Close Menu
    What's Hot

    🔥 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई 🔥📍 स्थान: Mumbai🚨 “Mumbai Police की बड़ी कार्रवाई – आम जनता की आवाज़ सुनी गई”

    April 26, 2026

    🔴 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई🌟 VISPI KASAD JI🏆 Hero of Navsari Gujarat समाज सेवा की मिसाल | जन के लिए अर्पित नवसारी, गुजरात से खास रिपोर्ट👉🏾 जनभावना की थाली… सेवा की मिसाल!

    April 26, 2026

    👉 “ॐ साईं राम – प्रभु का स्मरण करते हुए आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।”अब इसी भाव को विस्तार देते हुए, आपके कहने अनुसार एक प्रेरणादायक संदेश प्रस्तुत है —🌅 जनकल्याण टाइम्स, मुंबई के माध्यम से🎬 बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)

    April 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»जब बजट के चलते अटकने वाली थी रेखा की ‘उमराव जान’, लखनऊ के शाही घरानों ने खोल दी थीं तिजोरियां
    entertainment

    जब बजट के चलते अटकने वाली थी रेखा की ‘उमराव जान’, लखनऊ के शाही घरानों ने खोल दी थीं तिजोरियां

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 4, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रेखा को ‘उमराव जान’ बनाकर पर्दे तक लाने में डायरेक्टर मुजफ्फर अली ने बहुत स्ट्रगल किया था. एक वक्त था जब बजट की कमी से ये आइकॉनिक फिल्म ठंडे बस्ते में जाने वाली थी. मगर इसे लखनऊ के शाही परिवारों ने बचा लिया. आइए बताते हैं ये किस्सा…

    जून का महीना वैसे तो बेरहम गर्मियों के लिए बदनाम है. मगर इस महीने की शुरुआत के साथ ही क्लासिक हिंदी सिनेमा के फैन्स के दिलों को ठंडक देने वाली खबर भी आई है. हिंदी सिनेमा के लेजेंड एक्ट्रेसेज में से एक रेखा की सबसे आइकॉनिक और यादगार फिल्मों में से एक ‘उमराव जान’ एक बार फिर से पर्दे पर लौट रही है.

    नेशनल मल्टीप्लेक्स सिनेमा चेन पीवीआर-आईनॉक्स ने सोमवार को अनाउंस किया कि 1981 में बनी क्लासिक ‘उमराव जान’ 27 जून को उनके थिएटर्स में फिर से री-रिलीज होने जा रही है. फिल्म के पुराने प्रिंट को 4K क्वालिटी में रिस्टोर किया गया है जो अब थिएटर्स में नजर आएगा. 44 साल बाद थिएटर्स में लौट रही ‘उमराव जान’ आज भी अपनी ऑथेंटिक स्टोरी टेलिंग के लिए याद की जाती है. डायरेक्टर मुजफ्फर अली ने इस फिल्म में साल 1840 में सेट कहानी को जिस कलाकारी से पर्दे पर उतारा था, उसके लिए आज भी फिल्म फैन्स में आज भी ‘उमराव जान’ एक आइकॉनिक फिल्म है.

    रेखा इससे पहले भी दो फिल्मों में तवायफ का रोल कर चुकी थीं. लेकिन पीरियड ड्रामा में उन्होंने शाही मेहमानों का दिल जीतने वाली तवायफ का रोल जिस खूबी से निभाया उसके लिए उन्हें उनका पहला नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. मगर रेखा को ‘उमराव जान’ बनाकर पर्दे तक लाने में डायरेक्टर मुजफ्फर अली ने बहुत स्ट्रगल किया था. एक वक्त था जब बजट की कमी से ये आइकॉनिक फिल्म ठंडे बस्ते में जाने वाली थी. मगर इसे लखनऊ के शाही परिवारों ने बचा लिया. आइए बताते हैं ये किस्सा…

    इन आंखों की मस्ती के दीवाने हजारों हैं…’

    उमराव जान’ में स्क्रीन पर दिख रहीं रेखा, एक रहस्य जैसी थीं. खूबसूरती ऐसी कि देखने वाला पलकें झपकाना भूल जाए. अदाएं ऐसी धड़कनों की रफ्तार कम पड़ जाए. मगर फिर भी उनके किरदार में कुछ ऐसा था जिसे आदमी महसूस तो कर सकता था, बयां नहीं कर सकता था.

