Close Menu
    What's Hot

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    June 8, 2026

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    June 7, 2026

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»India»नेत्रहीन यात्रियों को छोड़कर विमान ने भरी उड़ान, अब एयरलाइंस ने मांगी माफी
    India

    नेत्रहीन यात्रियों को छोड़कर विमान ने भरी उड़ान, अब एयरलाइंस ने मांगी माफी

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमAugust 11, 2025Updated:August 11, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    इक्वाडोर के एक नाइट क्लब में रविवार को हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी तटीय प्रांत गुआयास के सांता लूसिया के ग्रामीण इलाके में हुई। इसे देश के सबसे खतरनाक इलाकों में से एक माना जाता है। पुलिस के अनुसार सात की मौत क्लब में और आठवें की मौत अस्पताल में हुई। सभी मृतक 20 से 40 उम्र के बीच के थे। पुलिस के अनुसार हमलावर हथियारों से लैस होकर दो बाइक पर आए थे। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी की वजह क्या थी।

    अल जजीरा के पत्रकार अनस अल-शरीफ की गाजा में मौत

    अल जजीरा के पत्रकार अनस अल-शरीफ की गाजा शहर में मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि खुद अल जजीरा और इस्राइली सेना ने की है। गाजा के शिफा अस्पताल के निदेशक के हवाले से अल जजीरा ने बताया कि अनस और उनके साथ के कुछ अन्य पत्रकार अपने तंबू में थे, तभी वे मारे गए। रविवार देर रात इस्राइली सेना ने दावा किया कि अनस ने पत्रकार होने का नाटक किया था। सेना ने आरोप लगाया कि वह हमास के साथ था। पत्रकारों की सुरक्षा समिति ने पिछले महीने कहा था कि वह अनस की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है। समिति ने कहा कि वह इस्राइली सेना के बदनामी अभियान के निशाने पर था।

    ब्रिटिश लड़ाकू विमान की दो माह में दूसरी बार आपात लैंडिंग

    ब्रिटिश रॉयल वायुसेना के एक फाइटर जेट की रविवार को जापान के कागोशिमा हवाई अड्डे पर तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। घटना सुबह करीब 11:30 बजे हुई, जब पायलट ने लैंडिंग की अनुमति मांगी। ब्रिटिश एफ-35 जेट की यह दूसरी आपातकालीन लैंडिंग है। जून में एक अन्य एफ-35 हाइड्रोलिक सिस्टम खराबी के कारण केरल के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर उतरा था और वहां एक महीने से अधिक समय तक खड़ा रहा था।

    ट्रंप रूट नहीं बनने देगा ईरान

    ईरान ने अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच अमेरिका की मध्यस्थता वाले शांति समझौते के तहत काकेशस में नियोजित परिवहन गलियारे को रोकने का एलान किया है।ईरान ने इस पहल को आर्मेनिया की क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करने के उद्देश्य से एक राजनीतिक विश्वासघात बताया है। अमेरिका की तरफ से विकसित किए जाने वाले इस गलियारे का नाम ट्रंप रूट फॉर इंटरनेशनल पीस एंड प्रॉस्पैरिटी होगा। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के एक शीर्ष सलाहकार अली अकबर वेलयाती ने शनिवार को कहा कि तेहरान रूस के साथ या उसके बिना गलियारे को रोकेगा। ईरान का आर्मेनिया के साथ एक रणनीतिक गठबंधन है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, वेलयाती ने क्षेत्र में अमेरिकी साजिश के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा, यह मार्ग ट्रंप के भाड़े के सैनिकों के लिए प्रवेश द्वार नहीं बनेगा। यह उनका कब्रिस्तान बन जाएगा। यह गलियारा अर्मेनियाई कानून के तहत संचालित होगा और ईरान की सीमा के करीब से गुजरेगा, जिससे तेहरान की चिंताएं बढ़ गई हैं।

