Close Menu
    What's Hot

    🎭 मापुसा कार्निवल की असली सच्चाई❝ “Rakshas पट्टी” नहीं, बल्कि रंग–संगीत–मस्ती ही परंपरा है ❞✍️ विशेष प्रस्तुति जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    February 17, 2026

    India’s Only Two-Time Unicorn Founder Sandeep Aggarwal Warns:*“The AI Boom Feels Like the Dot-Com Era” at *Valley NXT Fund Launch*

    February 17, 2026

    पहले रिलेशन बनाया, फिर मर्डर… करने लगा गर्लफ्रेंड की आत्मा से बातचीत? इंदौर में युवती की हत्या से सनसनी

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»मां और दादी के किरदारों में हुईं मशहूर, जानिए अचला सचदेव की करियर जर्नी
    entertainment

    मां और दादी के किरदारों में हुईं मशहूर, जानिए अचला सचदेव की करियर जर्नी

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    अचला सचदेव ने लगभग 50 साल तक हिंदी फिल्मों में अभिनय किया, वह मां, दादी के किरदारों में अधिक नजर आईं। आज अचला सचदेव की जयंती (3 मई 1920) है। इस मौके पर जानिए, अचला सचदेव के फिल्मी करियर और निजी जीवन से जुड़ी खास बातें।

    फिल्म ‘वक्त(1965)’ में अभिनेता बलराज साहनी का किरदार अपनी पत्नी के लिए एक गाना गाते हुए नजर आता है, ‘ऐ मेरी जोहरा जबीं…’। यह गाना आज भी सदाबहार है, मशहूर है। इस गाने में बलराज साहनी की पत्नी के रोल में अचला सचदेव ही थीं। इसी तरह फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे(1995)’ में अचला, सिमरन (काजाेल) की दादी के रोल में दिखीं। मां से लेकर दादी तक के किरदार अचला सचदेव ने कई फिल्मों में निभाए हैं। इस वजह से उन्हें मदर ऑफ बॉलीवुड भी कहा जाता था। जानिए, अचला सचदेव के करियर, पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में।

    लगभग 130 फिल्मों में किया अभिनय

    आजादी से पहले पेशावर (मौजूदा पाकिस्तानी में) में अचला सचदेव का जन्म हुआ। बड़ी हुईं तो ऑल इंडिया रेडियो, लाहौर में काम करने लगीं। आजादी के बाद भारत आ गईं तो दिल्ली के ऑल इंडिया रेडियो को ज्वाइन कर लिया। रेडियो के बाद अचला ने फिल्मों की तरफ कदम बढ़ा दिए। अपने करियर में लगभग 130 से अधिक फिल्में अचला ने की थीं। उन्होंने फिल्म ‘दिलरूबा(1950)’ से करियर शुरू करते हुए ‘कभी खुशी कभी गम(2001)’ तक सफर तय किया। साल 2001 के बाद वह बड़े पर्दे से दूर हो गईं।

    इन चर्चित फिल्मों का बनीं हिस्सा

    अचला सचदेव ने अपने करियर में कई चर्चित फिल्मों में अभिनय किया। वह यश चोपड़ा की पहली प्रोडक्शन फिल्म ‘दाग: ए पोएम ऑफ लव (1973)’ और ‘चांदनी (1989)’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)’ जैसी फिल्मों का हिस्सा बनीं। इनके अलावा अचला ‘प्रेम पुजारी’, ‘मेरा नाम जोकर’, ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ जैसी फिल्मी भी कीं। अचला सचदेव कुछ इंग्लिश फिल्मों में भी दिखीं, जिनमें ‘नाइन ऑवर्स टू रामा (1963)’ और ‘द हाउसहोल्डर (1963)’ शामिल रहीं। फिल्म ‘वक्त(1965)’ के लिए तो अचला को हमेशा याद किया जाता है, इसमें उनकी जोड़ी बलराज साहनी के साथ खूब जमीं।