    1840 में सेट कहानी में रेखा ने अमीरन का किरदार निभाया, जिसे लखनऊ के एक कोठे पर बेच दिया जाता है. कोठे पर उसे शायरी, डांस और दूसरी कलाएं सिखाई जाती हैं. यहीं अमीरन को एक नया नाम मिलता है- उमराव जान. मर्दों के दिल को छलनी कर देने वाली तमाम अदाओं से लैस अमीरन के रोल में, रेखा के ठहराव भरे मूवमेंट, आंखों के अद्भुत खेल और आवाज खूबसूरती की एक अद्भुत तस्वीर तैयार करते थे

    उमराव जान’ के डायरेक्टर मुजफ्फर अली ने, ‘रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी’ किताब के लिए बात करते हुए कहा था, ‘(फिल्म में) रेखा की सबसे स्पष्ट खूबी वो थी, जो उन्हें उनके अपने पास्ट से मिली थी. उनकी आंखों में टूट जाने और फिर खुद को समेटने का अनुभव झलकता था… जिंदगी लोगों को झिंझोड़ देती है, और अगर उनके अंदर एक आर्टिस्ट होता है, तो वो इस प्रक्रिया में और चमक उठता है.’ रेखा के ‘उमराव जान’ बनने के बैकग्राउंड में कहीं पर अमिताभ बच्चन के साथ उनकी अधूरी लव स्टोरी भी थी.

    जब शाही घरानों ने ‘उमराव जान’ के लिए खोल दीं तिजोरियां

    डायरेक्टर मुजफ्फर अली ने बाद के एक इंटरव्यू में अपने फिल्ममेकिंग प्रोसेस के बारे में बताया था कि वो सबकुछ पेंट किया करते हैं. किसी पेंटिंग जैसी खूबसूरत ‘उमराव जान’ में रेखा के किरदार को 1840 के हिसाब से लुक देने के लिए अली ने ऐसी ड्रेस और गहने इस्तेमाल किए थे, जो उस दौर के शाही लोगों की एकदम याद दिलाते थे. इन गहनों के पीछे भी एक अलग कहानी है.

    लखनऊ से कुछ ही दूर कोटवार नाम की एक जगह है. अवध की रियासत (जिसकी राजधानी बाद में लखनऊ हुई) में कोटवार एक रियासत हुआ करती थी. ‘उमराव जान’ के डायरेक्टर मुजफ्फर अली, इसी कोटवार के राजा सईद साजिद हुसैन अली के बेटे हैं. अपने पिता से उन्हें भी विरासत में ‘राजा’ का टाइटल मिला है. ब्रिटिश राज के बाद, लखनऊ की नवाबी शान-ओ-शौकत के बचे रह गए हिस्सों को देखकर बड़े हुए अली ने ‘उमराव जान’ की मेकिंग के समय एक इंटरव्यू में कहा था, ‘आर्किटेक्चर,स्पेस और म्यूजिक में मैंने जो कुछ अनुभव किया है, वो सब फिल्म में लगने वाला है.’

    अली, लखनऊ के लिए अपने थे और जब उन्होंने फिल्म बनानी शुरू की तो वहां के शाही परिवारों ने उनकी पूरी मदद की थी. इन परिवारों से अली को ड्रेसेज और गहनों के अलावा कई और ऐसी चीजें जो सौ साल से भी ज्यादा पुरानी थीं. फिल्म के सेट पर एक बातचीत में अली ने कहा था, ‘वे मुझे ऐसी भी चीजें दे रहे हैं जिसके लिए उन्होंने सत्यजित रे को भी मना कर दिया था.’ इंडियन सिनेमा के लेजेंड डायरेक्टर सत्यजित रे ने, अवध के बैकग्राउंड पर 1977 में ‘शतरंज के खिलाड़ी’ बनाई थी.

    खुद की ज्यूलरी पहनकर रेखा ने किया था शूट

    मुजफ्फर अली की पहली फिल्म ‘गमन’ को तारीफ तो बहुत मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म नाकाम रही. अली के दूसरे प्रोजेक्ट ‘उमराव जान’ का विजन और स्केल जिस तरह का था, उसके हिसाब से फिल्म का बजट अच्छा खासा होने वाला था. ऐसे में फ्लॉप फिल्म देकर आए डायरेक्टर के लिए, ‘उमराव जान’ जैसी फिल्म के लिए प्रोड्यूसर खोजना यकीनन मुश्किल रहा होगा.

    रिपोर्ट्स बताती हैं कि बजट की दिक्कत के चलते एक समय ‘उमराव जान’ को ठंडे बस्ते में डाला जाने वाला था. लेकिन फाइनली बात बनी और फिल्म पर काम शुरू हो गया. हालांकि, बजट को कंट्रोल में रखते हुए फिल्म बनाने का तरीका यही था जो अली ने अपनाया- लोगों से जितनी मदद संभव हो, ली जाए. कहा जाता है कि रेखा ने जो ज्वेलरी पहनी थी, उसमें शाही परिवारों और दूसरी जगहों से आए गहनों के अलावा, उनकी अपनी ज्वेलरी भी थी.