    अमेरिका ने रोकी अफगान विदेश मंत्री की पाकिस्तान यात्रा

    तालिबान की चीन से बढ़ती नजदीकियों से चिंतित अमेरिका ने अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी की प्रस्तावित यात्रा पर रोक लगा दी। अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति में मुत्ताकी को यात्रा प्रतिबंध से छूट देने से इन्कार कर दिया। डॉन के अनुसार, मुत्तकी काबुल व इस्लामाबाद के बीच संबंधों को बेहतर बनाने के हालिया प्रयासों के तहत चार अगस्त को पाकिस्तान आने वाले थे। यह मुलाकात पाकिस्तानी उपप्रधानमंत्री व विदेश मंत्री इशाक डार की काबुल यात्रा के बाद होने वाली थी। इस मेल-मिलाप की मध्यस्थता चीन ने की थी। माना जाता है कि अमेरिका का यह फैसला तालिबान सरकार की चीन के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर चिंताओं से प्रभावित था।

    वरिष्ठ चीनी राजनयिक लियू हिरासत में

    सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के विदेश संबंध विभाग के प्रमुख वरिष्ठ चीनी राजनयिक लियू जियानचाओ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मामले से परिचित लोगों के हवाले से बताया कि 61 वर्षीय वरिष्ठ राजनयिक को जुलाई के अंत में विदेश यात्रा से बीजिंग लौटने के बाद पूछताछ के लिए ले जाया गया था। हालांकि, अभी तक उनकी हिरासत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के मंत्री लियू को भावी विदेश मंत्री माना जा रहा था।

    नेत्रहीन यात्रियों को छोड़कर विमान ने भरी उड़ान, अब एयरलाइंस ने मांगी माफी

    एक एयरलाइंस के विमान अपने दो नेत्रहीन यात्रियों को लिए बिना ही रवाना हो गए। घटना के बाद जब एयरलाइंस की आलोचना हुई तो अब एयरलाइंस ने माफी मांगी है। घटना अमेरिका की है, जहां की साउथवेस्ट एयरलाइंस ने टिकटों की री-बुकिंग के दौरान हुई गलतफहमी के चलते अपने दो नेत्रहीन यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही छोड़ दिया। विमान न्यू ओर्लींस से ओरलैंडो जा रहा था। बाद में दोनों यात्री अन्य विमान में सवार होकर ओरलैंडो पहुंचे। एयरलाइंस ने अपनी गलती के लिए दोनों से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🌙✨ मोटिवेशनल संदेश ✨🌙By – बॉलीवुड डायरेक्टर राजेश भट्ट साहब, मुंबईJan Kalyan Time News, मुंबई
    Next Article 🌸 जय साईं राम 🌸
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, एनटीए ने दी थी क्या ज़िम्मेदारी?

    May 18, 2026

    सांप वाली अंगूठी का असर! ऐसे आदमी को देख मुसीबत खुद बदल लेती है रास्ता

    May 16, 2026

    23 जनवरी को होगी ‘अनटोल्ड ट्रुथ ऑफ़ सुभाष चंद्र बोस’ के निर्माण की ऐतिहासिक घोषणा

    January 12, 2026

    दिल्ली में रील बनाने के दौरान विवाद में युवक की पीट-पीट कर हत्या, आरोपियों की खोजबीन

    October 24, 2025

    दवा या जहर?

    October 6, 2025

    🌿 लाल बहादुर शास्त्री जी : सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक 🇮🇳✨ “जय जवान, जय किसान” के प्रणेता और सच्चे नेतृत्व की मिसाल

    October 3, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    मधु हिन्दी और साउथ फिल्मों की एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. एक ब्रेक के बाद उन्होंने…

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    June 7, 2026

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026
    Top Trending

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    मधु हिन्दी और साउथ फिल्मों की एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. एक ब्रेक…

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभनमुंबई,राज्यभरात शिवसेनेच्या विस्ताराला वेग मिळत असल्याचे चित्र पुन्हा एकदा समोर आले असून…

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में मौजूद सत्यं अपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.