। गानों को सुनकर उन्हें क्रमबद्ध रूप से सजाना और संगीत के माध्यम से प्रस्तुत करना होता है। किसी एक ट्रैक को बजाने से पहले तीन से चार घंटे की कड़ी मेहनत करनी होती है, तब जाकर एक अच्छी परफॉर्मेंस तैयार होती है। एक बेहतरीन धुन तैयार करने के लिए सभी इंस्ट्रूमेंट्स, बीट्स और डीजे मशीन पर विशेष ध्यान देना होता है। अनुभव से ही इस क्षेत्र में कौशल में निखार आता है और डीजे चाहत इस दिशा में अनुभवी हैं। इसके अतिरिक्त वह गिटार और दरबुका जैसे वाद्ययंत्रों को भी बेहतरीन ढंग से बजा लेती हैं। उनकी गायन शैली भी सराहनीय है। योग, जिम और संगीत सुनना उनके प्रमुख शौक हैं। वह देश और विदेशों में बतौर डीजे परफ़ॉर्मेंस करती रहती हैं। यह कार्य उनके दिल के अत्यंत करीब है। वे पार्टी, क्लब, होटल, विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों में डीजे का कार्य करती हैं। चाहत बताती हैं कि डीजे बनना आसान नहीं है। एक दक्ष डीजे का कार्य केवल लोगों का मनोरंजन करना नहीं होता, बल्कि उनकी भावनाओं को भी समझना पड़ता है। उदाहरण के तौर पर यदि कोई भावनात्मक और धीमा गीत चल रहा हो और दर्शक भावुक हो जाएं, तो उसी भाव-तरंग के अनुसार अगले गानों का चयन करना आवश्यक होता है। आप तुरंत कोई रॉक सॉन्ग या मस्ती भरा गीत नहीं बजा सकते। यदि कोई मस्ती वाला गीत चल रहा हो, तो एकदम से अलग जॉनर का गाना बजाना उपयुक्त नहीं होता। चूंकि यह लाइव परफ़ॉर्मेंस होता है, इसलिए आपकी छोटी सी गलती भी दर्शकों के असंतोष का कारण बन सकती है। इसलिए इस क्षेत्र में अच्छी समझदारी और बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन आवश्यक होता है। डीजे इंडस्ट्री में भी ग्लैमर का प्रभाव काफी अधिक होता है। डीजे चाहत अपनी संघर्ष यात्रा की विस्तृत चर्चा करते हुए कहती हैं कि वह एक प्रोफेशनल डीजे हैं और उन्होंने डीजे की बाकायदा पढ़ाई की है तथा इस क्षेत्र में डिप्लोमा भी प्राप्त किया है। उनका मानना है कि अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए, बल्कि उन्हें पूरा करने की दिशा में निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उनके अनुसार, “काम ऐसा होना चाहिए जिससे जीवन बोझ न लगे, बल्कि आनंद मिले। अपने कौशल और प्रतिभा को लगातार बढ़ाएं, और अपने सपनों को साकार करें। आज का समय बदल चुका है, किसी एक नौकरी में अपने अमूल्य जीवन को नष्ट न करें। यदि आपने अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत और लगन से कार्य किया, तो न केवल आप खुश रहेंगे बल्कि अपनी आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ बना सकेंगे।”

    प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या सच में सैयारा देखकर रोए फैंस? एक्टर ने खोली मेकर्स की पोल, प्रमोशनल टीम का उड़ाया मजाक!
    Next Article 🌟 प्रेरणादायक स्पीच: “भक्ति और यथार्थ का आईना”द्वारा: बॉलीवुड एक्टर व स्टैंडअप कॉमेडियन बी. आशिष(Darshako ke liye ek pyara sa sandesh, vistar se)
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां देखकर भारी हो जाएगा दिल

    May 19, 2026

    कान फेस्टिवल में डायना पेंटी का ट्रेडिशनल लुक, मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर साड़ी में अप्सरा सी नजर आईं

    May 18, 2026

    शबाना आजमी ने अपनी मां शौकत को किया याद, बताया उन्हें किस बात ने दी सबसे ज्यादा खुशी

    May 17, 2026

    पलाश मुच्छल की बहन के पास डिजाइनर बैग्स का कलेक्शन, हैरान हुईं फराह, क्यों आई पति शिरीष की याद?

    May 16, 2026

    हाथ में गीता, गले में तुलसी माला… कान्स में सिंगर का सनातनी स्टाइल, लूटी महफिल

    May 15, 2026

    सिर से पांव तक चांदी सी चमक रहीं उर्वशी, खूबसूरती में आल‍िया को छोड़ा पीछे, मगर कर दी ये गलती

    May 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां देखकर भारी हो जाएगा दिल

    By जनकल्याण टाइमMay 19, 2026

    इम्तियाज अली निर्देशित और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी हो…

    फ्लैट का ताला तोड़कर जेवर चोरी

    May 18, 2026

    नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, एनटीए ने दी थी क्या ज़िम्मेदारी?

    May 18, 2026
    Top Trending

    दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां देखकर भारी हो जाएगा दिल

    By जनकल्याण टाइमMay 19, 2026

    इम्तियाज अली निर्देशित और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का…

    फ्लैट का ताला तोड़कर जेवर चोरी

    By जनकल्याण टाइमMay 18, 2026

    ग्रेटर नोएडा। अल्फा-1 के घरौंदा अपॉर्टमेंट में बंद फ्लैट को निशाना बनाकर…

    नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, एनटीए ने दी थी क्या ज़िम्मेदारी?

    By जनकल्याण टाइमMay 18, 2026

    सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में पुणे से एक और अभियुक्त…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.