    यश चोपड़ा ने सच्चे प्यार से मिलवाया

    अचला सचदेव जब फिल्मों में अभिनय कर रही थीं तो उनका तलाक हो चुका था। यश चोपड़ा अभिनेत्री को काफी मानते थे। एक बार यश चोपड़ा ने अचला सचदेव की मुलाकात पीटर नाम के शख्स से करवाई, वह पुणे के एक बिजनेसमैन थे। अचला और पीटर की नजदीकियां बढ़ीं, जो प्यार में बदल गईं। बाद में दोनों ने शादी कर ली, अचला भी पुणे में जाकर रहने लगीं। जब पति पीटर का निधन हुआ तो अचला ने अपनी संपत्ति एक चैरिटेबल ट्रस्ट को दे दी। इस संस्था ने आखिर तक अचला का ख्याल भी रखा। साल 2011 में अचानक अचला फिसल गईं तो उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया, इसके बाद भी उन्हें कुछ और सेहत से जुड़ी दिक्कत हुईं। साल 2012 में 91 साल की उम्र में अचला सचदेव का निधन हो गया।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRLG Production प्रस्तुत करता है:हँसी का तूफ़ान – राकेश कुमार और बी. आशीष की ज़बरदस्त जुगलबंदी अब मजेदार वीडियो में!
    Next Article HDFC Bank और Tata Neu क्रेडिट कार्ड्स के लिए 2025 में कई नए नीतिगत बदलाव लागू किए गए हैं, जो सामान्य जनता को प्रभावित करते हैं। नीचे इन बदलावों का विस्तृत विवरण हिंदी में दिया गया है, जो उपलब्ध जानकारी पर आधारित है:
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    रश्मिका मंदाना से पहले इन विदेशी मॉडल्स पर लट्टू थे विजय देवरकोंडा, वायरल हुई थी ‘कोजी’ फोटो

    February 17, 2026

    दीया मिर्जा ने भरी महफिल में पति संग किया Liplock, बांहों में हुईं रोमांटिक, बोलीं- जिस रात…

    February 16, 2026

    10 दिन बाद जेल से बाहर आए राजपाल यादव? सलमान की मदद का दावा

    February 15, 2026

    बॉलीवुड के ‘खूंखार’ विलेन जिन्होंने अपना प्यार पाने के लिए की हदें पार, बने आशिक

    February 14, 2026

    शादीशुदा होकर इन एक्टर्स ने स्क्रीन पर किया Liplock, हीरोइन संग इंटीमेसी देख भड़की पत्नी?

    February 13, 2026

    70 की उम्र पार कर चुके इन एक्टर्स का बॉलीवुड में दबदबा, पर्दे पर मचाते हैं धमाल

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🎭 मापुसा कार्निवल की असली सच्चाई❝ “Rakshas पट्टी” नहीं, बल्कि रंग–संगीत–मस्ती ही परंपरा है ❞✍️ विशेष प्रस्तुति जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    By जनकल्याण टाइमFebruary 17, 2026

    🔶 भूमिका गोवा का कार्निवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में अपनी रंगीन छटा,…

    India’s Only Two-Time Unicorn Founder Sandeep Aggarwal Warns:*“The AI Boom Feels Like the Dot-Com Era” at *Valley NXT Fund Launch*

    February 17, 2026

    पहले रिलेशन बनाया, फिर मर्डर… करने लगा गर्लफ्रेंड की आत्मा से बातचीत? इंदौर में युवती की हत्या से सनसनी

    February 17, 2026
    Top Trending

    🎭 मापुसा कार्निवल की असली सच्चाई❝ “Rakshas पट्टी” नहीं, बल्कि रंग–संगीत–मस्ती ही परंपरा है ❞✍️ विशेष प्रस्तुति जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    By जनकल्याण टाइमFebruary 17, 2026

    🔶 भूमिका गोवा का कार्निवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में…

    India’s Only Two-Time Unicorn Founder Sandeep Aggarwal Warns:*“The AI Boom Feels Like the Dot-Com Era” at *Valley NXT Fund Launch*

    By जनकल्याण टाइमFebruary 17, 2026

    P.V.AnandpadmanabhanNew Delhi:“In startups, new highs and new lows can happen in the…

    पहले रिलेशन बनाया, फिर मर्डर… करने लगा गर्लफ्रेंड की आत्मा से बातचीत? इंदौर में युवती की हत्या से सनसनी

    By जनकल्याण टाइमFebruary 17, 2026

    इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या ने शहर…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.