    इतना काबू करने के बाद ‘उमराव जान’ का बजट लगभग 50 लाख रुपये बताया जाता है. 80s के हिसाब से ये अच्छा खासा बड़ा बजट था. लखनऊ के नवाबी दौर के आखिरी हिस्से को बड़ी खूबसूरत से पर्दे पर उतारने वाली ‘उमराव जान’ के बनने में, खुद लखनऊ के लोगों का भी बड़ा हाथ रहा. 2 जनवरी 1981 को थिएटर्स में रिलीज हुई ‘उमराव जान’ न सिर्फ हिट रही, बल्कि इसे जमकर तारीफ भी मिली. फिल्म के लिए रेखा के अलावा खय्याम (बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन), आशा भोंसले (बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर) और मंजूर (बेस्ट आर्ट डायरेक्शन) को भी नेशनल अवॉर्ड मिला था

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🌟 प्रेरणादायक संदेश: RLG production “हर किसी को अहमियत दीजिए”
    Next Article 11 जून को PM डोनाल्ड टस्क की सरकार का बहुमत परीक्षण, करोल नवरोकी के राष्ट्रपति बनने के बाद सियासी हलचल
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कॉकटेल 2′ से लेकर ‘दृश्यम 3’ तक, 2026 में आएंगे इन 5 फिल्मों के सीक्वल

    April 25, 2026

    कपूर खानदान का वो चिराग, जिसे राज कपूर ने भी अपनी फिल्मों में नहीं किया कास्ट, छोटे रोल्स करके किया गुजारा

    April 24, 2026

    55 साल का प्यार’, पेरिस में ऋतिक के पापा का एनिवर्सरी सेलिब्रेशन, पत्नी संग हुए रोमांटिक

    April 23, 2026

    आ रही है भूत बंगला 2! अक्षय की फिल्म को मिली तगड़ी सक्सेस, सीक्वल की तैयारी में एकता कपूर

    April 22, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई🎬 लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2026 समारोह का भव्य आयोजन 4 मई को मुंबई में…!

    April 21, 2026

    शादी से पहले ट्विंकल खन्ना ने रखी थी शर्त, पूरे खानदान की देखी कुंडली, अक्षय कुमार का खुलासा

    April 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🔥 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई 🔥📍 स्थान: Mumbai🚨 “Mumbai Police की बड़ी कार्रवाई – आम जनता की आवाज़ सुनी गई”

    By जनकल्याण टाइमApril 26, 2026

    मुंबई में हाल ही में हुए एक विरोध प्रदर्शन(रैली) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया…

    🔴 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई🌟 VISPI KASAD JI🏆 Hero of Navsari Gujarat समाज सेवा की मिसाल | जन के लिए अर्पित नवसारी, गुजरात से खास रिपोर्ट👉🏾 जनभावना की थाली… सेवा की मिसाल!

    April 26, 2026

    👉 “ॐ साईं राम – प्रभु का स्मरण करते हुए आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।”अब इसी भाव को विस्तार देते हुए, आपके कहने अनुसार एक प्रेरणादायक संदेश प्रस्तुत है —🌅 जनकल्याण टाइम्स, मुंबई के माध्यम से🎬 बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)

    April 26, 2026
    Top Trending

    🔥 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई 🔥📍 स्थान: Mumbai🚨 “Mumbai Police की बड़ी कार्रवाई – आम जनता की आवाज़ सुनी गई”

    By जनकल्याण टाइमApril 26, 2026

    मुंबई में हाल ही में हुए एक विरोध प्रदर्शन(रैली) को लेकर बड़ा…

    🔴 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई🌟 VISPI KASAD JI🏆 Hero of Navsari Gujarat समाज सेवा की मिसाल | जन के लिए अर्पित नवसारी, गुजरात से खास रिपोर्ट👉🏾 जनभावना की थाली… सेवा की मिसाल!

    By जनकल्याण टाइमApril 26, 2026

    शादी एक खुशियों का पर्व है…रोशनी, संगीत, हँसी और ढेर सारी खुशियों…

    👉 “ॐ साईं राम – प्रभु का स्मरण करते हुए आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।”अब इसी भाव को विस्तार देते हुए, आपके कहने अनुसार एक प्रेरणादायक संदेश प्रस्तुत है —🌅 जनकल्याण टाइम्स, मुंबई के माध्यम से🎬 बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)

    By जनकल्याण टाइमApril 26, 2026

    ❤️ प्रेरणादायक संदेश “ॐ साईं राम…”यह सिर्फ एक शब्द नहीं, यह एक…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.